RR vs CSK: रवींद्र जडेजा ने पहले ही ओवर में 2 विकेट लेकर चेन्नई को चिढ़ाया, बंदूक सेलीब्रेशन का VIDEO हो गया वायरल
RR vs CSK: रवींद्र जडेजा को आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड कर दिया था. सीएसके ने जडेजा को देकर संजू सैमसन को अपने साथ जोड़ा था. अब रवींद्र जडेजा आईपीएल 2026 का अपना पहला ही मैच अपनी पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए जडेजा ने पहले ही ओवर में 2 विकेट चटकाए, जिसके बाद उनका बंदूक वाला सेलीब्रेशन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
आईपीएल 2026 में पहली बार CSK के खिलाफ खेलने उतरे रवींद्र जडेजा
रॉजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का तीसरा मैच गुवाहाटी में खेला जा रहा है. राजस्थान रॉयल्स के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले को उनके गेंदबाजों ने साबित किया. पहले जोफ्रा आर्चर और नंद्रे बर्गर ने चेन्नई सुपर किंग्स का झटका दिया. इसके बाद पारी का 8वां ओवर रवींद्र जडेजा लेकर आए. जडेजा अपना पहला ओवर डालने आए.
रवींद्र जडेजा ने शिवम दुबे को आउट कर बंदूक चलाने का सेलीब्रेशन
रवींद्र जडेजा ने इस ओवर की दूसरी ही गेंद पर सरफराज खान को चलता किया. सरफराज खान 12 गेंद पर 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद इस ओवर की आखिरी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने शिवम दुबे को आउट किया. दुबे 6 रन बनाकर चलते बने. दुबे को आउट करने के बाद जडेजा बंदूक चलाने के स्टाइल में सेलीब्रेट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसपर अपना रिएक्शन दे रहे हैं.
Ravindra Jadeja to csk dugout????#IPL #CSK #RR #RavindraJadeja pic.twitter.com/5XWHYxB1dJ
— Two Duck Masters (@TwoDuckMasters) March 30, 2026
Being a CSK fan,
— Vishal Singh (@bihaRizz) March 30, 2026
Wishing all the success for Ravindra Jadeja.
✨ ????
#CSKvsRR pic.twitter.com/KgMdxXeBCy
ऐसी है दोनों राजस्थान और चेन्नई की प्लेइंग 11:
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा.
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद.
यह भी पढ़ें: CSK की त्रिमुर्ती की खुली पोल, तो LIVE मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को लेना पड़ा ये फैसला
दिल्ली में इस दिन से शुरू होगी घरों की गिनती, जानें जनगणना के लिए कितने सवाल पूछे जाएंगे
Census in Delhi: भारत में जनगणना 2027 की तैयारियां अब तेज हो गई हैं. देश के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने जानकारी दी है कि जनगणना का पहला चरण 16 अप्रैल 2027 से शुरू होगा. इस चरण में मकान सूचीकरण अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत घरों, भवनों और परिवारों से जुड़ी अहम जानकारी जुटाई जाएगी.
दो चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
जनगणना 2027 को दो चरणों में आयोजित किया जाएगा. पहले चरण में मकानों और आवासीय सुविधाओं की गिनती होगी, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या से जुड़ी विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी. राजधानी दिल्ली में इस प्रक्रिया को अलग-अलग क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा.
नई दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल और दिल्ली छावनी क्षेत्रों में यह प्रक्रिया 16 अप्रैल से 15 मई तक चलेगी, जबकि MCD के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में यह 16 मई से 15 जून तक जारी रहेगी.
स्व-गणना का नया विकल्प
इस बार जनगणना में नागरिकों को बड़ी सुविधा दी गई है. लोग स्व-गणना (Self-Enumeration) के जरिए खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकते हैं. इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके बाद उन्हें 16 अंकों का एक यूनिक कोड मिलेगा.
जब जनगणना अधिकारी घर पर आएगा, तब यह कोड दिखाना होगा, जिससे डिजिटल रूप से भरी गई जानकारी का सत्यापन किया जा सकेगा। सत्यापन के दौरान नागरिक आवश्यक सुधार भी कर सकते हैं.
डिजिटल होगी पूरी जनगणना
जनगणना 2027 को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है. इस बार जनगणना कर्मचारी कागज के बजाय मोबाइल ऐप के जरिए डेटा इकट्ठा करेंगे। यह बदलाव प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और अधिक सटीक बनाने में मदद करेगा.
पूछे जाएंगे 33 महत्वपूर्ण सवाल
इस अभियान के दौरान परिवारों से कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे. इनमें घर के मुखिया की जानकारी, घर की संरचना, स्वामित्व, पीने के पानी का स्रोत, बिजली की उपलब्धता, शौचालय और स्नान की सुविधा, रसोई और एलपीजी या पीएनजी कनेक्शन जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे. इसके अलावा, घर में रहने वाले विवाहित जोड़ों की संख्या और इस्तेमाल होने वाले ईंधन के बारे में भी जानकारी ली जाएगी.
नियमों का सख्त पालन जरूरी
सरकार ने इस प्रक्रिया को लेकर सख्त नियम भी तय किए हैं. यदि कोई अधिकारी जानबूझकर आपत्तिजनक या अनुचित सवाल पूछता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर तीन साल तक की सजा का प्रावधान है.
बहरहाल जनगणना 2027 भारत के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम है, जो देश की सामाजिक, आर्थिक और बुनियादी जरूरतों की सटीक तस्वीर सामने लाएगा. डिजिटल तकनीक और स्व-गणना जैसी सुविधाओं के जरिए यह प्रक्रिया पहले से अधिक आधुनिक और आसान बनने जा रही है.
यह भी पढ़ें - नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले CM योगी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- युवाओं के सपनों में पंख लगेगा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















