Responsive Scrollable Menu

संसद में राहुल पर बरसे अमित शाह तो भड़की कांग्रेस, कहा- डर क्यों रही है सरकार?

मणिक्कम टैगोर ने कहा कि अगर सरकार अपने दावों को लेकर इतनी आश्वस्त है, तो उन्हें जवाब से डर क्यों लग रहा है? संसद बहस के लिए है, एकतरफा प्रचार के लिए नहीं. उन्होंने कहा कि आप माइक को म्यूट कर सकते हैं, लेकिन आप सच्चाई को चुप नहीं करा सकते.

Continue reading on the app

सर्बिया ने रूस के साथ प्राकृतिक गैस आपूर्ति समझौता बढ़ाया

बेलग्रेड, 30 मार्च (आईएएनएस)। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने सोमवार को घोषणा की कि उन्होंने रूस के साथ प्राकृतिक गैस की आपूर्ति का एक बेहद अनुकूल विस्तार सुनिश्चित कर लिया है।

अलेक्जेंडर वुसिक ने बताया कि उन्‍होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से करीब 50 मिनट तक फोन पर बातचीत के बाद रूस से नैचुरल गैस सप्लाई का बहुत अच्छा एक्सटेंशन हासिल कर लिया है। साथ ही वुसिक ने यूरोप को संभावित ऊर्जा संकट के बारे में चेतावनी दी।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वुसिक ने कहा कि नए समझौते के तहत सर्बिया का मौजूदा गैस अनुबंध अतिरिक्त तीन महीनों के लिए बढ़ा दिया गया है और यह मौजूदा बाजार से कम कीमतों वाले नियमों के तहत रहेगा।

सर्बिया को प्रतिदिन छह मिलियन घन मीटर गैस प्राप्त होगी, जिसकी कीमत प्रति 1,000 घन मीटर 320 से 330 डॉलर के बीच होगी।

वुसिक ने कहा कि यह व्यवस्था सर्बिया को कठिन मौसम या प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में आयात मात्रा बढ़ाने की लचीलापन भी प्रदान करती है।

वुसिक ने कहा, यूरोप में हम शायद दूसरी या तीसरी सबसे कम गैस कीमत वाला देश होंगे।

ऊर्जा सहयोग के अलावा, दोनों नेताओं ने 2026 से 2030 की अवधि के लिए दीर्घकालिक द्विपक्षीय सहयोग पर भी चर्चा की। वुसिक के अनुसार, बातचीत में फार्मास्युटिकल साझेदारी, संभावित परमाणु ऊर्जा सहयोग और सर्बियाई अवसंरचना परियोजनाओं में रूसी रेलवे की भागीदारी पर भी चर्चा हुई।

सर्बिया के राष्ट्रपति ने यह भी चेतावनी दी कि ईरान के खिलाफ कोई संभावित जमीनी हमला यूरोप और विश्व के लिए इतिहास की सबसे बड़ी ऊर्जा और आर्थिक तबाही को जन्म दे सकता है।

वुसिक ने कहा क‍ि यूरोप इसे झेल नहीं सकता। कोई भी इसे झेल नहीं सकता।

उन्होंने यूरोपीय नेताओं से आग्रह किया कि वे तत्काल कूटनीतिक समाधानों की तलाश करें और संकट के जोखिमों को कम करने के लिए रूस सहित सभी उपलब्ध वैश्विक ऊर्जा आपूर्तिकर्ताओं के साथ संपर्क साधें।

--आईएएनएस

एवाई/डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

राजस्थान को सबसे बड़ी जीत दिलाकर गदगद रियान पराग, वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते नहीं थके

Riyan Parag Statement: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने चेन्नई सुपर किंग्स पर बड़ी जीत के बाद टीम के प्रदर्शन की तारीफ की. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की भी सराहना की. टूर्नामेंट के विजयी आगाज के साथ ही कप्तान ने हुंकार भरी कि लक्ष्य आईपीएल ट्रॉफी जीतना है. Tue, 31 Mar 2026 00:04:48 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | अपने ही घर में घिर गए Donald Trump.. पूरे अमेरिका में Anti-Trump Protest ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T23:00:40+00:00

Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु ठिकाने पर हमला! | Air Strike | Netanyahu | War News | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T22:30:00+00:00

Rules Change From 1st April : LPG, ATM, पैन और सैलरी, 1 अप्रैल से क्या क्या बदल रहा ? | Salary Slip #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T22:00:00+00:00

News KI Pathshala | Israel-US Vs Iran | ईरान को Trump की नई धमकी.. Kharg Island को उड़ा देंगे ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T22:43:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers