Responsive Scrollable Menu

EPFO History: पुराना PF अकाउंट नहीं मिल रहा? ईपीएफओ का नया फीचर मिनटों में बताएगा नौकरी की हिस्ट्री

आज के समय में नौकरी बदलना आम बात है, लेकिन हर नई नौकरी के साथ कर्मचारी को नया पीएफ मेंबर आईडी मिल जाता है। कई साल बाद जब कर्मचारी पीएफ ट्रांसफर, निकासी या पेंशन से जुड़े काम के लिए आवेदन करता, तब पता चलता है कि उसका कोई पुराना पीएफ अकाउंट रिकॉर्ड में नहीं दिख रहा या किसी पुराने नियोक्ता की जानकारी गायब है।

ऐसी परेशानी को दूर करने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सर्विस हिस्ट्री फीचर शुरू किया। इसकी मदद से कर्मचारी अपने यूएएन (Universal Account Number) से जुड़े सभी रोजगार और पीएफ रिकॉर्ड एक ही जगह देख सकते हैं।

अब नौकरी की हिस्ट्री आसानी से देख सकेंगे
यह सुविधा ईपीएफओ मेंबर ई-सेवा पोर्टल पर उपलब्ध है। कर्मचारी अपने यूएएन और पासवर्ड से लॉगिन करने के बाद व्यू टैब में जाकर सर्विस हिस्ट्री विकल्प चुन सकते। यहां उन्हें वर्तमान और पुराने सभी नियोक्ताओं का नाम, मेंबर आईडी, जॉइनिंग डेट और एग्जिट डेट जैसी जानकारी दिखाई देती है। इससे पुराने दस्तावेज खोजने की जरूरत नहीं पड़ती और पूरी नौकरी का रिकॉर्ड एक ही स्क्रीन पर मिल जाता है।

यह फीचर उन कर्मचारियों के लिए खास तौर पर फायदेमंद है, जिनके पुराने नियोक्ता ने नौकरी छोड़ने की तारीख (Exit Date) अपडेट नहीं की या पुराना पीएफ अकाउंट सही तरीके से यूएएन से लिंक नहीं हुआ। ऐसी गलतियां कई साल तक सामने नहीं आतीं, क्योंकि नए नियोक्ता की ओर से PF जमा होता रहता है, लेकिन पीएफ ट्रांसफर, निकासी या पेंशन का दावा करते समय यही छोटी-सी कमी बड़ी परेशानी बन सकती है।

यदि सर्विस हिस्ट्री में किसी पुराने नियोक्ता की जानकारी नहीं दिखती या एग्जिट डेट दर्ज नहीं है, तो कर्मचारी समय रहते अपने पुराने नियोक्ता से संपर्क कर रिकॉर्ड अपडेट करा सकते हैं। ऐसा जल्दी करना बेहतर होता है, क्योंकि वर्षों बाद कंपनी से रिकॉर्ड निकलवाना मुश्किल हो सकता है।

PFO Service History के फायदे

  • यूएएन से जुड़े सभी पुराने और नए पीएफ अकाउंट की जानकारी एक जगह मिलेगी।
  • पुराने नियोक्ता का नाम, मेंबर आईडी, जॉइनिंग और एग्जिट डेट देख सकेंगे।
  • पीएफ ट्रांसफर और निकासी में आने वाली दिक्कतों का पहले ही पता चल जाएगा।
  • एक से अधिक यूएएन होने की स्थिति की पहचान करने में मदद मिलेगी।
  • रिकॉर्ड समय रहते सही कराकर भविष्य की परेशानी से बचा जा सकेगा।

ईपीएफओ ने कर्मचारियों को केवायसी जांचने को कहा
ईपीएफओ ने कर्मचारियों को सलाह दी है कि सर्विस हिस्ट्री देखने के साथ-साथ अपने नो-योर कस्टमर की भी जांच कर लें। आधार, PAN, बैंक खाता और मोबाइल नंबर सही व अपडेट होना जरूरी है। इन्हीं जानकारियों में गड़बड़ी होने पर अक्सर PF क्लेम और ट्रांसफर में देरी होती है।

यदि किसी कर्मचारी ने अभी तक अपना UAN एक्टिवेट नहीं किया है, तो पहले उसे सक्रिय करना होगा। इसके बाद मेंबर ई-सेवा पोर्टल पर पासबुक देखने, ऑनलाइन क्लेम करने, क्लेम स्टेटस ट्रैक करने और प्रोफाइल अपडेट करने जैसी कई सुविधाएं भी मिल जाती हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि रिटायरमेंट के लिए जमा होने वाला PF कई दशकों की बचत होती है। इसलिए जिन लोगों ने अपने करियर में कई बार नौकरी बदली है, उन्हें समय निकालकर अपनी सर्विस हिस्ट्री जरूर जांचनी चाहिए। इससे भूले हुए PF अकाउंट खोजने के साथ-साथ भविष्य में क्लेम के समय होने वाली परेशानियों से भी बचा जा सकता है।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

मई के महीने में आने वाले हैं ये व्रत और त्यौहार, यहां देखें पूरा कैलेंडर

हिंदू धर्म में व्रत त्योहारों का बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। मई ऐसा महीना है जब कई सारे बड़े त्यौहार और व्रत आने वाले हैं। सबसे खास बात यह है कि इन सभी त्योहारों का विशेष महत्व है। इनमें एकदंत संकष्टी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा और वट सावित्री व्रत तथा गंगा दशहरा शामिल है।

अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि मई के महीने में कौन से व्रत और त्यौहार आ रहे हैं तो हम आपके लिए इसकी जानकारी लेकर आए हैं। चलिए जान लेते हैं कि इस महीने कौन से त्यौहार मनाया जाएंगे और किस दिन पर आपको बात करना है। नीचे हम आपको पूरा कैलेंडर बता देते हैं।

मई के व्रत और त्यौहार

  • 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा है और इस दिन वैशाख पूर्णिमा का व्रत किया जाएगा।
  • 2 मई को नारद जयंती है और ज्येष्ठ माह की शुरुआत होने वाली है।
  • 5 मई को एकदंत संकष्टी और पहला बड़ा मंगल है।
  • 9 मई को कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है।
  • 12 मई को हनुमान जयंती मनाई जाएगी।
  • 13 मई को कृष्ण परशुराम द्वादशी है। इसे अपरा एकादशी के रूप में मनाया जाएगा।
  • 14 मई को अपरा एकादशी का पारण किया जाएगा।
  • 15 मई को वृषभ संक्रांति है।
  • 16 में को वट सावित्री व्रत है। इस दिन शनि जयंती भी रहेगी।
  • 18 मई को रोहिणी व्रत पड़ने वाला है।
  • 19 मई को तीसरा बड़ा मंगल मनाया जाएगा।
  • 20 मई को वर्दा चतुर्थी है, 21 मई को स्कंद षष्ठी, 23 मई को अधिक मास दुर्गाष्टमी, 25 मई को गंगा दशहरा, 26 मई को चौथा बड़ा मंगल, 27 मई को रामलक्ष्मण द्वादशी, 28 मई को गुरु प्रदोष व्रत, 31 मई को ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा है।

कब पड़ रहे हैं बड़ा मंगल

मई के महीने में पहला बड़ा मंदिर 5 मई 2026, दूसरा 12 मई 2026, तीसरा 19 मई 2026, चौथा 26 मई 2026 को पड़ रहा है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

Continue reading on the app

  Sports

LPL 2026 Final: हार गई जहीर खान की टीम, 3 बार चूकने वाली गॉल आखिर बनी चैंपियन, 95 गेंदों में खेल खत्म

गॉल गैलेंट्स को इससे पहले 3 अलग-अलग फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें से जाफना किंग्स ने भी उसका दिल तोड़ा था. मगर इस बार गॉल ने पुराने सारे हिसाब बराबर करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. Sat, 08 Aug 2026 23:48:03 +0530

  Videos
See all

Viral Video:चलती ट्रेन, फिसला कदम, फिर चमत्कार! #viralvideo #viralshorts #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T22:45:27+00:00

Women Reservation Bill पर Kiren Rijiju ने ऐसा क्या कहा जिस पर Congress ने खोल दिया मोर्चा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T22:35:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers