Responsive Scrollable Menu

मिस्र के राष्ट्रपति सिसी की ट्रंप से अपील, 'कृपया जंग को रोकें, आप ही इसमें सक्षम'

काहिरा, 30 मार्च (आईएएनएस)। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान संघर्ष रोकने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सिर्फ वही जंग रुकवाने में सक्षम हैं।

काहिरा में अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन 2026 के नौवें संस्करण के उद्घाटन समारोह के दौरान अपने संबोधन में सीसी ने खास अपील की। सीसी ने कहा, मैं राष्ट्रपति ट्रंप से कहना चाहता हूं कि खाड़ी में हमारे इलाके में जंग को आपके अलावा कोई नहीं रोक सकता। आपसे मानवता और शांति के नाम पर जंग रुकवाने की अपील करता हूं। जानता हूं आप भी शांति पसंद हैं।

फिर आगे कहा, मैं आपको, अपनी तरफ से, अपने पूरे क्षेत्र और दुनिया के सभी लोगों की तरफ से एक सीधा मैसेज भेज रहा हूं कि राष्ट्रपति ट्रंप, कृपया जंग रोकने में हमारी मदद करें; आप ऐसा करने में सक्षम हैं।

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन 2026, 30 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 तक आयोजित किया गया है।

मिस्र के नेता ने ये अपील ऐसे समय में की है जब मिडिल ईस्ट में ईरान पर यूएस-इजरायल अटैक और अरब खाड़ी देशों पर तेहरान के जवाबी हमलों से संघर्ष बढ़ा है। इस तनाव ने इलाके के एनर्जी फ्लो और सप्लाई चेन में रुकावट डाली है, जिससे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और दुनिया भर में महंगाई का दबाव बढ़ रहा है।

राष्ट्रपति अल-सिसी ने कहा कि मौजूदा संघर्ष कोविड-19 महामारी, रूस-यूक्रेन युद्ध और गाजा युद्ध के बाद से इस सेक्टर के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक है।

उन्होंने इस स्थिति को आधुनिक इतिहास का सबसे बड़ा ऊर्जा संकट बताया, और सप्लाई की कमी और बढ़ती कीमतों के दोहरे झटके की चेतावनी दी। उन्होंने कहा इससे ईंधन, खाद और खेती की लागत बढ़ सकती है। इसका सबसे प्रतिकूल प्रभाव विकासशील अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ेगा।

अल-सिसी ने कहा, युद्ध जारी रहने से ग्लोबल अर्थव्यवस्था पर खतरनाक असर पड़ेगा; उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संघर्षों का नतीजा आखिर में सिर्फ नुकसान और तबाही होता है, जिसमें कोई जीतता नहीं है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

नक्सलियों के पास हथियार कहां से आए? अमित शाह ने संसद में बताया

शाह ने कहा, ‘मैं पूछना चाहता हूं कि आप अपनी लड़ाई संवैधानिक तरीकों से लड़ेंगे या हाथ में हथियार लेकर निर्दोषों को मार डालेंगे। किस थ्यौरी का यहां से समर्थन हो रहा था। अगर आप धमकाना चाहते हैं कि ये होगा तो ये भी हथियार उठाएंगे।’

Continue reading on the app

  Sports

क्या वैभव सूर्यवंशी के साथ हुआ अन्याय? 15 गेंद ठोकी फिफ्टी, नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने सीएसके के खिलाफ 17 गेंद में 52 रनों की धुआंधार पारी खेली. हालांकि, इसके बावजूद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड नहीं मिला. वैभव मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के लिए धुआंधार अंदाज बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंद में फिफ्टी कूट दी थी. Mon, 30 Mar 2026 23:38:22 +0530

  Videos
See all

Major Gaurav Arya ने बताया Trump का अगला मास्टरस्ट्रोक | Command Center | Iran Israel War | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T19:30:16+00:00

Sau Baat Ki Ek Baat | Iran ने US Army की 'आंख' फोड़ी' | #iranisraelwar #kishoreajwani #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T19:30:05+00:00

Artemis II gets ready to head to the Moon | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T19:30:04+00:00

West Bengal Election News: Mamata Banerjee के गढ़ Bhawanipur में क्या बोले लोग?। #bengalelection2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T19:30:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers