CM Yogi Janta Darbar in Lucknow: सीएम योगी का जनता दरबार, एक-एक फरियादी की समस्याओं का करते हैं निदान
लखनऊ में सीएम योगी की ओर से जनता दरबार लगाया गया और इस दौरान तमाम लोग शिकायत लेकर सीएम योगी के पास पहुंचे. जहां यह तमाम महिलाएं अपनी शिकायत के साथ मुख्यमंत्री को अवगत कराने पहुंचे. देखिए मुख्यमंत्री भी किस तरीके से एक-एक कर आगे बढ़ते हुए सभी की शिकायतों को लेते हुए और सुझाव या समझा करते हुए दिखे. बच्चों की जहां पर यह मौजूदगी रही. इस दौरान उन्होंने बच्चों को चॉकलेट्स भी दी हैं.
लोग अपनी शिकायत के साथ मुख्यमंत्री के पास पहुंचे और उनको अपनी समस्याओं से अवगत कराया और मुख्यमंत्री के साथ तमाम अधिकारी खड़े रहे. इनको आमतौर पर मुख्यमंत्री जहां एक ओर शिकायत सुनते हैं तो वहीं पास मौजूद अधिकारियों को निर्देश भी देते हैं कि तुरंत निदान किया जाए. जो समस्या है उनका समाधान निकाला जाए और समय-समय पर वह इस तरीके से जनता दरबार लगा करके अपने पास आए तमाम लोगों की समस्याओं को सुनते हैं. किस तरीके से वो एक-एक कर सभी के पास जाते हुए और उनसे उनकी शिकायत का वो पर्चा लिया. उनकी शिकायत को सुना और इसके साथ ही निर्देश दिया कि जो समस्या है उसका समाधान किया जाना चाहिए. ऐसे में बड़ी संख्या में महिलाएं भी यहां पर पहुंचती हैं और अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री से अवगत कराती हैं.
पाकिस्तान में बारिश का कहर: छत गिरने से 17 की मौत, 56 घायल
इस्लामाबाद, 30 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भारी बारिश के चलते हुए हादसों में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 56 अन्य घायल हो गए हैं। मृतकों में 14 बच्चे शामिल हैं। यह जानकारी प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) की रिपोर्ट में सामने आई है।
रिपोर्ट के अनुसार, 25 मार्च से जारी बारिश के कारण कई इलाकों में घरों की छत और दीवारें गिरने की घटनाएं हुईं। सबसे ज्यादा नुकसान बन्नू जिले में हुआ, जहां 8 लोगों की मौत हुई, जिनमें 7 बच्चे और एक महिला शामिल हैं, जबकि 42 लोग घायल हुए हैं।
एबटाबाद में 5 लोगों (4 बच्चे) की जान गई, जबकि कोहाट में 2, नॉर्थ वजीरिस्तान में 1 और बट्टाग्राम में एक महिला की मौत हुई है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि बारिश के चलते कुल 11 मकान क्षतिग्रस्त हुए, जिनमें 5 बन्नू में हैं। बन्नू के दाद कचलोट इलाके में एक मकान की छत गिरने से तीन बच्चों- 9 वर्षीय आसिफ, 6 वर्षीय उमराह और 3 वर्षीय जावेरिया की मौत हो गई।
कोटका गुलाम कादिर में एक सामुदायिक केंद्र के बरामदे की छत गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई और 39 अन्य घायल हो गए। मामा खेइल में दीवार गिरने से 2 बच्चों की जान गई, जबकि शामदी खेइल में एक कमरे की छत गिरने से एक महिला की मौत हुई।
कोहाट के गुंबट क्षेत्र में भी भारी बारिश के दौरान कमरे की छत गिरने से 2 बच्चों की मौत हो गई। वहीं एबटाबाद के हवेलियन तहसील के खेतर हाजिया गली में छत गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई।
पीडीएमए के अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित जिलों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि पीड़ितों तक जल्द से जल्द राहत सामग्री पहुंचाई जाए।
इसके अलावा, लक्की मरवत के सराय नौरंग में छत गिरने से 2 बच्चे घायल हुए, जिन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। नौशेरा में भी एक घर की छत गिरने से 2 पुरुष और 2 महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें रेस्क्यू 1122 टीम ने अस्पताल में भर्ती कराया।
--आईएएनएस
डीएससी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















