Responsive Scrollable Menu

RR vs CSK Weather Report: क्या बारिश की वजह से रद्द हो जाएगा राजस्थान और चेन्नई का मैच? गुवाहाटी से आई ताजा अपडेट

RR vs CSK Weather Report: आईपीएल 2026 का तीसरा मैच आज राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. फैंस का इस मैच का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन गुवाहाटी से क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. दरअसल इस मैच में बारिश होने की संभावना है, तो चलिए जानते हैं कि राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले मैच के दौरान गुवाहाटी का मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है.

बारिश की वजह से राजस्थान रॉयल्स का प्रैक्टिस सेशन हुआ रद्द

गुवाहाटी का बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का दूसरा होमग्राउंड है. राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इस सीजन का पहला मैच इस ग्राउंड पर खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच के लिए पूरी तैयार हैं, लेकिन मैच में बारिश विलेन बन सकती है. 30 मार्च को गुवाहाटी में दिन में बारिश होने की ज्यादा संभावना है. इसलिए सावधानी बरतते हुए स्टेडियम को कवर्स में रखा गया है. रिपोर्ट्स की माने तो बारिश की वजह से राजस्थान रॉयल्स का प्रैक्टिस सेशन को रोक दिया गया था. 

RR vs CSK मैच के दौरान कैसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम?

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज गुवाहाटी में खेले जाने वाले मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है, क्योंकि वेदर फॉरकास्ट के मुताबिक सोमवार को गुवाहाटी में बारिश होने की संभावना है. एक्यूवेदर के मुताबिक, दोपहर में बारिश के चांसेस 100% है. हालांकि रात में ये बारिश होने की चांसेस घटकर 25% हो जाएंगे.

अब चूंकि, मुकाबला शाम 7.30 बजे से होने वाला है, तो उस वक्त बारिश होने की संभावना कम है. तापमान 26 से 19 डिग्री तक रहेगा, हवा 3 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है और ह्यूमिडिटी 67% तक रहने की संभावना है. हालांकि मौसम का कुछ कह नहीं सकते. दिल्ली में आज बारिश हो रही है. ऐसे में गुवाहाटी में भी मैच के दौरान बारिश होने की संभावना बढ़ सकती है.

राजस्थान और चेन्नई के बीच होगी बराबरी की टक्कर

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एक कड़ी टक्कर वाला मुकाबला देखने को मिल सकता है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 मुकाबला खेले गए हैं, जिसमें से सीएसके ने 16 मैचों में जीत हासिल किया है. जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 15 मैचों में जीत दर्ज किया है. आंकड़े बता रहे हैं कि दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, लेकिन गुवाहाटी में बारिश दोनों टीमों के मैच का खेल बिगाड़ सकती है.

यह भी पढ़ें:  RR vs CSK: रविंद्र जडेजा रचेंगे इतिहास, सिर्फ 15 रन और फिर बन जाएंगे ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर

Continue reading on the app

पत्रकारों से बदसलूकी पर पूरी बटालियन निलंबित, आईडीएफ ने दी सफाई

तेल अवीव, 30 मार्च (आईएएनएस)। वेस्ट बैंक में पत्रकारों से बदसलूकी और उन्हें हिरासत में लेने के मामले में इजराइली सेना ने सख्त एक्शन लिया है। आईडीएफ ने सोमवार को पूरी बटालियन को सस्पेंड कर दिया और रिजर्व बटालियन की ऑपरेशनल गतिविधियों पर भी रोक लगा दी।

यह बटालियन नेत्जाह यूनिट का हिस्सा है। सेना के मुताबिक, बटालियन को तुरंत वेस्ट बैंक से हटाकर ट्रेनिंग पर भेजा गया है, और जांच पूरी होने तक यह किसी ऑपरेशन में शामिल नहीं होगी। बटालियन को प्रोफेशनल और एथिकल ट्रेनिंग दी जाएगी, और मामले में शामिल सैनिकों पर अलग से कार्रवाई होगी।

आईडीएएफ ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इसकी पुष्टि की। बताया कि चीफ ऑफ द जनरल स्टाफ इयाल जमीर ने जूडिया और सामरिया के एरिया ए में एक चौकी को खाली कराने के दौरान इलाके की सुरक्षा करते समय पत्रकारों के साथ आईडीएफ सैनिकों के बर्ताव की जांच पूरी की।

इयाल जमीर ने माना कि तय नियमों को फॉलो नहीं किया गया। आगे लिखा कि जांच में रिपोर्टरों के साथ सैनिकों के बर्ताव में कई कमियां पाई गईं। इसके अलावा, बर्ताव के नियमों में कमियां, आईडीएफ के आदेशों से भटकाव, और तय तरीकों का उल्लंघन करते हुए प्रेस के सदस्यों संग गलत तरीके से संवाद स्थापित किया गया।

फिर अपनी तरफ से सफाई देते हुए कहा कि आईडीएफ इलाके में प्रेस की आजादी का सम्मान करता है और इस घटना पर अफसोस जताता है, इसलिए इलाके में बटालियन की ऑपरेशनल तैनाती को सस्पेंड किया जा रहा है। इसके साथ ही चीफ ऑफ द जनरल स्टाफ इयाल जमीर ने कहा, “यह एक गंभीर नैतिक घटना है जो आईडीएफ के नियमों और मूल्यों के खिलाफ है। हम सभी ने बतौर सैनिक कसम खाई थी—हथियारों का इस्तेमाल सिर्फ मिशन को पूरा करने के लिए किया जाएगा, बदला लेने के लिए कभी नहीं। हम आईडीएफ में ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

बता दें कि, पिछले हफ्ते सीएनएन की रिपोर्टिंग टीम के साथ बदसलूकी हुई थी। आरोप है कि 26 मार्च को वेस्ट बैंक के फिलिस्तीनी गांव तयासिर में सैनिकों ने टीम को हिरासत में लिया। इतना ही नहीं, एक फोटो जर्नलिस्ट सिरिल थियोफिलॉस से मारपीट की, जिससे उसका कैमरा टूट गया। यह टीम कुछ समय पहले ही इजरायली सेटलर्स द्वारा किए गए हमले को रिपोर्ट कर रही थी।

बदसलूकी की अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठन फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (एफपीए) ने आलोचना की। संगठन ने इस घटना को हिंसक बताते हुए प्रेस की आजादी पर सीधा हमला करार दिया।

संगठन ने आरोप लगाया कि सैनिकों ने पत्रकारों और वहां मौजूद लोगों पर बंदूक तान दी, जबकि पत्रकार अपनी पहचान बता चुके थे। इस सबको लेकर बढ़ते दबाव के बीच आईडीएफ ने सोमवार को अपनी सफाई पेश की।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

निकोलस पूरन ने अपने ही पैरों पर मारा बैट और हो गए बोल्ड, एन्गिडी ने फेंकी IPL 2026 की सबसे खतरनाक गेंद

Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में निकोलस पूरन सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए. इस खिलाड़ी का आउट होना सभी को हैरान कर गया क्योंकि उन्हें तेज गेंदबाज लुंगी एन्गिडी ने करामाती गेंद फेंक पवेलियन की राह दिखाई. Wed, 01 Apr 2026 21:17:48 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: अमेरिकी एंबेसी तबाह, महिला पत्रकार किडनैप | N18G | US Journalist #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:37:59+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: चंडीगढ़ में बीजेपी ऑफिस के बाहर बड़ा बम धमाका! #bombblast #bjpoffice #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:31:45+00:00

Rule Change 1st April: आज से बदले ये 10 बड़े नियम, जानिए क्याहुआ सस्ता और क्या महंगा ? | Price Hike #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:45:00+00:00

Rubika Liyaquat : Congress पर तहसीन पूनावाला क्या बोल गए.? |Desh Nahin Jhukne Denge | FCRA | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:30:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers