Responsive Scrollable Menu

पहले हथेली थामी, फिर गले लगाया... IPS केके बिश्नोई ने अंशिका संग जयमाला में लूटी महफिल, घुटनों पर बैठकर पहनाई वरमाला

IPS KK Bishnoi Wedding: राजस्थान की धरती एक बार फिर एक ऐसी शादी की गवाह बनी, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. यह शादी सिर्फ परिवार और मेहमानों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गई. संभल के IPS केके बिश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा ने जोधपुर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए और एक-दूसरे के साथ जीवनभर रहने का वादा किया.  इस शादी का हर पल खास था, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जयमाला के दौरान हुए मजेदार और अलग अंदाज की हो रही है. 

जयमाला में दिखा अनोखा अंदाज

जयमाला के समय माहौल बेहद दिलचस्प हो गया. जब अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई को वरमाला पहनाने की कोशिश की, तो दूल्हे ने हल्के-फुल्के अंदाज में पीछे हटना शुरू कर दिया. यह सिलसिला कुछ समय तक चलता रहा.  इस दौरान वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे और हूटिंग करने लगे. माहौल पूरी तरह मस्ती से भर गया. इसके बाद अंशिका ने एक नया तरीका अपनाया. 

घुटनों पर बैठकर पहनाई वरमाला 

उन्होंने पहले केके बिश्नोई का हाथ पकड़ा और फिर उनके गले तक पहुंचीं. यह देखकर हर कोई मुस्कुरा उठा. आखिरकार केके बिश्नोई घुटनों के बल बैठ गए और अंशिका ने उन्हें वरमाला पहना दी. इसके बाद दूल्हे ने भी हंसते हुए अंशिका को जयमाला पहनाई। यह पूरा पल कैमरों में कैद हो गया और अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.

 

जोधपुर में शाही अंदाज में हुआ विवाह

यह शादी जोधपुर के अजीत भवन में आयोजित हुई. पूरा स्थल राजस्थानी परंपरा और शाही सजावट से सजा हुआ था. बाड़मेर से बारात रवाना होकर दोपहर करीब 11 बजकर 15 मिनट पर जोधपुर पहुंची. बारात के स्वागत के लिए खास इंतजाम किए गए थे. ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक संगीत ने माहौल को और भी खास बना दिया. मंडप में सभी रस्में विधि-विधान से पूरी की गईं. इस मौके पर परिवार के लोग और कई अधिकारी भी मौजूद रहे.

बाड़मेर से निकली शाही बारात

शादी की शुरुआत बाड़मेर से हुई. वहां शनिवार रात बारात सभा का आयोजन हुआ. केके बिश्नोई का लुक इस दौरान चर्चा में रहा. उन्होंने जोधपुरी सूट, पगड़ी और हाथ में कृपाण के साथ एंट्री की. काले चश्मे ने उनके लुक को और स्टाइलिश बना दिया. बारात में लोग जमकर नाचे और ढोल की थाप पर झूमते नजर आए. स्थानीय लोगों ने भी इस खुशी में हिस्सा लिया.

मेहंदी और संगीत में दिखी अलग झलक

शादी से पहले हुए कार्यक्रम भी बेहद खास रहे. मेहंदी और संगीत में केके बिश्नोई का अलग अंदाज देखने को मिला. आमतौर पर सख्त छवि वाले अधिकारी यहां पूरी तरह मस्ती में नजर आए. उन्होंने परिवार और दोस्तों के साथ डांस किया. 27 मार्च को हल्दी और संगीत का आयोजन हुआ. इस दौरान सभी ने मिलकर जश्न मनाया. संगीत, डांस और पारंपरिक गीतों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया.

सोशल मीडिया पर छाई शादी

शादी के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. खासकर जयमाला और डांस के वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. लोग इस शादी को खुशियों और यादगार पलों का खूबसूरत संगम बता रहे हैं. जयमाला का अंदाज सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है.

आज होगा भव्य रिसेप्शन

शादी के बाद आज यानी 30 मार्च को जोधपुर के लारिया रिसॉर्ट में रिसेप्शन रखा गया है. इसमें कई बड़े अधिकारी और खास मेहमान शामिल हो सकते हैं. कुल मिलाकर यह शादी परंपरा, आधुनिकता और खुशी का बेहतरीन उदाहरण बन गई है, जिसे लोग लंबे समय तक याद रखेंगे.

यह भी पढ़ें: "नहीं दूंगी...", राइडर और युवती के बीच पैसे को लेकर हुआ घमासान, वायरल हो रहा है वीडियो

Continue reading on the app

'नए जमाने का नचनिया डांस', सौंदर्या शर्मा ने हनी सिंह के साथ स्टेज पर किया हद से ज्यादा बोल्ड डांस

Soundarya Sharma Wild Dance Viral: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 16 से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करने वाली सौंदर्य शर्मा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. जी हां, वह न सिर्फ एक एक्ट्रेस हैं, बल्कि एक प्रोफेशनल डेंटिस्ट भी रह चुकी हैं. साल 2017 में फिल्म रांची डायरीज से उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद से ही वह लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं.

वहीं अब हाल ही में मशहूर रैपर और सिंगर Yo Yo Honey Singh के "माई स्टोरी - इंडिया चैप्टर” टूर के दौरान मुंबई में हुए कॉन्सर्ट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन्हीं वायरल क्लिप्स में से एक वीडियो ने खासा ध्यान खींचा है, जिसमें सौंदर्या शर्मा स्टेज पर बेहद बोल्ड और एनर्जेटिक अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. ऐसे में उनका ये वीडियो देख हर कोई हैरान हो रहा है. 

बेहद बोल्ड अंदाज में डांस करती दिखीं सौंदर्या

इस वीडियो में सौंदर्या फिल्म हाउसफुल 5 के गाने “लाल परी” पर परफॉर्म करती दिखाई देती हैं. इस गाने के बोल अल्फाज और हनी सिंह ने मिलकर लिखे हैं, जबकि इसे सिमर कौर और हनी सिंह ने अपनी आवाज दी है. स्टेज पर हनी सिंह और सौंदर्या की जोड़ी को देखकर कुछ फैंस ने उनकी केमिस्ट्री की तारीफ की और कहा कि दोनों ने स्टेज पर आग लगा दी.

'नए जमाने का नचनिया डांस'

हालांकि, जहां एक ओर कुछ लोग इस परफॉर्मेंस को पसंद कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर सौंदर्या को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है. कई यूजर्स ने उनके डांस स्टाइल को लेकर तीखी आलोचना की. किसी ने उन्हें “छपरी” कहा, तो किसी ने उनके डांस को “बार डांसर जैसा” बताते हुए सवाल उठाए. कुछ लोगों ने यह भी कमेंट किया कि जो लड़की पहले डॉक्टर बनने की बात करती थी, वह अब इस तरह के डांस कर रही है. वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे “नए जमाने का नचनिया डांस” तक कह दिया. ऐसे में सौंदर्या शर्मा का ये वायरल वीडियो उन्हें एक बार फिर चर्चा में ले आया है.

दिल्ली में भी किया था बड़ा कॉन्सर्ट 

गौरतलब है कि हाल ही में हनी सिंह ने दिल्ली में भी एक बड़ा कॉन्सर्ट किया था, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इस कॉन्सर्ट में फैंस को तब खास सरप्राइज मिला, जब मशहूर डांसर Lauren Gottlieb ने अचानक एंट्री ली. लॉरेन और हनी सिंह की स्टेज केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया. लॉरेन ने अपने शानदार डांस मूव्स, जबरदस्त एनर्जी और दमदार स्टेज प्रेजेंस से सभी का दिल जीत लिया.

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 BO Collection: दूसरे संडे 'धुरंधर 2' की सुनामी में बही 'पुष्पा 2', 11वें दिन बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

Continue reading on the app

  Sports

RR vs CSK: पहले मैच में ही चेन्नई ने कटाई नाक... शिवम दुबे, संजू सैमसन जैसे वर्ल्ड कप के धुरंधर भी फेल, पूरी टीम सिर्फ इतने रन पर ढेर

RR vs CSK: आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं। पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई की टीम 127 रन ही बना पाई। राजस्थान को जीतने के लिए 128 रन चाहिए। Mon, 30 Mar 2026 21:22:33 +0530

  Videos
See all

Delta Flight में बड़ा हादसा टला, इमरजेंसी लैंडिंग! #viralnews #viralvideo #brazil #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T16:12:18+00:00

Shatrughan Sinha Exclusive: "मैं अपने बर्तनों को अच्छे से पहचानता हूँ" | Interview with Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T16:12:43+00:00

Kishore Ajwani: Iran ने America के शर्तों को क्यों बताया झूठ का पुलिंदा? | Oil | Gas | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T16:10:01+00:00

Mahabahas : ग्रेटर नोएडा में अखिलेश की हुंकार! क्या बदल जाएगा 'पश्चिम' का समीकरण? | SP | BJP | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T16:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers