रामायण के 'लक्ष्मण' के साथ हुआ अजीब हादसा!: रिश्तेदार बनकर घर में घुस रहा था फैन, फिर... सुनील लहरी का Video Viral
Sunil Lahiri Video: सुनील लहरी टीवी के लोकप्रिय शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बना चुके हैं। उन्होंने हाल ही में अपने साथ हुए एक फैन का डरावना अनुभव शेयर किया। सुनील ने बताया कि कैसे एक शख्स उनसे मिलने के लिए झूठ बोलेकर घर में घुस रहा था और खुद को उनका रिश्तेदार बताने लगा।
बिल्डिंग में घुसने के लिए खुद को बताया रिश्तेदार
सुनील लहरी ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो जारी कर इस घटना का खुलासा किया। वीडियो में वह कहते हैं- मैं आप सभी के साथ एक बहुत ही रोचक किस्सा साझा करना चाहता हूं, जिसने मुझे रामायण की शूटिंग के दिनों की याद दिला दी। हाल ही में, कोई व्यक्ति मेरे रिश्तेदार होने का नाटक करते हुए मुझसे मिलने हमारी बिल्डिंग में आया। जब हमारे सिक्योरिटी गार्ड्स ने जांच की, तो उन्हें पता चला कि वह झूठ बोल रहा है, इसलिए उन्होंने उसे भगा दिया।"
‘मैं उनका भाई हूं, भोपाल से आया हूं’
उन्होंने बताया कि इस घटना ने उन्हें रामायण के समय के एक और फैन के साथ हुई मुलाकात की याद दिला दी। उस पल को याद करते हुए उन्होंने कहा, "एक दिन, धूप में लंबे समय तक शूटिंग करने के बाद, मुझे 2-3 दिन का ब्रेक मिला। मेरी दाढ़ी नहीं थी और बालों में तेल लगा हुआ था। मैं स्टूडियो के मेन गेट के पास टहल रहा था, तभी एक सज्जन आए और बोले, 'नमस्कार, मैं सुनील लहरी से मिलना चाहता हूं।' मैंने उनसे पूछा कि वे कौन हैं, तो उन्होंने कहा, 'मैं उनका भाई हूं। मैं भोपाल से हूं।' यह बहुत ही अद्भुत था। वे मुझसे मिलने आए थे, लेकिन मुझे पहचान नहीं पाए। उन्होंने मेरे भाई होने का नाटक किया।"
‘रामायण’ की यादें आज भी ताजा
बात करें रामायण की, तो यह शो भारतीय टेलीविजन इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित धारावाहिकों में से एक माना जाता है। इसे रामानंद सागर ने बनाया था। इसमें अरुण गोविल ने भगवान राम, दीपिका चिखलिया ने सीता, अरविंद त्रिवेदी ने रावण और दारा सिंह ने हनुमान का किरदार निभाया था।
1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ यह शो एक सांस्कृतिक घटना बन गया था। उस समय हर रविवार सड़कों पर सन्नाटा छा जाता था, क्योंकि लोग अपने घरों में बैठकर इसे देखना पसंद करते थे।
UP Mainpuri News: महिला के बैंक खाते में आए 10 करोड़ , जानें कैसे बनी महिला करोड़पति । R Bharat
UP Mainpuri News: महिला के बैंक खाते में आए 10 करोड़ , जानें कैसे बनी महिला करोड़पति । R Bharat मैनपुरी में एक महिला उस वक्त हैरान रह गई जब उसके बैंक खाते में अचानक करीब ₹10 करोड़ की राशि पहुंच गई। एटीएम में बैलेंस चेक करते ही उसके होश उड़ गए और बैंक का मैसेज देखकर वह स्तब्ध रह गई। शुरुआत में महिला ने कहा कि यह रकम जिसके भी खाते से आई है, वह ले जाए, लेकिन बाद में जब खाते से पैसे कटने लगे तो उसने जांच कराने की मांग की। #upnews #mainpuri #hindinews #viralvideo #viralnews #bank #upnews Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Republic Bharat


















