Responsive Scrollable Menu

Salman Khan new movie: सलमान खान की नई फिल्म का ऐलान! साउथ के इस बड़े डायरेक्टर के साथ मिलाया हाथ; जानें पूरी डीटेल

Salman Khan new movie: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने बड़े धमाके का ऐलान कर दिया है। एक्टर ने अपनी नई फिल्म का ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया है जिससे फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है। इस बार वह साउथ इंडस्ट्री के चर्चित निर्देशक वामशी पैडिपल्ली के साथ फिल्म बनाएं जिसे प्रोड्यूस करेंगे सुपरहिट निर्माता दिल राजू।

सलमान खान ने किया नई फिल्म का ऐलान

सलमान ने सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “दिल, दिमाग, जिगर से… इस अप्रैल से,” और इसके साथ फिल्म से जुड़े नामों को टैग किया। लंबे समय से इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, जिन पर अब खुद सलमान ने मुहर लगा दी है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2026 से शुरू होगी।

 

स्टारकास्ट को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट

हालांकि सलमान खान ने अपनी पोस्ट में पूरी स्टारकास्ट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में साउथ की सुपरस्टार नयनतारा उनके अपोजिट नजर आ सकती हैं। वहीं, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर भी अहम भूमिका निभाते दिख सकते हैं।

फैंस अब मेकर्स की ओर से आधिकारिक कास्ट अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रिलीज डेट पर सस्पेंस

फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन खबरों की मानें तो मेकर्स इसे ईद 2027 पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। अगर ऐसा होता है, तो सलमान की यह फिल्म एक बार फिर ईदी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।

फैंस का जबरदस्त रिएक्शन

सलमान खान के इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट देखते ही बन रही है। एक यूजर ने लिखा-सलमान खान, वामशी पेडिपल्ली और दिल राजू की तिगड़ी यानी फिल्म होगी 1000 करोड़ पार! आखिरकार, मेगास्टार साउथ के बेहतरीन कलाकारों के साथ मिलकर हमें वो "मास सिनेमा" देने जा रहे हैं जिसका हमें लंबे समय से इंतजार था।

एक फैन ने लिखा कि “भाई इस बार बॉक्स ऑफिस हिला देना,” तो वहीं दूसरे ने कहा कि “अगर कहानी मजबूत हो तो ही फिल्म बनाना।” फैंस के ऐसे रिएक्शन से साफ है कि इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं।

सलमान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

इस फिल्म के अलावा सलमान खान के पास 'मातृभूमि' नाम की फिल्म भी लाइनअप में है, जिसका पहले टाइटल 'बैटल ऑफ गलवान' था। हालांकि इसकी रिलीज डेट को फिलहाल टाल दिया गया है और नई तारीख का इंतजार किया जा रहा है।

Continue reading on the app

Vivian Dsena Welcomes Baby Boy: विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान अली ने बेटे को दिया जन्म

Vivian Dsena Welcomes Baby Boy: टीवी एक्टर विवियन डीसेना के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी पत्नी नूरान अली ने बेटे को जन्म दिया है। अब विवियन दूसरी बार पिता बन गए हैं।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

विवियन ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की। उन्होंने लिखा कि कुछ कहानियां बताई नहीं जाती, बल्कि जी जाती हैं और अब उनका परिवार और बड़ा हो गया है।

पहले से हैं तीन बेटियों के पिता

विवियन और नूरान की पहले से एक बायोलॉजिकली बेटी हैं। साथ ही कपल ने दो बेटीयों को गोद लिया है। अब बेटे के जन्म के बाद उनका परिवार पूरा हो गया है और घर में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़े - सोनम कपूर दूसरी बार बनी मां, बेटे को दिया जन्म; अनिल कपूर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

फैंस और सेलेब्स ने दी बधाई

जैसे ही यह खबर सामने आई, टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों और फैंस ने विवियन को बधाइयां देना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।

पर्सनल लाइफ रखते हैं प्राइवेट

विवियन डीसेना अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। इसी वजह से नूरान की प्रेग्नेंसी की खबर भी पहले सामने नहीं आई थी।

2022 में की थी शादी

 विवियन ने साल 2022 में नूरान अली से शादी की थी। इससे पहले उनकी शादी वाहबिज डोराबजी से हुई थी, जो बाद में दोनो अलग हो गए थे।

टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम

विवियन ‘मधुबाला’ और ‘प्यार की एक कहानी’ जैसे शोज से घर-घर में पहचाने जाते हैं। 2024 में एक्टर ‘बिग बॉस’ में भी नजर आए थे, जहां उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला।

यह भी पढ़े - ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार, 11वें दिन बनी चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म; कलेक्शन 1300 करोड़ पार!

Continue reading on the app

  Sports

जुलाई में जिम्बाब्वे देखेगा टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियंस का जलवा, भारतीय टीम 3 मैचों की खेलेगी सीरीज, हरारे में होगा हल्लाबोल

 भारत जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए जाएगा, जो इस साल वर्ल्ड कप जीतने के बाद उनकी पहली सीरीज होगी. बीसीसीआई ने बुधवार को बयान में बताया कि भारतीय पुरुष टीम 23, 25 और 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में मेज़बान टीम के खिलाफ तीन मैच खेलेगी. Wed, 1 Apr 2026 15:13:26 +0530

  Videos
See all

#shorts : Asaduddin Owaisi: EC के पास नागरिकता की जाँच करने का कोई अधिकार नहीं है #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T09:40:00+00:00

Assam Election: केंद्रीय मंत्री Sarbananda Sonowal ने प्रचार के दौरान Congress के मन में ज़हर है #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T09:41:04+00:00

Viral Video | नायलॉन फैक्ट्री में लगी भीषण आग | #viralnews | #viralvideo | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T09:40:43+00:00

West Bengal Election: बंगाल विधानसभा चुनाव में TMC-BJP पर क्या बोलीं जनता ? Bengal News Murshidabad #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T09:43:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers