Responsive Scrollable Menu

‘पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान…’ मन्नत हो गई पूरी तो पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा, बोला-नरक से मिला छुटकारा

बस्ती के एक पति ने वैवाहिक कलह से तंग आकर पत्नी से तलाक के लिए मां बैड़वा समय से मन्नत मांगी. मन्नत पूरी होने पर उसने 9 किमी की दंडवत यात्रा कर आभार व्यक्त किया. यह घटना समाज को सोचने पर मजबूर करती है कि कैसे रिश्तों का बोझ आस्था के सहारे उतारा जा रहा है. परिवार और गांव वालों ने भी इस अनूठी 'खुशी' में साथ दिया.

Continue reading on the app

पानी पीने के लिए तांबे और स्टील की बोतलें, सेहत के लिए कौन सी बेहतर?

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। स्वस्थ रहने के लिए जितना जरूरी पर्याप्त पानी पीना है, उतना ही महत्वपूर्ण सही तरीके और सही बर्तन में पीना भी है। विशेषज्ञों का कहना है कि पानी की बोतल का चुनाव हमारी सेहत पर असर डाल सकता है। आजकल लोग प्लास्टिक की बोतलों को छोड़ तांबे और स्टील की बोतलों का इस्तेमाल कर रहे है। दोनों ही विकल्प सुरक्षित माने जाते हैं, लेकिन उनके गुण और लाभ अलग-अलग हैं।

तांबे की बोतलों को आयुर्वेद में बहुत अहम माना जाता है। तांबे में प्राकृतिक एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, तांबे की बोतल में पानी को कुछ घंटे रखने पर पानी तांबे के सूक्ष्म तत्वों को सोख लेता है, जिससे पानी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा, तांबे के पानी से पाचन क्रिया भी तेज होती है और शरीर में थायरॉइड से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल सकती है। तांबे के तत्व शरीर में जरूरी एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ाते हैं, जो भोजन को जल्दी और सही तरीके से पचाने में मदद करते हैं।

तांबे की बोतल का सही तरीके से रखरखाव भी जरूरी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसे नियमित रूप से साफ करना चाहिए और इसके लिए नींबू, नमक या सिरके वाले घोल का उपयोग किया जा सकता है। धोने के बाद बोतल को पूरी तरह सुखा लेना चाहिए।

स्टेनलेस स्टील की बोतलें रोजमर्रा के लिए बेहद लोकप्रिय हैं। ये बोतलें टिकाऊ, सुरक्षित और साफ करने में आसान होती हैं। स्टील की बोतलों में कोई हानिकारक रसायन या गंध नहीं आती। ये बोतलें पानी को लंबे समय तक ठंडा या गर्म बनाए रख सकती हैं।

स्टील की बोतलों की सफाई भी आसान है। इन्हें साधारण साबुन और पानी से धोया जा सकता है और लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

कांच की बोतलें भी एक सुरक्षित विकल्प हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो रासायनिक पदार्थों से बचना चाहते हैं। कांच पूरी तरह से केमिकल फ्री होता है और मिनरल वॉटर पीने के लिए सुरक्षित माना जाता है। हालांकि यह रोजमर्रा के उपयोग में उतनी टिकाऊ नहीं होती और इसे संभालकर रखना पड़ता है।

--आईएएनएस

पीके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

MP में मंत्री गौतम टेटवाल पर शिक्षक ने लगाया धमकाने का आरोप, उमंग सिंघार ने की जांच और शिकायतकर्ता को सुरक्षा देने की मांग

मध्यप्रदेश में एक शिक्षक द्वारा मंत्री गौतम टेटवाल पर लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया है कि क्या कानून सभी नागरिकों के लिए समान है या सत्ता में बैठे लोगों के लिए अलग व्यवस्था लागू होती है। उन्होंने … Mon, 30 Mar 2026 11:59:28 GMT

  Videos
See all

Iran के मिसाइल हमले से इजराइल का केमिकल प्लांट तबाह | Israel Under Attack | Chemical Plant | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T05:07:56+00:00

Barabanki News: नरभक्षी बना शख्स, खोपड़ी खा गया...बाराबंकी मर्डर में बड़ा खुलासा | Crime | UP Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T05:15:00+00:00

सेंट्रल तेहरान में इजरायल की भीषण बमबारी | #middleeastconflict #airstrike #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T05:17:22+00:00

IPS KK Bishnoi Anshika Verma Marriage: शाही अंदाज में बिश्नोई-अंशिका का वरमाला | Viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T05:08:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers