Responsive Scrollable Menu

Scorpio N Facelift: नए इंटीरियर और फीचर्स के साथ अगस्त में होगी लॉन्च, टेस्टिंग में दिखी झलक

Scorpio N Facelift: महिंद्री की स्कॉर्पियो एन फेसलिफ् का प्रोटोटाइप पहली बार जनवरी 2026 में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। इसके बाद से ही इस SUV के अपडेटेड वर्जन का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, महिंद्रा ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक Scorpio N Facelift को अगस्त 2026 में Mahindra Vision S के साथ पेश किया जा सकता है। हाल ही में टेस्टिंग के दौरान इसके इंटीरियर की कुछ जानकारियां सामने आई हैं।

नया इंटीरियर और एडवांस फीचर्स

  • टेस्टिंग मॉडल से पता चला है कि Mahindra Scorpio N Facelift के केबिन में बड़े बदलाव किए जाएंगे। इसका इंटीरियर डिजाइन और स्क्रीन सेटअप Mahindra Thar Roxx से प्रेरित होगा। इसमें 10.25 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट के साथ 10.25 इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद है।
  • इसके अलावा SUV में HVAC कंट्रोल के लिए फिजिकल बटन दिए जाएंगे, जिससे ड्राइवर को इस्तेमाल में आसानी होगी। फीचर्स की बात करें तो नई Scorpio N Facelift में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, बेहतर ऑडियो सिस्टम, लेवल-2 ADAS और एडवांस कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।

डिजाइन में मिलेंगे हल्के बदलाव

  • Mahindra Scorpio N Facelift का ओवरऑल बॉक्सी डिजाइन मौजूदा मॉडल जैसा ही रहने की उम्मीद है। इसके फ्रंट प्रोफाइल में डबल-बैरल LED हेडलाइट्स, क्रोम फिनिश वाले फॉग लैंप और सिग्नेचर ग्रिल का डिजाइन बरकरार रखा जा सकता है।
  • हालांकि, इसमें नई डिजाइन वाली ग्रिल, अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर के साथ नए अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं। SUV के पिछले हिस्से में ज्यादा बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसमें नए डिजाइन के टेललैंप्स देखने को मिल सकते हैं।

इंजन और पावरट्रेन
2026 Mahindra Scorpio N Facelift में सबसे बड़े बदलाव फीचर्स और डिजाइन से जुड़े होने की उम्मीद है, जबकि इंजन विकल्प मौजूदा मॉडल जैसे ही रह सकते हैं।

वर्तमान Scorpio N में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल हैं। उम्मीद है कि फेसलिफ्ट मॉडल में भी यही इंजन और गियरबॉक्स विकल्प जारी रहेंगे।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

कनाडा में बिश्नोई गैंग ने कैसे बनाया क्रिमिनल नेटवर्क? CBSA रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

कनाडा में बिश्नोई गैंग के क्रिमिनल नेटवर्क के विस्तार को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. CBSA रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ भारतीय स्टडी और वर्क परमिट धारकों के अपराध में शामिल होने की बात सामने आई है.

Continue reading on the app

  Sports

IRE vs AFG, 2nd ODI: अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने लगाया विकटों का 'सिक्सर', दूसरे वनडे में आयरलैंड को 92 रनों से हराया

Rashid Khan six Wicket Haul: अफगानिस्तान के धाकड़ स्पिनर गेंदबाज राशिद खान ने अपनी घातक गेंदबाजी से आयरलैंड के खिलाफ से धूम मचा जी. राशिद ने दूसरे वनडे मैच में अपनी टीम के लिए 6 विकेट चटकाए. उनकी इस दमदार गेंदबाजी से अफगानिस्तान ने 92 रनों से दमदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. Sat, 8 Aug 2026 05:59:21 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live Updates: ईरान-अमेरिका युद्ध के ताजा हालात | Trump | Kuwait| Air Strike | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T01:13:13+00:00

Aban Ahmed funeral Live: अतीक का बेटा अबान सुपुर्द-ए-खाक LIVE | Atiq Ahmed Son Abaan Ahmed Death #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T01:15:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers