Responsive Scrollable Menu

3 शादी वाला धोखेबाज पति और 26 साल का इंतजार, कहानी उस ₹1000 के लिंक की जो आज भी बुजुर्ग को बनाए हुए है 'सुहागन'

फैमिली कोर्ट में धारा 125 के तहत मेंटेनेंस के लिए लड़ रही एक बुजुर्ग महिला की कहानी दिल दहला देने वाली है. पति की ₹22,000 पेंशन होने के बावजूद वह पिछले 26 साल से अदालत के चक्कर काट रही हैं. उनके लिए यह लड़ाई पैसों की नहीं बल्कि उस कानूनी जुड़ाव की है जो उन्हें आज भी 'पत्नी' का दर्जा देता है और उनके धोखेबाज पति को उनकी मौजूदगी का अहसास कराता रहता है.

Continue reading on the app

धोनी ने AI स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म Kuku में निवेश किया:शॉर्ट्स-ड्रामा ऐप के ब्रांड एंबेसडर बने; बोले- छोटे शहरों से निकले फाउंडर्स का विजन पसंद आया

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने AI-ऑपरेटेड स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म कुकू (कुकू) में निवेश किया है। इसके साथ ही वे इसके शॉर्ट-फॉर्म वीडियो और ड्रामा ऐप कुकू TV के ब्रांड एंबेसडर भी बन गए हैं। धोनी का मानना है कि यह प्लेटफॉर्म भारत के साथ-साथ ग्लोबल ऑडियंस के लिए भी एक अलग तरह का एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस तैयार कर रहा है। धोनी बोले- फाउंडर्स भी मेरी तरह छोटे शहरों से हैं धोनी ने कहा, 'मैंने कुकू में निवेश करने और कुकू TV का ब्रांड एंबेसडर बनने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि यह प्लेटफॉर्म दूसरों से अलग है। इन्होंने कई भाषाओं और फॉर्मेट्स में भारतीय दर्शकों के लिए एक बेहतरीन अनुभव तैयार किया है। प्लेटफॉर्म की ग्रोथ प्रभावित करने वाली है। सबसे बड़ी बात यह कि मैं इसके फाउंडर्स से जुड़ाव महसूस करता हूं, क्योंकि वे भी मेरी तरह छोटे शहरों से आते हैं और उन्होंने इस लेवल का बिजनेस खड़ा किया है।' स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म के विजन पर भरोसा धोनी ने आगे कहा कि वे भारत के लिए बनाए जा रहे इस AI-ऑपरेटेड स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म के विजन पर भरोसा करते हैं। उनका मानना है कि यह तकनीक न केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में मनोरंजन का तरीका बदल सकती है। को-फाउंडर ने कहा- थाला का देशभर में क्रेज कुकू के को-फाउंडर और COO विनोद कुमार मीणा ने बताया कि धोनी को साथ जोड़ना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा, ‘हमारे थाला (धोनी) उन चुनिंदा हस्तियों में से हैं जिनकी पहुंच पूरे देश में है। चूंकि हम पूरे भारत के लिए कुकू बना रहे हैं, इसलिए वे हमारे लिए एकदम सही फिट हैं।’ वहीं कंपनी के CTO विकास गोयल ने कहा कि धोनी को लोगों की गहरी समझ है। जब हम क्रिएटर्स और कंज्यूमर्स के लिए AI-बेस्ड स्टोरीटेलिंग स्टैक बना रहे हैं, तब धोनी का अनुभव और नजरिया हमारे लिए काफी कीमती साबित होगा। बोल्ड फैसले लेने में धोनी और कुकू एक जैसे कुकू के को-फाउंडर और CEO लाल चंद बिसू ने कहा, ‘धोनी अपने उन बोल्ड फैसलों के लिए जाने जाते हैं, जिन्हें लेने में दूसरे लोग हिचकिचाते हैं। कुकू में हम भी इसी तरह के साहसी दांव लगा रहे हैं। धोनी की यह अनकंवेंशनल (लीक से हटकर) सोच हमारी कंपनी की वैल्यूज से मेल खाती है।’ कुकू के निवेशकों में शामिल पैंथेरा पीक कैपिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल भंडारकर ने कहा कि कुकू के काम करने का तरीका और उनकी क्लैरिटी बिल्कुल एमएस धोनी की अप्रोच जैसी ही है। वे इस प्लेटफॉर्म को एक ग्लोबल एंटरटेनमेंट ब्रांड बनते देखना चाहते हैं। ये खबर भी पढ़ें… धोनी 2 हफ्ते IPL से बाहर रह सकते हैं: मांसपेशियों में खिंचाव, CSK ने पोस्ट में जानकारी दी एमएस धोनी IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्ते बाहर रह सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान इस समय मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिहैब से गुजर रहे हैं। CSK की ओर से एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्हें काफ स्ट्रेन, यानी पिंडली में खिंचाव है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IPL Match देखने Chinnaswamy Stadium जा रहे हैं? Bengaluru Police का Traffic Alert, घर से निकलने से पहले जान लें ये नियम

बेंगलुरु में आईपीएल के नए सीजन को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन इसके साथ ही शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है। मैचों के दौरान भीड़ और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले 28 मार्च और 5 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख सड़कों पर पार्किंग पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी है।

बता दें कि क्वींस रोड, एमजी रोड, कब्बन रोड, राजभवन रोड, टी चौडैया रोड और रेस कोर्स रोड समेत कई इलाकों में मैच के दिन गाड़ियों की पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा म्यूजियम रोड, कस्तूरबा रोड, लावेल रोड, विट्टल माल्या रोड और सेंट मार्क्स रोड के कुछ हिस्सों में भी सख्ती बरती जाएगी।

इसके अलावा कब्बन पार्क के अंदर भी पार्किंग पर रोक लगा दी गई है, जहां किंग रोड, प्रेस क्लब के सामने, बाल भवन और फाउंटेन रोड जैसे इलाकों में वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी।

हालांकि, पुलिस ने दर्शकों की सुविधा के लिए कुछ जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था भी की है। मौजूद जानकारी के अनुसार सेंट जोसेफ इंडियन हाई स्कूल मैदान, सेंट जोसेफ यूरोपियन स्कूल मैदान, फ्रीडम पार्क, गरुड़ा मॉल, शिवाजीनगर बस स्टैंड और यूबी सिटी में पार्किंग की सुविधा दी गई है।

स्टेडियम में प्रवेश के लिए भी अलग-अलग गेट निर्धारित किए गए हैं। टिकट के अनुसार दर्शकों को अलग-अलग रास्तों से प्रवेश करना होगा, जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। कुछ गेट केवल निकासी के लिए तय किए गए हैं, जबकि एक गेट खिलाड़ियों और विशेष मेहमानों के लिए आरक्षित रहेगा।

इसके अलावा ओला, उबर और ऑटो के लिए भी खास पिकअप और ड्रॉप पॉइंट तय किए गए हैं, ताकि लोगों को आने-जाने में दिक्कत न हो।

मौजूद जानकारी के अनुसार पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा इस्तेमाल करें। खासकर बस और मेट्रो सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी गई है, ताकि ट्रैफिक जाम से बचा जा सके।

गौरतलब है कि आईपीएल के दौरान बेंगलुरु में बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंचते हैं, जिससे ट्रैफिक पर दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में यह व्यवस्था शहर में यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए अहम मानी जा रही है।
Mon, 30 Mar 2026 19:27:03 +0530

  Videos
See all

क्या है Iran का Kharg Island जिस पर कब्जे की धमकी दे रहे Donald Trump? | Israel US Iran War| #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T14:07:05+00:00

Iran US Israel War LIVE:युद्ध के 31वें दिन पलट गया पूरा युद्ध! ईरान ने उड़ाया US बेस! | America News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T14:07:06+00:00

Top 10 NEWS : देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें| Iran Israel War | Hindi News |PM Modi #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T14:08:35+00:00

Assam Election में टिकट न मिलने से CM Himanta से नाराज हैं Numul Momin?| Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T14:07:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers