APKA RAJYA: 22 वर्षीय हिंदू लड़की की Love Jihad में हत्या, जिहादी गिरफ्तार | UP News
APKA RAJYA: 22 वर्षीय हिंदू लड़की की Love Jihad में हत्या, जिहादी गिरफ्तार | UP News नेपालगंज, नेपाल से बड़ी खबर सामने आई है। 22 वर्षीय हिंदू नेपाली लड़की सृजना बूढ़ा को लव जिहाद के मामले में घर में हत्या कर दिया गया। पुलिस ने हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी आरिफ ढपाली अभी फरार है। इस घटना ने इलाके में गुस्सा फैला दिया है और जनता आरोपी को सख्त सजा देने की मांग कर रही है। #breakingnews #sudarshannews #trendingnews #sudarshanlive #upnews #uttarpradesh #nepal #lovejihad #lovejihadcase #uppolice #nepalpolice #islam #jihad #jihadi ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900
मिडिल ईस्ट संकट का असर: ग्लोबल मार्केट में भारत की हिस्सेदारी 3% से नीचे, 4 साल में पहली बार हुआ ऐसा
नई दिल्ली. वैश्विक शेयर बाजार में भारत की हिस्सेदारी चार साल में पहली बार 3 प्रतिशत से नीचे फिसल गई। 30 मार्च तक यह घटकर 2.98% रह गई, जो फरवरी 2022 के बाद सबसे निचला स्तर है। जुलाई 2024 में यह हिस्सेदारी 4.57 फीसदी के शिखर पर थी, लेकिन उसके बाद से लगातार गिरावट देखी जा रही।
आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2024 के अंत तक भारत की हिस्सेदारी करीब 4.2 प्रतिशत थी, जो दिसंबर 2025 तक घटकर 3.5 फीसदी रह गई। अब मार्च 2026 के अंत में यह और नीचे आ गई। इस गिरावट के पीछे कई बड़े कारण हैं, जिनमें विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और वैश्विक अनिश्चितता शामिल हैं।
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटा
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 30 मार्च तक घटकर करीब 4.36 ट्रिलियन डॉलर रह गया। यह दिसंबर 2025 के 5.3 ट्रिलियन डॉलर से करीब 15 प्रतिशत कम है, जबकि सितंबर 2024 के रिकॉर्ड 5.66 ट्रिलियन डॉलर से लगभग 23 प्रतिशत नीचे है।
मार्च में विदेशी निवेशकों ने 12 अरब डॉलर से ज्यादा की बिकवाली की
मार्च महीने में ही विदेशी निवेशकों ने 12 अरब डॉलर से ज्यादा की भारतीय शेयरों में बिकवाली की है। इसकी मुख्य वजह कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और इससे भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता है। अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने भी बाजार का माहौल खराब किया है।
डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर
रुपये में गिरावट ने भी निवेशकों का भरोसा कमजोर किया है। डॉलर के मुकाबले रुपया 95 के पार चला गया, जिससे आयात महंगा होने और महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। भारत का कच्चा तेल बास्केट 156 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, जो अर्थव्यवस्था के लिए चिंता की बात है।
महंगाई दर, जो पहले 2.2 प्रतिशत के आसपास थी, अब बढ़कर करीब 3.2 प्रतिशत हो गई है। आने वाले समय में ईंधन और खाद्य कीमतों के कारण इसमें और बढ़ोतरी का खतरा बना हुआ है।
शेयर बाजार में भी इसका असर साफ दिख रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी में इस दौरान करीब 13 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि स्मॉल-कैप इंडेक्स अपने उच्च स्तर से करीब 22 प्रतिशत टूट चुका है। हालांकि, निफ्टी का वैल्यूएशन अब 17.3 गुना पर आ गया है, जो 10 साल के औसत 18.6 गुना से करीब 7 प्रतिशत कम है। दूसरी ओर, वैश्विक स्तर पर कुछ देशों की हिस्सेदारी बढ़ी है। चीन की हिस्सेदारी 9.5 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जबकि जापान, हांगकांग, ताइवान और दक्षिण कोरिया ने भी अपनी स्थिति मजबूत की है। वहीं अमेरिका की हिस्सेदारी घटकर 46 प्रतिशत रह गई है।
कुल मिलाकर, भारत के शेयर बाजार पर इस समय वैश्विक और घरेलू दोनों तरह के दबाव हैं, और आने वाले समय में स्थिरता के लिए कई चुनौतियों से गुजरना पड़ सकता है।
(प्रियंका कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Sudarshan News
Haribhoomi



















