Responsive Scrollable Menu

Stock Market Crash: आज क्यों 1200 अंक टूट गया सेंसेक्स, मिनटों में ₹5 लाख करोड़ डूबे, ये हैं 5 कारण

Why stock market crash today: सोमवार सुबह सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार गिरावट देखने को मिली, जिससे चंद मिनटों में ही निवेशकों के करीब ₹5 लाख करोड़ स्वाहा हो गए। आज सेंसेक्स 1200 अंक तक टूटा, जबकि निफ्टी 22,500 के नीचे फिसल गया। बाजार में भारी बिकवाली, मिडकैप-स्मॉलकैप भी लुढ़क गए।

Continue reading on the app

RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स के कौन से 5 खिलाड़ी पड़ेंगे चेन्नई सुपर किंग्स पर भारी, जानिए पिच कैसे करेंगी मदद

RR vs CSK : आईपीएल 2026 का तीसरा मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (Rajasthan Royals VS Chennai Super Kings) के बीच आज यानी 30 मार्च को शाम 7:30 बजे से खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम खेला जाएगा. इस मैच से पहले आज हम आपको बरसापारा स्टेडियम की पिच के साथ-साथ राजस्थान रॉयल्स के उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जो आज चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ धमाल कर सकते हैं.

पिच रिपोट (बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम)

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को मदद करती है. इस पिच पर बॉल बल्ले पर तेज उछाल के साथ आती है, जिससे बल्लेबाजों को बड़े शॉट लगाने में और रन बनाने में मदद मिलती है. यहां पर गेंदबाजों के लिए कम मदद उपलब्ध है. इस मैदान पर टॉस जीतकर टीमें रनों का पीछा करना चाहती है.

इस मैदान पर अब तक आईपीएल के कुल 6 मैच खेले गए हैं. इन दौरान पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 3 और दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने रन चेज करते समय 2 मुकाबले जीते हैं. यहां पर एक मैच बेनतीजा रहा है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 146 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 140 रन हैं. इस मैदान पर आईपीएल का हाईएस्स स्कोर 199/2 है. इस पिच पर सबसे बड़ा टोटल 152 चेज किया जा चुका है.

राजस्थान रॉयल्स के पांच खिलाड़ी जो चेन्नई सुपर किंग्स पर पड़ेंगे भारी 

1 - यशस्वी जायसवाल

IPL 2026 में यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स के लिए प्रमुख खिलाड़ी साबित हो सकते हैं. वो पारी की शुरुआत करते हैं और तेजी से रन बनाने के लिए जानते जाते हैं. उन्होंने अब तक 67 आईपीएल मैचों में 2 शतक और 15 अर्धशतकों के साथ 2166 रन बनाए हैं. अब चेन्नई सुपर किंग्स को उनसे सबसे ज्यादा खतरा होगा. 

2 - वैभव सूर्यवंशी 

वैभव सूर्यवंशी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आज के मैच में सबसे बड़ा खतरा होंगे. वैभव पारी की शुरुआत के लिए जाने जाते हैं. वो बल्ले से धमाल मचाने के लिए फेमस है. उन्होंने 2025 में अपना आईपीएल डेब्यू किया और शुरुआत में ही शतक जड़ दिया. वो इंडयन प्रीमियर लीग के इतिहास में 7 मैचों में 1 शतक और 1 शतक के साथ 252 रन बनाए हैं.

3 - रविंद्र जडेजा

चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड होकर आए रविंद्र जडेजा भी सीएसके के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. उन्हें अपनी पुरानी टीम की रणनीति और अंदरुनी चीजों के बारे में बारीकी से पता है. इसके साथ ही वो राजस्थान रॉयल्स के लिए अब बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. जडेजा ने 254 मैचों में 5 अर्धशतकों की मदद से 3260 रन बनाए हैं, जबकि 170 विकेट हासिल किए हैं.

4 - रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई अपनी स्पिन गेंदबाजी से चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों को तंग कर सकते हैं. उनके पास शानदार गुगली और फिलिफर डालने का अनुभव है. उन्होंने आईपीएल में 77 मैचों में 72 विकेट हासिल किए हैं. 

5 - जोफ्रा आर्चर

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अपनी तेज गति से गेंदबाजी करने का लिए जाने जाते हैं. वो अपनी गति के सीएसके के लिए खतरा साबित हो सकते हैं. 52 आईपीएल मैचों में 59 विकेट हासिल किए हैं. इसके साथ ही उनके नाम 262 रन भी दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें : अब नहीं बचेगा पाकिस्तान, जय शाह लेंगे बड़ा एक्शन, बॉल-टेंपरिंग बाद PSL और पाक खिलाड़ियों पर लगा सकते हैं बैन

Continue reading on the app

  Sports

फखर जमां, अफरीदी और रजा ने पीएसएल में गेंद से छेड़खानी के आरोपों को खारिज किया

पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज फखर जमां, तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच पाकिस्तान सुपर लीग के मैच के दौरान गेंद से छेड़खानी के आरोपों को खारिज किया है। 35 बरस के फखर को मैच रैफरी रोशन महानामा ने पीएसएल की खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये आचार संहिता की धारा 2 . 14 के तहत लेवल तीन के अपराध का दोषी पाया था।

जमां को पीएसएल के अनुच्छेद 41.3 का उल्लंघन करते हुए पाया गया। यह अनुच्छेद गेंद की स्थिति को बदलने वाली किसी भी हरकत पर रोक लगाता है। श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर के सामने पेश होकर जमां ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया। यह आरोप कराची किंग्स की पारी के आखिरी ओवर से पहले का है जब उन्हें जीत के लिये 14 रन की जरूरत थी।

फखर को हारिस रऊफ और लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी से बात करते देखा गया। इसके बाद अंपायर फैसल अफरीदी ने गेंद मांगी और उसे देखने के बाद पाया कि इससे छेड़छाड़ की गई है। मैच रैफरी अगले 48 घंटे में फिर सुनवाई के बाद फैसला सुनायेंगे। अंपायर ने गेंद से छेड़छाड़ के लिये लाहौर कलंदर्स पर पांच रन का जुर्माना लगाया जिससे कराची को आखिरी ओवर में नौ रन ही चाहिये थे जो उन्होने बना लिये।

अगर मैच रैफरी इस बात की पुष्टि कर देते हैं कि गेंद के साथ छेड़छाड़ की गई थी तो फखर और शायद लाहौर कलंदर्स की पूरी टीम को गंभीर सजा का सामना करना पड़ सकता है। अफरीदी ने सोमवार को कहा कि उन्हें गेंद की हालत बदले जाने के बारे में कुछ भी पता नहीं था। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि गेंद की हालत बदली थी या नहीं। लेकिन अंपायरों का फैसला देखकर निराशा हुई। ’’

वह लाहौर में एक अनुशासनात्मक सुनवाई के लिए मैच रैफरी महानामा के सामने भी पेश होंगे। इसी तरह रजा ने भी गेंद के साथ छेड़छाड़ किए जाने के बारे में किसी भी जानकारी से इनकार किया। उन पर शनिवार को टीम होटल में अपने रिश्तेदारों को कमरे में लाकर पीएसएल के सुरक्षा नियमों को तोड़ने के लिए पहले से ही कार्रवाई चल रही है। उन्होंने मैच के बाद प्रेस काफ्रेंस मे कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि गेंद के साथ छेड़छाड़ की गई थी या किसने की थी। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Mon, 30 Mar 2026 17:12:07 +0530

  Videos
See all

Major Gaurav Arya : ये 3 अरब डॉलर America के लिए कुछ नहीं है #iranisraelwar #warnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T11:44:48+00:00

ईरान को मिलेगा पाकिस्तान से बड़ा धोखा! | Major Gaurav Arya | COMMAND CENTRE | Israel US-Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T11:44:33+00:00

NKP | Sushant Sinha: ईरान का अमेरिका के खिलाफ बड़ा प्लान क्या? #iranisraelwar #trump #iranvsusa #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T11:45:00+00:00

UP Politics: 'ATM' वाली राजनीति, अखिलेश को योगी का 'जवाब'! |CM yogi | Akhilesh Yadva | BJP | SP |TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T11:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers