गजब है राजस्थान की ये थानेदार! पढ़ाई के साथ खेल में भी गोल्ड मेडल, आज सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स
कचनार चौधरी ने राजस्थान राज्य एथलेटिक चैम्पियनशिप की शॉटपुट स्पर्धा में 14.98 मीटर के साथ गोल्ड मेडल जीता, जो नेशनल रिकॉर्ड 18.41 मीटर से मात्र 3.5 मीटर पीछे रहा था.
Haryana ITI 2nd Merit List 2026 जारी: यहां से तुरंत करें डाउनलोड, सीट अलॉटमेंट हुआ या नहीं ऐसे करें चेक
Haryana ITI 2nd Merit List 2026: हरियाणा में आईटीआई एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय, हरियाणा ने विभिन्न ट्रेड्स में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने दूसरे चरण की काउंसिलिंग में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
Haryana ITI 2nd Merit List 2026: दूसरी मेरिट लिस्ट जारी
हरियाणा आईटीआई एडमिशन 2026 के दूसरे चरण की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी admissions.itiharyana.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। मेरिट लिस्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन आईडी और नाम दर्ज करना होगा। विभाग की ओर से किसी भी छात्र को ऑफलाइन या व्यक्तिगत रूप से मेरिट लिस्ट की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें Haryana ITI 2nd Merit List 2026
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट admissions.itiharyana.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Know Your Result लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना Registration ID और Candidate Name दर्ज करें।
- Go बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपकी मेरिट लिस्ट और सीट अलॉटमेंट की जानकारी दिखाई देगी।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट या पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
सीट मिलने के बाद क्या करना होगा?
दूसरे राउंड में जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें तय समय के भीतर संबंधित आईटीआई संस्थान में पहुंचकर एडमिशन की सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। निर्धारित समय तक रिपोर्ट नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की सीट रद्द की जा सकती है।
385 संस्थानों में 80 से अधिक ट्रेड्स में प्रवेश
इस वर्ष हरियाणा में 199 सरकारी और 186 निजी आईटीआई संस्थानों में 80 से अधिक ट्रेड्स में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। उम्मीदवार एडमिशन से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172-2996321 और 0172-2997265 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी नवीनतम अपडेट देख सकते हैं।
जरूरी सलाह
यदि आपका नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में आ गया है, तो सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ समय पर संस्थान में रिपोर्ट करें। अंतिम तिथि का इंतजार करने से बचें, क्योंकि देरी होने पर आपकी सीट किसी अन्य उम्मीदवार को आवंटित की जा सकती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi







