CWG India Schedule: आज कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐसा है भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल, टाइमिंग कर लीजिए नोट
CWG 2026 India Schedule Today: ग्लास्गो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स के आज यानी सातवें दिन के इंडिया के शेड्यूल के बारे में जान लीजिए। बुधवार 29 जुलाई को कौन कब मैदान पर उतरेगा? कई मेडल दांव पर हैं।
DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी यूजी 2nd CSAS Allocation 25 जुलाई को होगा जारी, इस डेट तक ले पाएंगे दाखिला
DU UG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने CSAS UG 2026 के पहले चरण में एडमिशन का आंकड़ा जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के अनुसार, 21 जुलाई तक 61,932 उम्मीदवारों ने अपनी सीट स्वीकार करने के बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली है। पिछले वर्ष पहले राउंड के बाद यह संख्या 45,316 थी, जबकि इस बार इसमें उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
पहले राउंड में 93 हजार से ज्यादा सीटें ऑफर
CSAS UG 2026 के पहले राउंड में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 67 कॉलेजों के 221 अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में 93 हजार से अधिक सीटें आवंटित की थीं। सीटों का आवंटन CUET UG 2026 स्कोर, श्रेणी (Category) और छात्रों द्वारा भरी गई कॉलेज व कोर्स प्राथमिकताओं के आधार पर किया गया।
25 जुलाई को जारी होगा राउंड-2 अलॉटमेंट
विश्वविद्यालय के अनुसार, CSAS UG Round-2 Seat Allocation 25 जुलाई 2026 को जारी किया जाएगा। जिन छात्रों ने पहले राउंड में सीट स्वीकार की है, वे अपग्रेड विकल्प का लाभ भी ले सकते हैं। यदि किसी छात्र को बेहतर विकल्प मिलता है, तो उसे नई सीट के लिए निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
महत्वपूर्ण तारीखें
राउंड-2 सीट अलॉटमेंट: 25 जुलाई 2026
राउंड-2 एडमिशन प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि: 26 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक)
एडमिशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 28 जुलाई 2026
नया शैक्षणिक सत्र शुरू: 28 जुलाई 2026
छात्रों को क्या करना होगा?
राउंड-2 में सीट मिलने वाले उम्मीदवारों को CSAS पोर्टल पर लॉगिन कर अपना अलॉटमेंट देखना होगा। इसके बाद निर्धारित समय के भीतर दस्तावेज सत्यापन, सीट स्वीकार करने और फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सभी औपचारिकताएं पूरी करने वाले छात्र 28 जुलाई से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र में शामिल हो सकेंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi









