Responsive Scrollable Menu

बच्चे की सर्जरी में बड़ी चूक, डॉक्टर ने दाहिने की जगह निकाल दी बाएं हाथ की उंगली, परिवार ने लगाया गंभीर आरोप

Maharashtra News: डॉक्टर को भगवान का रूप माना जाता है. लेकिन अगर वहीं डॉक्टर की एक गलती आपके जान का दुश्मन बन जाए तो आप क्या करेंगे. हाल ही में महाराष्ट्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक परिवार ने अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. आरोप है कि डॉक्टरों ने सर्जरी के दौरान बड़ी गलती कर दी. बच्चे के दाहिने हाथ की छठी उंगली हटानी थी, लेकिन ऑपरेशन में बाएं हाथ की एक उंगली काट दी गई. यह घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. परिवार का कहना है कि यह सिर्फ एक गलती नहीं, बल्कि बड़ी लापरवाही है. चलिए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला? 

क्या है पूरा मामला? 

परिवार के मुताबिक, उनके बच्चे के दाहिने हाथ में एक अतिरिक्त यानी छठी उंगली थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद सर्जरी की सलाह दी थी. परिवार को भरोसा था कि ऑपरेशन सही तरीके से होगा. सर्जरी के दिन बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया. सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की गईं. इसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया. लेकिन जब बच्चा ऑपरेशन के बाद बाहर आया, तो परिवार को कुछ गड़बड़ नजर आई. परिवार ने देखा कि जिस हाथ की सर्जरी होनी थी वो वैसा का वैसा ही है, जबकि दूसरे हाथ की उंगली पर पट्टी बंधी हुई थी. 

परिजनों ने अस्पताल पर लगाया गंभीर आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने गलत हाथ पर सर्जरी कर दी. उनका कहना है कि यह बेहद गंभीर गलती है. इससे बच्चे को अनावश्यक नुकसान हुआ है. परिवार ने अस्पताल प्रशासन से जवाब मांगा. उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती. परिजनों ने दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

मामले की जांच की गई शुरू 

मामले के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन भी सक्रिय हो गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अस्पताल ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अस्पताल का कहना है कि पूरी घटना की आंतरिक जांच की जा रही है. जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी. हालांकि, अभी तक अस्पताल की ओर से स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है.

जांच की मांग तेज

इस घटना के बाद स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों ने भी इस मामले को गंभीर बताया है. कई लोगों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऑपरेशन से पहले सही पहचान और मार्किंग बेहद जरूरी होती है. अगर इसमें चूक होती है, तो ऐसे मामले सामने आ सकते हैं.

जरूरत पड़ने पर होगी आगे की कार्रवाई

बताया जा रहा है कि बच्चा फिलहाल ठीक है. लेकिन परिवार मानसिक रूप से काफी परेशान है. वे न्याय की मांग कर रहे हैं. परिवार ने कहा कि वे इस मामले को आगे तक लेकर जाएंगे. जरूरत पड़ी तो कानूनी कार्रवाई भी करेंगे. यह मामला एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है. ऐसे मामलों में जिम्मेदारी तय होना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

यह भी पढ़ें: फर्जी पार्टनरशिप डीड से जमीन हड़पने का आरोप, मुंबई में चार लोगों पर FIR; तलाठी की भूमिका भी जांच के घेरे में

Continue reading on the app

किम जोंग की ट्रंप को सीधी धमकी, मिसाइल की रेंज में पूरा अमेरिका

मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका, इसराइल और ईरान के भीषण युद्ध के बीच दुनिया के दूसरे छोर पर उत्तर कोरिया ने अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन कर वैश्विक चिंताएं बढ़ा दी है। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंगुन की सीधी निगरानी में एक नए और अत्यंत शक्तिशाली सॉलिड फ्यूल इंजन का सफल जमीनी परीक्षण किया गया। उत्तर कोरिया के इस कदम को सीधे तौर पर अमेरिका की मुख्य भूमि पर परमाणु हमला करने की क्षमता हासिल करने की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है। उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज़ एजेंसी के अनुसार परीक्षण के दौरान किम जोंग उन ने अमेरिका और इसराइल पर तीखा हमला बोला। ईरान पर जारी सैनिक कार्यवाही को लेकर उन्होंने अमेरिका को सरकारी आतंकवाद का केंद्र करार दिया। किम ने अपने संबोधन में कहा कि अमेरिका की नीतियां दुनिया को अस्थिर कर रही हैं और उत्तर कोरिया अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। 

इसे भी पढ़ें: हद पार कर दी...जयशंकर के दलाल वाले बयान पर आपा खो बैठीं हिना रब्बानी

जानकार मानते हैं कि किम जोंगुन ईरान के साथ जारी संघर्ष का फायदा उठाकर अपनी परमाणु महत्वाकांक्षाओं को अंतिम रूप देना चाहते हैं। उत्तर कोरिया द्वारा परीक्षण किया गया यह नया इंजन उसकी मिसाइल तकनीकी में एक बहुत बड़ी छलांग है। तकनीकी विवरणों के अनुसार इस सॉलिड फ्यूल इंजन ने ढाई हजार किटन का थ्रस्ट पैदा किया है जो पिछले सितंबर में किए गए परीक्षण से कहीं ज्यादा शक्तिशाली है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस इंजन की मदद से उत्तर कोरिया अब ऐसे इंटरकॉन्टिनेंटल बैलस्टिक मिसाइलें बना सकता है जो भारी परमाणु हथियार लेकर सीधे वाशिंगटन या न्यूयॉर्क तक वार कर सके। तरल ईंधन वाली मिसाइलों के विपरीत ठोस ईंधन वाली मिसाइलों को लॉन्च करने के लिए कम समय की आवश्यकता होती है। इसीलिए उत्तर कोरिया ने यह सफल परीक्षण किया है। इन्हें पहले से तैयार करके रखा जा सकता है और अचानक दागा भी जा सकता है। जिसे अमेरिका के मिसाइल डिफेंस सिस्टम के लिए इन्हें ट्रैक करना और नष्ट करना लगभग असंभव हो जाता है। यह परीक्षण उत्तर कोरिया के उस 5 साल के सैन्य विकास कार्यक्रम का हिस्सा है जिसकी घोषणा 2021 में की गई थी।

इसे भी पढ़ें: सऊदी प्रिंस ने मेरे A** को Kiss किया, ट्रंप ने MBS को लेकर किया चौंकाने वाला दावा, फिर बताया बेहतरीन इंसान

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपने परमाणु क्षमता को अपरिवर्तनीय बनाना और ऐसी तकनीक विकसित करना है जिससे एक ही मिसाइल कई अलग-अलग ठिकानों पर परमाणु वॉर हेड गिरा सके। केसीएनए ने सुरक्षाकर कारणों से इस परीक्षण के सटीक स्थान और समय का खुलासा नहीं किया है। लेकिन यह स्पष्ट कर दिया है कि यह इंजन भविष्य की नई पीढ़ी की सामरिक मिसाइलों का आधार बनेगा। उत्तर कोरिया के इस कदम ने न केवल दक्षिण कोरिया और जापान बल्कि पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सतर्क कर दिया है। अमेरिका ने इस परीक्षण की निंदा करते हुए इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन बताया है। जानकार मानते हैं कि जब दुनिया का ध्यान ईरान और इसराइल के बीच छिड़े युद्ध पर केंद्रित है तब उत्तर कोरिया इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी तकनीक को परफेक्ट बनाना चाहता है। 

Continue reading on the app

  Sports

टॉप-100 में नहीं था नाम, अब सीधा इस स्थान पर लगाई छलांग, ICC रैंकिंग में बड़ी उथल-पुथल

ICC Latest Rankings: आईसीसी ने ताजा T20I रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी कॉनर एस्टेरहुइजन को इस बार सबसे ज्यादा फायदा हुआ है. वह पहले टॉप-100 में भी नहीं थे. Wed, 01 Apr 2026 16:35:31 +0530

  Videos
See all

ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन को तैयार अमेरिका? | Iran America War | Trump | Khamenei | Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T11:07:37+00:00

Middle East Conflict Update: ट्रंप के संबोधन पर टिकी दुनिया की नजर | Trump Address | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T11:11:11+00:00

Madhya Pradesh: विजय राजपूत का तीसरा हत्यारा आसिफ भी गिरफ्तार | #mp #bhopal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T11:16:28+00:00

US Military Base: बहरीन में अमेरिकी बेस के पास ताबड़तोड़ धमाके | Iran Israel US War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T11:12:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers