RR vs CSK IPL 2026 Live Updates: रॉजस्थान और चेन्नई के मैच पर बारिश का साया, थोड़ी देर में शुरू होगा मुकाबला
RR vs CSK IPL 2026 Live Updates: रॉजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला आज गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच का इंतजार सभी क्रिकेट फैंस को है, क्योंकि एक तरह जहां संजू सैमसन पहले बार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपनी पिछली टीम के खिलाफ उतरेंगे, तो वहीं 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें होंगे, लेकिन एक बुरी खबर भी सामने आ रही है कि गुवाहाटी में बारिश हो रही, जिसकी वजह से मैच का मजा किरकिरा हो सकता है. इस मैच से जुड़ी पल-पल के अपडेट के लिए न्यूज नेशन के साथ बने रहिए...
FASTag Update: 1 अप्रैल से महंगा होगा हाईवे सफर, जानें किस रास्तों पर ज्यादा चुकाना होगा टोल
FASTag Update: अगर आप रोजाना या अक्सर नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं, तो आपकी जेब पर अब थोड़ा ज्यादा बोझ पड़ने वाला है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ 1 अप्रैल से देशभर के टोल प्लाजा पर दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है.
औसतन 4-5 फीसदी बढ़ी टोल दरें
नई दरों के मुताबिक, देशभर में टोल टैक्स में औसतन 4 से 5 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है. यह बढ़ोतरी हर साल महंगाई और सड़क रखरखाव लागत को ध्यान में रखते हुए की जाती है. हालांकि, अलग-अलग राज्यों और रूट्स पर इसका असर थोड़ा अलग हो सकता है.
किन प्रमुख रूट्स पर पड़ेगा असर?
1. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर करीब 5 फीसदी बढ़ोतरी हुई है. कार, जीप और वैन के लिए एकतरफा टोल 170 रुपए से बढ़कर 175 रुपए जबकि रिटर्न यात्रा में 255 से बढ़कर 265 रुपए हो जाएगा.
2.बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे
बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर 3-5 फीसदी तक बढ़ोतरी का अनुमान है. इसमें कारों के लिए टोल लगभग 120 रुपए ही रहेगा, जबकि बड़े वाहनों (LCV/Truck) के लिए 5-15 रुपए तक बढ़ोतरी होगी.
3. दिल्ली-जयपुर हाईवे
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 5-20 फीसदी तक बढ़ोतरी देखी जा सकती है, खासकर कमर्शियल वाहनों पर इसका ज्यादा असर पड़ेगा.
4. उत्तर प्रदेश और राजस्थान में असर
उत्तर प्रदेश के कई अहम रूट्स जैसे लखनऊ-कानपुर, अयोध्या और रायबरेली जाने वाले मार्गों पर 5-10 प्रतिशत तक टोल बढ़ेगा. इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ेगा.
वहीं राजस्थान में जयपुर-अजमेर और जयपुर-किशनगढ़ रूट्स पर कारों का टोल लगभग 140 रुपए से बढ़कर 155 रुपए तक हो सकता है. लंबी दूरी के यात्रियों को हर टोल प्लाजा पर 5-15 रुपए अतिरिक्त देने पड़ सकते हैं.
5. दक्षिण भारत में भी बढ़ेगा खर्च
तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे राज्यों में भी टोल दरों में वृद्धि लागू होगी. चेन्नई बाईपास और चेन्नई-तिरुपति हाईवे पर सफर करने वालों को अब ज्यादा भुगतान करना होगा. बेंगलुरु एयरपोर्ट रोड और अन्य व्यस्त मार्गों पर भी 3-5 फीसदी की बढ़ोतरी से दैनिक यात्रियों की लागत बढ़ेगी.
कमर्शियल और प्राइवेट दोनों पर असर
इस बार बढ़ोतरी का असर सिर्फ भारी वाहनों तक सीमित नहीं है.
- प्राइवेट कारों के लिए 5-10 रुपए तक अतिरिक्त खर्च
- ट्रक और कमर्शियल वाहनों के लिए 10-20 रुपए तक बढ़ोतरी
क्या है बढ़ोतरी की वजह?
टोल दरों में यह इजाफा सड़क रखरखाव, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार और महंगाई दर को ध्यान में रखते हुए किया जाता है. इससे हाईवे की गुणवत्ता बनाए रखने और नई परियोजनाओं को फंडिंग मिलती है.
यात्रियों के लिए क्या मायने?
इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम यात्रियों की जेब पर पड़ेगा, खासकर उन लोगों पर जो रोजाना हाईवे का इस्तेमाल करते हैं. कुल मिलाकर, 1 अप्रैल से हाईवे पर सफर थोड़ा महंगा जरूर हो जाएगा, लेकिन बेहतर सड़क सुविधाओं के लिए यह एक जरूरी कदम भी माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें - आखिर शहर से दूर क्यों होते हैं एयरपोर्ट? जानिए वो वजह जो हर किसी को जाननी चाहिए
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















