Responsive Scrollable Menu

ईरान ने ठुकराया ट्रंप का 'शांति प्रस्ताव': अमेरिका को दी सीधी चेतावनी, कहा- 'खाड़ी की शार्क का भोजन बनेंगे अमेरिकी सैनिक'

Iran US Conflict: ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने अमेरिका के 15-सूत्रीय शांति प्रस्ताव पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वाशिंगटन की ओर से मिले प्रस्ताव 'अवास्तविक, अनुचित और अत्यधिक' हैं। बघाई ने उन दावों को भी खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत हो रही है। उन्होंने साफ किया कि जो भी संवाद हुआ है, वह केवल मध्यस्थों के जरिए हुआ है।

ट्रंप का दावा और ईरान की दोटूक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले दावा किया था कि ईरान उनकी शर्तों पर सहमत हो गया है और यह संदेश पाकिस्तान के जरिए पहुंचाया गया था। हालांकि, 79 वर्षीय ट्रंप ने बातचीत में अनिश्चितता की बात भी स्वीकार की थी। ईरान ने अब इन दावों की हवा निकाल दी है। तेहरान का मानना है कि बातचीत का दिखावा करके अमेरिका वास्तव में सैन्य कार्रवाई की जमीन तैयार कर रहा है।

क्या ईरान पर जमीनी हमले की तैयारी में है अमेरिका?
मीडिया रिपोर्ट्स, विशेष रूप से 'वाशिंगटन पोस्ट' के अनुसार, अमेरिकी सेना ईरान के खिलाफ सीमित जमीनी हमले (Ground Invasion) की योजना बना रही है। इस योजना में पूरे ईरान पर कब्जा करने के बजाय 'खार्ग द्वीप' को जब्त करने और 'होर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) के पास छापेमारी करने पर ध्यान केंद्रित किया जा सकता है। खार्ग द्वीप ईरान का मुख्य तेल हब है और ट्रंप पहले भी ईरान का तेल जब्त करने की इच्छा जता चुके हैं।

ईरान की कड़क चेतावनी
अमेरिका की संभावित सैन्य कार्रवाई पर ईरान ने बेहद आक्रामक प्रतिक्रिया दी है। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी सेना ने जमीन पर कदम रखा, तो वे "फारस की खाड़ी की शार्क का भोजन" बन जाएंगे। ईरान के संसद अध्यक्ष ने भी आरोप लगाया कि अमेरिका बातचीत के बहाने हमले की साजिश रच रहा है। ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अपनी संप्रभुता और तेल संसाधनों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएगा।

Continue reading on the app

Trump says he is considering seizing Iran's Kharg Island | BBC News

US President Donald Trump has said he could "take the oil in Iran" and possibly seize the country's major fuel hub of Kharg Island. "To be honest with you, my favourite thing is to take the oil in Iran but some stupid people back in the US say: ‘Why are you doing that?’ But they’re stupid people,” he told the Financial Times. Seizing it would not only choke off Iran's oil exports but could also provide a platform from which to carry out attacks against the mainland. When asked about Iranian defence on the island he said: "I don’t think they have any defence. We could take it very easily." Trump added that indirect talks between US and Iran via Pakistan "emissaries" were progressing well, but declined to comment on whether a ceasefire deal could be reached soon. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #Trump #US #Iran #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

अगस्त्य को सगी मां की तरह प्यार कर रहीं माहिका शर्मा, हार्दिक पंड्या के बेटे के लिए पैपराजी से लड़ पड़ीं

Hardik Pandya IPL 2026: हार्दिक पंड्या की नई गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा उनके बेटे अगस्त्य को एक मां की तरह प्यार कर रहीं हैं. आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और कोलकात नाइटराइडर्स के मैच के बाद माहिका पैपराजी से अगस्त्य को बचाकर निकालती नजर आईं. इस दौरान उनका पैपराजी पर गुस्सा भी देखने को मिला. Mon, 30 Mar 2026 17:41:20 +0530

  Videos
See all

देवभूमि उत्तराखंड में किर्गिस्तानी और उज़्बेकिस्तानी घुसपैठ | #uttarakhand #dehradun #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T12:12:29+00:00

Maithili Thakur Viral News: बिहारी खुद को बोलने पर गर्व-मैथिली #shorts #ytshorts #maithilithakur #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T12:12:15+00:00

Bengal Election 2026 । Mamata Banerjee को लेकर क्या बोलीं Kangana Ranaut? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T12:10:59+00:00

PM Modi Warns Live | News Ki Pathshala |Iran Israel War के बीच PM मोदी ने किया अलर्ट! Sushant Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T12:16:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers