Corona ने 23 देशों में पसारे पैर, अब Cicada वेरिएंट की एंट्री, ओमिक्रॉन का ही नया रूप
आपको सर्दी-जुखाम या फिर बुखार की लगातार समस्या हो रही है तो सावधान हो जाएं क्योंकि कोरोना वायरल एक बार फिर अपने पैर पसार रहा है. दुनिया भर में एक बार फिर कोविड-19 को लेकर हलचल बढ़ने लगी है. COVID-19 के ओमिक्रॉन परिवार का नया सब-वेरिएंट BA.3.2, जिसे Cicada नाम दिया गया है, अब तक 23 देशों में फैल चुका है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह वेरिएंट धीरे-धीरे और चुपचाप अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है, जिससे सतर्क रहने की जरूरत है.
कहां और कब सामने आया यह वेरिएंट?
सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, BA.3.2 वेरिएंट की पहचान सबसे पहले नवंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका में हुई थी. इसके बाद यह कई देशों में फैलता गया. अमेरिका में भी यह 25 राज्यों में मॉनिटरिंग के दौरान पाया गया है, जहां वेस्टवॉटर सर्विलांस और एयरपोर्ट सैंपलिंग के जरिए इसकी पुष्टि हुई.
क्यों पड़ा ‘सिकाडा’ नाम?
इस वेरिएंट को ‘सिकाडा’ नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि यह ठीक उस कीड़े की तरह है, जो लंबे समय तक छिपा रहता है और अचानक बड़ी संख्या में सामने आता है. BA.3.2 की सबसे बड़ी खासियत इसकी जेनेटिक विविधता है.
इसके स्पाइक प्रोटीन में करीब 70-75 म्यूटेशन पाए गए हैं, जो इसे अन्य वेरिएंट्स से अलग बनाते हैं. तुलना करें तो पहले के वेरिएंट्स जैसे JN.1 या LP.8.1 में केवल 30-40 म्यूटेशन ही थे.
भारत में कितने केस?
गनिमत यह है कि अब भारत में कोरोना के इस नए वेरिएंट का कोई केस दर्ज नहीं किया गया है. हालांकि ओमिक्रॉन के अन्य वेरिएंट जरूर मिल चुके हैं. लेकिन उनसे घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि उन्हें आसानी से काबू किया जा सकता है.
क्या यह इम्युनिटी को दे सकता है चुनौती?
विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में म्यूटेशन होने के कारण यह वेरिएंट शरीर की मौजूदा इम्युनिटी को कुछ हद तक चकमा दे सकता है. नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ब्रैंडन डियोन के अनुसार, “म्यूटेशन की अधिक संख्या यह संकेत देती है कि मौजूदा वैक्सीन की प्रभावशीलता कम हो सकती है।” हालांकि, इस पर अभी और रिसर्च जारी है.
लक्षण क्या हैं?
BA.3.2 के लक्षण काफी हद तक अन्य ओमिक्रॉन वेरिएंट्स जैसे ही हैं:
- गले में खराश
- खांसी और जुकाम
- बुखार और सिरदर्द
- थकान
- नाक बंद होना
बता दें कि कुछ मामलों में पेट से जुड़ी समस्याएं (जैसे उल्टी या दस्त). इन लक्षणों के कारण इसे पहचानना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि यह सामान्य फ्लू जैसा ही लगता है.
कितना खतरनाक है यह वेरिएंट?
अभी तक विशेषज्ञों का कहना है कि ‘सिकाडा’ वेरिएंट से गंभीर बीमारी या मृत्यु दर बढ़ने के स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि, इसकी तेजी से फैलने की क्षमता चिंता का विषय जरूर है.
क्या करें सावधानी?
- भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करें
- हाथों की सफाई का ध्यान रखें
- लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं
- वैक्सीनेशन अपडेट रखें
कुल मिलाकर, ‘सिकाडा’ वेरिएंट एक चेतावनी है कि कोविड-19 पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. सावधानी और जागरूकता ही इससे बचाव का सबसे बड़ा हथियार है.
यह भी पढ़ें - देश में नहीं लगेगा लॉकडाउन, पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों को दिया सप्लाई चेन दुरुस्त रखने का मंत्र
RR vs CSK Weather Report: क्या बारिश की वजह से रद्द हो जाएगा राजस्थान और चेन्नई का मैच? गुवाहाटी से आई ताजा अपडेट
RR vs CSK Weather Report: आईपीएल 2026 का तीसरा मैच आज राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. फैंस का इस मैच का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन गुवाहाटी से क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. दरअसल इस मैच में बारिश होने की संभावना है, तो चलिए जानते हैं कि राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले मैच के दौरान गुवाहाटी का मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है.
बारिश की वजह से राजस्थान रॉयल्स का प्रैक्टिस सेशन हुआ रद्द
गुवाहाटी का बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का दूसरा होमग्राउंड है. राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इस सीजन का पहला मैच इस ग्राउंड पर खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच के लिए पूरी तैयार हैं, लेकिन मैच में बारिश विलेन बन सकती है. 30 मार्च को गुवाहाटी में दिन में बारिश होने की ज्यादा संभावना है. इसलिए सावधानी बरतते हुए स्टेडियम को कवर्स में रखा गया है. रिपोर्ट्स की माने तो बारिश की वजह से राजस्थान रॉयल्स का प्रैक्टिस सेशन को रोक दिया गया था.
RR vs CSK soft launch ???????? pic.twitter.com/Q0urwcXA3V
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 30, 2026
TushaRR time ???? pic.twitter.com/NQCAh5kEP9
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 30, 2026
RR vs CSK मैच के दौरान कैसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम?
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज गुवाहाटी में खेले जाने वाले मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है, क्योंकि वेदर फॉरकास्ट के मुताबिक सोमवार को गुवाहाटी में बारिश होने की संभावना है. एक्यूवेदर के मुताबिक, दोपहर में बारिश के चांसेस 100% है. हालांकि रात में ये बारिश होने की चांसेस घटकर 25% हो जाएंगे.
अब चूंकि, मुकाबला शाम 7.30 बजे से होने वाला है, तो उस वक्त बारिश होने की संभावना कम है. तापमान 26 से 19 डिग्री तक रहेगा, हवा 3 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है और ह्यूमिडिटी 67% तक रहने की संभावना है. हालांकि मौसम का कुछ कह नहीं सकते. दिल्ली में आज बारिश हो रही है. ऐसे में गुवाहाटी में भी मैच के दौरान बारिश होने की संभावना बढ़ सकती है.
Rain has started in Guwahati ???? pic.twitter.com/TykvDoh2xK
— RajuAura⁷³ (@Mrraju073) March 30, 2026
राजस्थान और चेन्नई के बीच होगी बराबरी की टक्कर
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एक कड़ी टक्कर वाला मुकाबला देखने को मिल सकता है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 मुकाबला खेले गए हैं, जिसमें से सीएसके ने 16 मैचों में जीत हासिल किया है. जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 15 मैचों में जीत दर्ज किया है. आंकड़े बता रहे हैं कि दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, लेकिन गुवाहाटी में बारिश दोनों टीमों के मैच का खेल बिगाड़ सकती है.
Superfans starter pack ????
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 30, 2026
Wear Yellove ✅
Keep Whistles ready ✅#WhistlePodu for the Super Kings ✅
Are you game?#RRvCSK
???? : @IPL pic.twitter.com/iZ92JiqXO0
Elegance meets execution ????????@Ruutu1331 takes us through his mental preparation and the mindset he maintains before walking out to bat ????#TATAIPL 2026 ???? #RRvCSK | MON, 30th MAR, 6:30 PM pic.twitter.com/PUyJ8LxciL
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 30, 2026
यह भी पढ़ें: RR vs CSK: रविंद्र जडेजा रचेंगे इतिहास, सिर्फ 15 रन और फिर बन जाएंगे ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















.jpg)



