Responsive Scrollable Menu

1 अप्रैल से Free Dish पर बदला News Nation का पता, अब चैनल नंबर 57 पर देख सकेंगे आप

1 अप्रैल से News Nation का Free Dish पर चैनल नंबर बदलने जा रहा है. अब दर्शक इसे DD Free Dish के चैनल नंबर 57 पर देख सकेंगे. इस बदलाव के बाद दर्शकों को अपने सेट-टॉप बॉक्स में नया चैनल नंबर अपडेट करना होगा, ताकि वे बिना किसी रुकावट के News Nation देख सकें. यह अपडेट 1 अप्रैल से लागू होगा.

Continue reading on the app

लगातार आंखों की सूजन को नजरअंदाज करना जोखिम भरा, हो सकता है किडनी से जुड़ी बीमारी का शुरुआती संकेत

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। सुबह उठते ही अगर आंखों के आसपास हल्की सूजन नजर आए, तो यह शरीर के अंदर चल रही किसी बड़ी गड़बड़ी का संकेत हो सकती है। खासकर जब यह सूजन बार-बार दिखे या लंबे समय तक बनी रहे, तो इसे हल्के में लेना जोखिम भरा हो सकता है।

विज्ञान के मुताबिक, आंखों के आसपास की त्वचा बहुत पतली होती है, इसलिए शरीर में तरल पदार्थ के संतुलन में जरा सा बदलाव भी यहां जल्दी दिखाई देने लगता है। इसी वजह से कई बार किडनी से जुड़ी समस्याओं का असर सबसे पहले आंखों के आसपास सूजन के रूप में नजर आता है। जब किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती, तो शरीर में पानी और जरूरी तत्वों का संतुलन बिगड़ने लगता है, जिसका असर धीरे-धीरे बाहर दिखने लगता है।

किडनी का मुख्य काम खून को साफ करना और शरीर में तरल पदार्थ का संतुलन बनाए रखना होता है। लेकिन जब किडनी की कार्यक्षमता कम होने लगती है, तो खून में मौजूद जरूरी प्रोटीन धीरे-धीरे पेशाब के जरिए बाहर निकलने लगते हैं। ये प्रोटीन शरीर में तरल को संतुलित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। जब इनकी कमी होने लगती है, तो शरीर में पानी टिश्यूज में जमा होने लगता है, जिससे सूजन दिखाई देती है। ऐसे में यह समझना बेहद जरूरी है कि सुबह के समय यह सूजन ज्यादा क्यों नजर आती है।

दरअसल, जब हम रात में सोते हैं, तो हमारा शरीर एक ही स्थिति में लंबे समय तक रहता है। इस दौरान शरीर में मौजूद तरल पदार्थ नीचे की ओर जाने के बजाय चेहरे और आंखों के आसपास जमा हो सकता है। सुबह उठते ही यही जमा हुआ तरल सूजन के रूप में दिखाई देता है। जैसे-जैसे हम चलते-फिरते हैं, यह तरल शरीर के अन्य हिस्सों, खासकर पैरों की ओर खिसक जाता है और आंखों की सूजन कम होने लगती है।

हालांकि, हर बार आंखों की सूजन का मतलब किडनी की बीमारी नहीं होता। कई सामान्य कारण भी इसके पीछे हो सकते हैं, जैसे पर्याप्त नींद न लेना, एलर्जी होना, ज्यादा नमक का सेवन करना या शरीर में पानी की कमी होना। लेकिन, फर्क यह है कि ये कारण अस्थायी होते हैं और थोड़े समय में ठीक हो जाते हैं। जबकि अगर सूजन रोजाना बनी रहती है या इसके साथ कुछ और लक्षण भी दिखाई देने लगें, तो सतर्क हो जाना चाहिए।

किडनी से जुड़ी समस्या होने पर कुछ और संकेत भी दिख सकते हैं। जैसे पेशाब में झाग आना, टखनों या पैरों में सूजन, बार-बार थकान महसूस होना या शरीर में कमजोरी आना। कुछ लोगों में ब्लड शुगर या ब्लड प्रेशर भी असंतुलित रहने लगता है। ऐसे लक्षण अगर आंखों की सूजन के साथ दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी हो जाता है।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

सीएसके के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के बाद क्या बोले वैभव सूर्यवंशी? बताया क्या था उनका गेम प्लान

Vaibhav Suryavanshi Statement:इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के अपने पहले ही मैच में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने धूम मचा दी. वैभव ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 15 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की. मैच के खत्म होने के बाद वैभव ने कहा कि उन्होंने पावर प्ले के लिए जो प्लान बनाया था उसी के तहत बल्लेबाजी की. Mon, 30 Mar 2026 23:09:53 +0530

  Videos
See all

Assam Election 2026: किन मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे AIUDF प्रमुख Badruddin Ajmal? #assamelections2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T19:00:05+00:00

Viral Video | शादी से पहले हंगामा, फिर मंदिर में भरी मांग! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T19:00:07+00:00

News Ki Pathshala: Share Market में 10 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान? | Sushant Sinha | Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T18:56:48+00:00

News Ki Pathshala: जंग की वजह से 1 दिन में हो रहा 2 लाख करोड़ का नुकसान! | Sushant Sinha | Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T19:03:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers