Weather Update: दिल्ली समेत 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, कश्मीर घाटी में बर्फबारी, जानें मौसम का अपडेट
Weather Update: बीते दो दिनों से राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. वहीं हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का दौर है. अब मौसम विभाग ने देश के कई भागों में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है. IMD के अनुसार, आज बारिश की गतिविधियां सबसे तेज रहेगी. वहीं कश्मीर घाटी में भारी बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है.
IMD के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, देश 17 राज्यों में अगले कुछ दिनों में मौसम बिगड़ने वाला है. यूपी, बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है. इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार, 2 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सामने आने वाला है. उत्तर-पश्चिम भारत को फिर से प्रभावित कर सकता है. तापमान की बात की जाए तो 30-31 मार्च तक अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट संभव है, वहीं पूर्वी भारत में 2 अप्रैल तक तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा.
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर-पश्चिम भारत के साथ मध्य भारत के कई भागों में 30-31 मार्च के साथ दौरान ओलावृष्टि भी संभव है. वहीं पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में ओले गिरने की चेतावनी है.
‘पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान…’ मन्नत हो गई पूरी तो पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा, बोला-नरक से मिला छुटकारा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















