News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: पिछले 11 सालों में कैसे बदली खादी की तस्वीर ? #pmmodi
News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: पिछले 11 सालों में कैसे बदली खादी की तस्वीर ? #pmmodi #newskipathshala #rubikaliyaquat #khadi #hindinews You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
Pickup Truck: टोयोटा हिलक्स फेसलिफ्ट में की एंट्री, अब मिलेगा नया 4x2 ऑटोमैटिक वेरिएंट
Pickup Truck: टोयोटा मोटर ने पिकअप ट्रक सेगमेंट में अपनी लोकप्रिय लाइफस्टाइल पिकअप Toyota Hilux Facelift 2026 को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। कंपनी ने नए मॉडल में डिजाइन अपडेट के साथ कई आधुनिक फीचर्स जोड़े हैं। नई टोयोटा हिलक्स की शुरुआती कीमत करीब 32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
नई Hilux को पहले से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए कंपनी ने पहली बार 4x2 ऑटोमैटिक (AT) वेरिएंट को शामिल किया है। अब यह पिकअप ट्रक GX 4x2 AT, GX 4x4 AT और VX 4x4 AT वेरिएंट में उपलब्ध होगी।
Toyota Hilux Facelift 2026 का डिजाइन
नई Toyota Hilux में कंपनी ने इसके दमदार और रग्ड डिजाइन को बरकरार रखा है, लेकिन इसे ज्यादा आकर्षक और मॉडर्न बनाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। यह पिकअप ट्रक Sulphur Metallic, Platinum Pearl White Metallic, Attitude Black, Ash, Emotional Red और Super White जैसे छह कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
इसके एक्सटीरियर में नए डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, DRLs के साथ LED हेडलैंप्स और फ्रंट फॉग लैंप्स दिए गए हैं। इसके अलावा कार्गो एरिया में आसानी से पहुंचने के लिए रियर डेक बोर्डिंग स्टेप और सामान को सुरक्षित रखने के लिए लॉक करने योग्य रियर डोर के साथ टेलगेट असिस्ट फीचर मिलता है।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
Toyota ने नई Hilux के इंटीरियर में बड़ा टेक्नोलॉजी अपडेट किया है। इसमें अब 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Toyota i-Connect कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ आता है।
इसके अलावा इसमें 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और कई कनेक्टेड कार फीचर्स मिलते हैं।
सेफ्टी फीचर्स
नई Toyota Hilux में यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 7 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ब्रेक असिस्ट और Toyota GOA बॉडी स्ट्रक्चर शामिल हैं। यह मजबूत बॉडी डिजाइन दुर्घटना की स्थिति में बेहतर सुरक्षा प्रदान करने में मदद करता है।
ऑफ-रोडिंग क्षमता
Toyota Hilux अपनी बेहतरीन ऑफ-रोड क्षमता के लिए दुनियाभर में मशहूर है। नए मॉडल के 4x4 वेरिएंट में मल्टी-टेरेन सेलेक्ट (MTS), डाउनहिल असिस्ट कंट्रोल (DAC) और एडवांस्ड फोर-व्हील-ड्राइव सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
ये फीचर्स खराब रास्तों और मुश्किल परिस्थितियों में बेहतर ग्रिप और कंट्रोल देने में मदद करते हैं। नई Toyota Hilux Facelift 2026 दमदार लुक, आधुनिक फीचर्स और शानदार ऑफ-रोड क्षमता के साथ लाइफस्टाइल पिकअप सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगी।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi









