Rubika Liyaquat Show: नक्सलियों का आखिरी चैप्टर... क्या सच में खत्म हुआ लाल आतंक?
Rubika Liyaquat Show: आज भारत के इतिहास में 31 मार्च 2026 का दिन यादगार बनेगा. देश के गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में नक्सल आतंक को खत्म करने की सरकार की प्रगति पर बात करेंगे. सरकार ने इस मुद्दे पर एक डेडलाइन तय की थी. नक्सल आतंक की शुरुआत 25 मई 1967 को पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी से हुई थी. तब किसानों और गरीबों को भड़काकर पुलिस पर हमला कराया गया. इसके बाद नक्सलियों ने धीरे-धीरे झारखंड, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अपनी पकड़ बनाई. इतिहास में 1967 से 2026 तक नक्सलियों ने हजारों मासूम लोगों और सुरक्षा कर्मियों की जान ली. 2004 से 2025 तक अकेले 7,532 आम नागरिक और 2,723 सुरक्षा जवान मारे गए. हालांकि, केंद्र सरकार ने 2017 के बाद नक्सलियों के खिलाफ रणनीति तेज की. इसके नतीजे दिखने लगे. 76 प्रभावित जिले घटकर अब केवल 5 जिलों तक रह गए हैं. हाल ही में छत्तीसगढ़ में बड़े नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं और कुछ की एनकाउंटर में मौत हुई. आज की तारीख में नक्सल आतंक के खात्मे की कहानी सामने आएगी. यह भारत के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक पल माना जा रहा है.
Udaipur News: बम की धमकी के बाद कोर्ट खाली, ATS और बम स्क्वॉड ने संभाली कमान, हर कोना खंगाला जा रहा
Udaipur Court Bomb Threat: उदयपुर के कोर्ट परिसर में बम की धमकी मिलने से अचानक हड़कंप मच गया. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने तुरंत पूरे परिसर को खाली करा लिया. सूचना मिलते ही पुलिस, ATS और बम स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचीं और सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. हर संदिग्ध वस्तु और क्षेत्र की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके. इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल जांच जारी है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18





















