Responsive Scrollable Menu

तहलका मचाने आ रहा महिंद्रा स्कॉर्पियो-N का फेसलिफ्ट, देखने को मिल सकते हैं ये 5 बड़े बदलाव

महिंद्रा अपनी Big Daddy of SUVs यानी स्कॉर्पियो-N का फेसलिफ्ट लाने की तैयारी कर रही है। अगर आप भी स्कॉर्पियो-N खरीदने की सोच रहे हैं और इसके फेसलिफ्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो हम आपको इसके टॉप 5 बड़े बदलावों के बारे में बता रहे हैं।

Continue reading on the app

Punjab News: सीएम मान ने जारी किया शिक्षा क्रांति का रिपोर्ट कार्ड, कहा- सरकारी स्कूल बने मॉडल

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने 'शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल' श्रृंखला के तहत राज्य की ‘शिक्षा क्रांति’ का चार साल का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड पेश किया. इस रिपोर्ट में शिक्षा क्षेत्र में किए गए सुधारों, निवेश और उपलब्धियों को प्रमुखता से रखा गया है.

मुख्यमंत्री ने शिक्षा को राज्य के विकास की रीढ़ बताते हुए कहा कि निरंतर सुधारों के चलते सरकारी स्कूलों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण संस्थानों में बदला जा रहा है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकन में पंजाब ने बेहतर प्रदर्शन किया है और शैक्षणिक परिणामों में भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज हुआ है.

शिक्षा पर बढ़ते खर्च को किया रेखांकित

राज्य सरकार द्वारा शिक्षा पर बढ़ते खर्च को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 में शिक्षा बजट 12,657 करोड़ रुपए था, जिसे बढ़ाकर 2026-27 में 19,279 करोड़ रुपए कर दिया गया है. यह बढ़ोतरी शिक्षा क्षेत्र को दी जा रही प्राथमिकता को दर्शाती है. उन्होंने बताया कि यह रिपोर्ट कार्ड सरकार की जवाबदेही प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसके तहत अन्य क्षेत्रों में भी प्रदर्शन रिपोर्ट जारी की जा चुकी हैं.

मिल रहीं निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में अब निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. इससे अभिभावकों को बेहतर विकल्प मिलेंगे. उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से छात्रों की अनुपस्थिति और शिक्षकों की छुट्टी की जानकारी भी अभिभावकों को दी जाएगी, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी.

गिनाईं उपलब्धियां

शिक्षा क्षेत्र में उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नेशनल अचीवमेंट सर्वे-2024 में पंजाब ने शीर्ष स्थान हासिल किया है. इसके अलावा हाल के वर्षों में 740 विद्यार्थियों ने जेईई और 1284 ने नीट परीक्षा पास की है. सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा है.

118 ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ स्थापित

संरचनात्मक विकास की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 118 ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें से 60 पहले ही शुरू हो चुके हैं. इन स्कूलों में छात्रों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार शिक्षा दी जा रही है. पहली बार आयोजित मेगा पीटीएम में लगभग 24 लाख अभिभावकों ने भाग लिया.

छात्रों को मुफ्त कोचिंग और परिवहन सेवाएं

छात्रों की सुविधा के लिए मुफ्त वर्दियां, कोचिंग और परिवहन सेवाएं भी शुरू की गई हैं. विशेष रूप से लड़कियों के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू की गई है, जिससे हजारों छात्राएं लाभान्वित हो रही हैं. इसके साथ ही अप्रैल 2022 से 14,525 शिक्षकों की भर्ती और 12,316 कर्मचारियों को नियमित किया गया है.

शिक्षकों के प्रशिक्षण पर भी विशेष ध्यान

शिक्षकों के प्रशिक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है. कई शिक्षकों और अधिकारियों को सिंगापुर, फिनलैंड और आईआईएम अहमदाबाद जैसे संस्थानों में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है. इससे शिक्षण गुणवत्ता में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है.

बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर

स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर काम किया गया है. नए क्लासरूम, लैब, खेल मैदान, अलग शौचालय और हाई-स्पीड वाई-फाई जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. इसके अलावा सुरक्षा और रखरखाव के लिए हजारों कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है.

बिजनेस ब्लास्टर योजना की गई शुरू

नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ‘बिजनेस ब्लास्टर’ योजना शुरू की गई है, जिसके तहत छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट्स से करोड़ों रुपए की आय अर्जित की है. साथ ही 11वीं कक्षा में उद्यमिता को विषय के रूप में शामिल किया गया है, ताकि छात्र भविष्य में रोजगार देने वाले बन सकें.

पंजाबी साहित्य का डिजिटलीकरण भी किया

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी कई कदम उठाए गए हैं. राज्य ने ‘डिजिटल ओपन यूनिवर्सिटी नीति-2026’ पेश की है और नए कॉलेज खोलने की योजना बनाई गई है. इसके अलावा भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पंजाबी साहित्य का डिजिटलीकरण भी किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा में सुधार के ये प्रयास राज्य के भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम और स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे.

यह भी पढ़ें: Punjab News: क्या है मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना? कौन ले सकता है फायदा और कब से होगा रजिस्ट्रेशन?

Continue reading on the app

  Sports

RR vs CSK: वैभव सूर्यवंशी ने खोल दिए गेंदबाजों के धागे, तूफानी अर्द्धशतक में चेन्नई धुआं-धुआं, राजस्थान ने 8 विकेट से रौंदा

RR vs CSK: आईपीएल 2026 में तीसरा मैच राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम खेला गया। राजस्थान ने इस मैच को आसानी से 8 विकेट से चेन्नई को हरा दिया। वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी। Mon, 30 Mar 2026 22:38:07 +0530

  Videos
See all

Viral Video | गढ़वा में हाथियों का आतंक, जंगल में मचा हड़कंप! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T17:03:59+00:00

Sehore में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा! | #madhyapradesh #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T17:02:53+00:00

Gas Shortage से हड़कंप, लोगों को नहीं मिल रही LPG! | #lpg #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T17:06:25+00:00

नजूल जमीन पर बनी मस्जिद हटाई, भारी पुलिस बल तैनात! | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T17:04:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers