राकेश टिकैत की गिरफ्तारी पर मचा बवाल! यूपी में लखनऊ से मुरादाबाद तक किसानों का सड़क पर प्रदर्शन, रिहाई की मांग पर अड़े
सोमवार, 30 मार्च को भारतीय किसान यूनियन (BKU) के एक बड़े नेता राकेश टिकैत को ओडिशा में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं इस घटना की खबर उत्तर प्रदेश पहुंचते ही राज्यभर में किसानों और उनके संगठनों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया है। दरअसल राजधानी लखनऊ से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख जिलों जैसे मुरादाबाद, …
Aaj Ka Panchang 31 March 2026: आज है चैत्र शुक्ल त्रयोदशी तिथि, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल समय, पढ़ें पंचांग
Aaj Ka Panchang 31 March 2026: सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं, 31 मार्च 2026 , मंगलवार का पंचांग क्या होगा.
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
तारीख- 31 मार्च 2026
वार- मंगलवार
तिथि - चैत्र शुक्ल त्रयोदशी तिथि सुबह 06 बजकर 56 मिनट तक उसके बाद चतुर्दशी होगी
नक्षत्र- पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 03 बजकर 20 मिनट तक उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी होगा.
योग- गण्ड योग और वृद्धि योग
करण- तैतिल, गर और वणिज करण
दिशा शूल- उत्तर दिशा
दिशा शूल उपाय- गुड़ खाकर निकलें
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर सिंह राशि रात 09 बजकर 32 मिनट तक उसके बाद कन्या राशि में होगा.
संवत
विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 6 बजकर 15 पर हुआ है.
सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 32 मिनट पर होगा.
चंद्रोदय- 31 मार्च शाम 05.16 मिनट पर होगा.
चंद्र अस्त- 01 अप्रैल को सुबह 05.39 मिनट पर होगा.
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04.47 मिनट से 05.35 मिनट तक.
अमृत काल- सुबह 08.46 मिनट से सुबह 10.25 मिनट तक.
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12.06 मिनट से दोपहर 12.55 मिनट तक.
आज का अशुभ समय
राहुकाल दोपहर 03 बजे से शाम 04 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. यम गण्डक सुबह 09.27 बजे से सुबह 10.59 तक रहेगा. गुलिक काल दोपहर 12.31 बजे से दोपहर 02.02 मिनट तक रहेगा. आज का दुर्मुहूर्त सुबह 08.50 मिनट से सुबह 09.39 मिनट तक और सुबह 11.20 बजे से दोपहर 12.07 मिनट तक
व्रत- श्रीमहावीर जयंती
आपका दिन मंगलमय हो.
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 30 March 2026: आज है सोम प्रदोष व्रत, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल समय, पढ़ें पंचांग
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation




















