Silver Price Today: चांदी के भाव में आज सोमवार 30 मार्च को मामूली गिरावट रही। बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 100 रुपये तक कम हुआ है। दिल्ली की बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है
Urad dal vadi recipe: विंध्य क्षेत्र में बड़ी बनाना सिर्फ स्वाद की बात नहीं, बल्कि घरेलू समझदारी से जुड़ी पुरानी परंपरा भी है. महिलाएं कुछ ही दिनों की मेहनत में साल भर के लिए बड़ी तैयार कर लेती हैं, जो महंगी सब्जियों के समय घरों में बड़ा सहारा बनती हैं. उड़द दाल की बड़ी बनाना बेहद आसान है. इसके लिए सबसे पहले उड़द दाल को 2 से 3 घंटे तक पानी में भिगोया जाता है. इसके बाद दाल को धोकर उसका पानी निकाल दिया जाता है और फिर इसमें हींग, अदरक, जीरा, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी, साबुत धनिया, हरी मिर्च और नमक जैसे मसाले मिलाए जाते हैं. दाल को हल्का दरदरा पीसकर मिश्रण तैयार किया जाता है और इसे कुछ समय के लिए ढककर रख दिया जाता है, ताकि दाल अच्छी तरह फूल जाए.
NZW vs SAW ODI: महिला वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड ने इतिहास रच दिया है। कप्तान अमेलिया केर की शानदार बल्लेबाजी के दम पर टीम ने 347 रन के बड़े लक्ष्य को हासिल कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने भारत का सबसे बड़े सफल रन चेज का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
यह मुकाबला बेसिन रिजर्व में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था, जहां मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 346/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 49.4 ओवर में 350/8 रन बनाकर 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की और तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी जल्दी ही सूजी बेट्स का विकेट गिर गया था। इसके बाद कप्तान अमेलिया केर ने पारी संभाली और अंत तक डटी रहीं। उन्होंने सिर्फ 139 गेंदों में नाबाद 179 रन की ऐतिहासिक पारी खेली।
महिला क्रिकेट में सबसे बड़ा रन चेज
टीम
स्कोर
टारगेट
नतीजा
किसके खिलाफ
न्यूजीलैंड
350/8
347
जीत
दक्षिण अफ्रीका
भारत
341/5
339
जीत
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया
331/7
331
जीत
भारत
श्रीलंका
305/4
302
जीत
साउथ अफ्रीका
ऑस्ट्रेलिया
289/6
289
जीत
न्यूजीलैंड
केर को इस दौरान अहम साझेदारियां मिलीं। पहले जॉर्जिया प्लिमर के साथ 52 रन की साझेदारी हुई, जिससे टीम को स्थिरता मिली। इसके बाद इसाबेला गेज ने 48 गेंदों में तेज 68 रन बनाए और केर के साथ मिलकर 120 रन की बड़ी साझेदारी की, जिसने मैच का रुख बदल दिया।
आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को 11 रन चाहिए थे। नादिन डी क्लार्क की गेंदबाजी पर केर ने जिम्मेदारी संभाली और तीन चौके लगाकर टीम को जीत दिला दी। उन्होंने बेहद संयम और समझदारी के साथ निचले क्रम के बल्लेबाजों को साथ लेकर यह मुश्किल लक्ष्य हासिल किया।
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान लॉरा वोल्वार्ट ने 69 रन की पारी खेली जबकि एनेक बॉश ने 91 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था। सुन लुस ने 40 और क्लो ट्रॉयन ने नाबाद 52 रन बनाकर स्कोर को 300 के पार पहुंचाया।
न्यूजीलैंड की गेंदबाजी में ब्री इलिंग ने 3 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई और दक्षिण अफ्रीका को और बड़े स्कोर से रोका।
इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने भारत का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसने पिछले साल आईसीसी महिला विश्व कप फाइनल में 341 रन का सफल चेज किया था। कुल मिलाकर, यह मुकाबला महिला क्रिकेट के इतिहास के सबसे रोमांचक मैचों में से एक बन गया, जिसमें अमेलिया केर की पारी हमेशा याद रखी जाएगी।