अमीषा पटेल ने सलमान खान संग शेयर की थ्रोबैक फोटो, भाईजान को लेकर कह दी ये बात
Ameesha Patel-Salman Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने बर्थडे की थ्रोबैक पिक्चर्स शेयर कीं. इन फोटोज की खास बात ये है कि इसमें उनके साथ बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) भी नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस भी पुरानी यादों में खो गए. अमीषा और सलमान की इन थ्रोबैक तस्वीरों को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है.
सबसे प्यारा मोमेंट
अमीषा पटेल ने सलमान खान संग पिक्चर्स शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'मेरे जन्मदिन की थ्रोबैक पिक्चर्स जो यूएसए के लॉस एंजिल्स (Los Angeles) में वर्ल्ड टूर के दौरान मनाया था. ये मेरा जन्मदिन का सबसे प्यारा केक कटिंग मोमेंट था और सलमान खान हमेशा की तरह बहुत प्यारे लग रहे थे.' इन तस्वीरों में दोनों की बॉन्डिंग और मस्ती साफ नजर आ रही है. जिसे फैंस भी पंसद कर रहे हैं.
सलमान खान संग सेलिब्रेट किया बर्थडे
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर की हैं. पहली तस्वीर में अमीषा सलमान खान संग अपने बर्थडे को सेलिब्रेट करती नजर आ रही है. वहीं. सलमान खान भी हाथ में गिलास लिए उनका बर्थडे इंजॉय कर रहे हैं और अमीषा के साथ पोज दे रहे हैं. इस फोटो में उनके साथ और भी लोग मौजूद हैं जो पीछे बर्थडे का आनंद ले रहे हैं. जबकि दूसरी तस्वीर में दोनों काफी करीब दिखाई दे रहे हैं. सलमान खान इस तस्वीर में अमीषा के कान में कुछ कहते दिख रहे हैं. जिस पर दोनों हंस रहे हैं. इन तस्वीरों में दोनों का अंदाज बेस्ट फ्रेंड्स वाला नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें: मुस्लिम बनकर की थी शादी, अब दूसरी बार पिता बने विवियन डीसेना, पत्नी नूरन अली ने चौथे बच्चे को दिया जन्म
सलमान की शादी को लेकर कही थी ये बात
बॉलीवुड इंडस्ट्री से अक्सर शादी और तलाक की खबरें आती रहती हैं. करीब साल भर पहले अमीषा पटेल से इसी मुद्दे को लेकर बात की गई थी. उनसे सलमान खान की शादी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा था, 'मैंने इंडस्ट्री और अपने आसपास हर तरह के रिश्ते देखे हैं. सलमान खान काफी कूल इंसान हैं. सच कहूं तो मैं कभी नहीं चाहती हूं कि वो शादी करें. वो बहुत कूल हैं. लोगों से प्यार करने वाले और ख्याल रखने वाले इंसान हैं.' अमीषा से इसी इंटरव्यू के दैरान सलमान खान से शादी करने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि उन्हें पहले सलमान खान का इंटरव्यू लेना पड़ेगा कि वो सुधरे हैं या नहीं. वो दोस्त के तौर पर इतने प्यारे हैं कि मैंने उन्हें उस नजर से कभी देखा ही नहीं.
कई सक्सेफुल मूवी का रहीं हिस्सा
अमीषा पटेल ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में 'कहो ना प्यार है' फिल्म से की थी. इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) नजर आए थे. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसके बाद वो रातों-रात फेमस हो गईं. इसके बाद उन्होंने 'गदर एक प्रेम कथा' (2001) और 'हमराज़' (2002) जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया. हाल ही में वो 'गदर 2' (2023) में नजर आई थीं जो बड़े पर्दे पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म करीब 60 करोड़ में बनी थी लेकिन इसने दुनियाभर में 685 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं, बात करें अमीषा की अगली फिल्म की तो वो 'देसी मैजिक' में नजर आ सकती हैं. हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें: मुस्लिम होकर जायद खान ने किया था मां का हिंदू रिवाज से अंतिम संस्कार, कई महीनों बाद अब किया खुलासा
इंडिगो ने कोलकाता-शंघाई के बीच नॉन-स्टॉप उड़ान शुरू की, भारत और चीन में एयर कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा
नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने सोमवार को कोलकाता-शंघाई के बीच दैनिक नॉन-स्टॉप उड़ान शुरू करने का ऐलान किया है। इससे भारत और चीन के बीच एयर कनेक्टिविटी में सुधार होगा।
एयरलाइन ने कहा कि यह नया मार्ग उसके अंतरराष्ट्रीय विस्तार में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और कोलकाता एवं दिल्ली से ग्वांगझू के लिए हाल ही में फिर से शुरू हुई उड़ानों पर आधारित है।
कोलकाता-शंघाई सेवा एयरबस ए320नियो विमान द्वारा संचालित की जा रही है।
शंघाई मार्ग को शामिल करने के साथ, इंडिगो ने कहा कि वह व्यावसायिक और अवकाश यात्रियों दोनों के लिए यात्रा विकल्पों का विस्तार कर रहा है, साथ ही दोनों देशों के बीच व्यापार और पर्यटन की बढ़ती मांग को पूरा कर रहा है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे, जयपुर और भुवनेश्वर जैसे शहरों के यात्री कोलकाता के रास्ते शंघाई के लिए उड़ान भर सकेंगे।
इंडिगो के ग्लोबल सेल्स हेड विनय मल्होत्रा ने कहा कि यह नया रूट भारत और चीन के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा और व्यापारिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा।
उन्होंने आगे बताया कि इंडिगो अब मुख्य भूमि चीन के लिए प्रति सप्ताह 21 उड़ानें संचालित करती है, जिनमें दिल्ली और कोलकाता से ग्वांगझू के लिए उड़ानें भी शामिल हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, फ्लाइट 6ई 1709 कोलकाता से रात 9:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 4:40 बजे शंघाई पहुंचेगी, जबकि वापसी की फ्लाइट 6ई 1710 शंघाई से सुबह 5:40 बजे प्रस्थान करेगी और सुबह 9:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
इंडिगो के शेयर दोपहर 1:30 बजे 0.54 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,077 रुपए पर था। बीते एक महीने में शेयर में करीब 10 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। वहीं, पिछले छह महीने में शेयर 27 प्रतिशत से ज्यादा गिर चुका है।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















