नवजात के जन्म के बाद मां ही नहीं, पिता को भी होता है डिप्रेशन: स्टडी ने खोला राज
नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। घर में नए मेहमान की किलकारी सभी परेशानियों और दिक्कतों को दूर करने वाली मानी जाती है। सूने आंंगन में खुशहाली की आमद का प्रतीक होते हैं नवजात! इन दिनों हम अक्सर न्यू मॉम के पोस्टपार्टम ब्लूज के बारे में सुनते हैं। अलग-अलग मंचों पर इसका जिक्र भी खूब होता है। लेकिन इससे इतर हम उस पिता को भूल जाते हैं जो खुद भी जीवन में आए बदलाव को अपनाने की कोशिश कर रहा होता है।
एक नई स्टडी ने पुरुषों के छिपे मानसिक दबाव पर प्रकाश डाला है। हाल ही में जेएएमए नेटवर्क ओपन में प्रकाशित इस शोध में बताया गया है कि बच्चे के जन्म के तुरंत बाद नहीं, बल्कि लगभग एक साल के भीतर पिता के मेंटल हेल्थ पर प्रतिकूल असर पड़ता है, और इसी दौरान डिप्रेशन और तनाव से जुड़ी समस्याओं का खतरा 30 फीसदी से अधिक बढ़ जाता है।
यह अध्ययन स्वीडन में किया गया, जिसमें करीब 10 लाख (एक मिलियन से अधिक) पुरुषों (पिता) के डेटा का विश्लेषण किया गया। इतने बड़े स्तर पर किए गए इस शोध ने यह साफ किया कि शुरुआती महीनों में पिता अपेक्षाकृत स्थिर नजर आते हैं क्योंकि उस समय उनका ध्यान पूरी तरह मां और नवजात की देखभाल पर केंद्रित रहता है। वे अपनी थकान, तनाव और भावनात्मक दबाव को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं।
लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है, जिम्मेदारियां बढ़ती जाती हैं और मानसिक दबाव भी धीरे-धीरे दिमाग के किसी कोने में घर बना लेता है। शोध के अनुसार, बच्चे के जन्म के 9 से 12 महीने बाद की अवधि सबसे संवेदनशील होती है। इस दौरान नींद की कमी लगातार बनी रहती है, काम और परिवार के बीच संतुलन बनाना मुश्किल हो जाता है, आर्थिक दबाव बढ़ता है और रिश्तों में भी बदलाव आता है। इन सभी का संयुक्त असर पिता के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है, जो डिप्रेशन या स्ट्रेस डिसऑर्डर के रूप में सामने आता है।
अध्ययन यह भी बताता है कि पिता अक्सर अपनी मानसिक स्थिति के बारे में खुलकर बात नहीं करते। सामाजिक दबाव और भावनाओं को छिपाने की प्रवृत्ति के कारण वे मदद लेने से बचते हैं, जिससे समस्या गंभीर होने तक पहचान में नहीं आती। यही वजह है कि पिता के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता और सपोर्ट सिस्टम की जरूरत लगातार महसूस की जा रही है।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
RR vs CSK: रवींद्र जडेजा ने पहले ही ओवर में 2 विकेट लेकर चेन्नई को चिढ़ाया, बंदूक सेलीब्रेशन का VIDEO हो गया वायरल
RR vs CSK: रवींद्र जडेजा को आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड कर दिया था. सीएसके ने जडेजा को देकर संजू सैमसन को अपने साथ जोड़ा था. अब रवींद्र जडेजा आईपीएल 2026 का अपना पहला ही मैच अपनी पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए जडेजा ने पहले ही ओवर में 2 विकेट चटकाए, जिसके बाद उनका बंदूक वाला सेलीब्रेशन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
आईपीएल 2026 में पहली बार CSK के खिलाफ खेलने उतरे रवींद्र जडेजा
रॉजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का तीसरा मैच गुवाहाटी में खेला जा रहा है. राजस्थान रॉयल्स के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले को उनके गेंदबाजों ने साबित किया. पहले जोफ्रा आर्चर और नंद्रे बर्गर ने चेन्नई सुपर किंग्स का झटका दिया. इसके बाद पारी का 8वां ओवर रवींद्र जडेजा लेकर आए. जडेजा अपना पहला ओवर डालने आए.
रवींद्र जडेजा ने शिवम दुबे को आउट कर बंदूक चलाने का सेलीब्रेशन
रवींद्र जडेजा ने इस ओवर की दूसरी ही गेंद पर सरफराज खान को चलता किया. सरफराज खान 12 गेंद पर 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद इस ओवर की आखिरी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने शिवम दुबे को आउट किया. दुबे 6 रन बनाकर चलते बने. दुबे को आउट करने के बाद जडेजा बंदूक चलाने के स्टाइल में सेलीब्रेट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसपर अपना रिएक्शन दे रहे हैं.
Ravindra Jadeja to csk dugout????#IPL #CSK #RR #RavindraJadeja pic.twitter.com/5XWHYxB1dJ
— Two Duck Masters (@TwoDuckMasters) March 30, 2026
Being a CSK fan,
— Vishal Singh (@bihaRizz) March 30, 2026
Wishing all the success for Ravindra Jadeja.
✨ ????
#CSKvsRR pic.twitter.com/KgMdxXeBCy
ऐसी है दोनों राजस्थान और चेन्नई की प्लेइंग 11:
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा.
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद.
यह भी पढ़ें: CSK की त्रिमुर्ती की खुली पोल, तो LIVE मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को लेना पड़ा ये फैसला
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation


















