Crude Oil Price Hike: कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार, जानें भारत में कितने बदले पेट्रोल-डीजल के दाम
Crude Oil Price Hike: मध्य पूर्व जारी जंग के चलते वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. कच्चे तेल के दाम एक बार फिर से आसमान छूने लगे हैं. सोमवार (30 मार्च, 2026) को क्रूड की कीमतें एक बार फिर से 100 डॉलर के पार चली गईं. हालांकि भारत में इसका कोई असर देखने को नहीं मिला. जिसके चलते देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं. बता दें कि मिडिल ईस्ट में पिछले 30 दिनों से जंग चल रही है. आज इस जंग का 31वां दिन है. इस दौरान क्रूड की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है.
क्रूड की कीमतें 100 डॉलर के पार
मध्य पूर्व में जारी जंग के चलते वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. सोमवार को भी क्रूड की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. इस दौरान डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 2.06 डॉलर यानी 2.07 प्रतिशत उछाल के साथ 101.70 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 2.95 डॉलर यानी 2.62 प्रतिशत तेजी के साथ 115.49 डॉलर प्रति बैरल हो गया. वहीं मुरबन क्रूड का भाव 5.35 डॉलर यानी 4.78 डॉलर के उछाल के साथ 117.16 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.
वहीं नेचुरल गैस के दाम में आज 0.089 डॉलर यानी 2.94 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. इसके बाद ये 2.936 डॉलर पर आ गया. जबकि गैसोलिन की कीमत में 0.081 डॉलर (2.48 प्रतिशत) का उछाल दर्ज किया गया और ये बढ़कर 3.331 डॉलर पर कारोबार करता दिखा. उधर हीटिंग ऑयल के दाम में आज 0.113 डॉलर या 2.5 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. उसके बाद ये चढ़कर 4.593 डॉलर पर पहुंच गया. डब्ल्यूटीआई मिडलैंड की कीमतों में सोमवार को 5.79 डॉलर यानी 5.94 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया. उसके बाद ये 103.26 डॉलर पर पहुंच गया. वहीं मार्स का भाव 1.83 डॉलर यानी 1.55 प्रतिशत तेजी के साथ 120.05 डॉलर पर पहुंच गया.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
बेरोजगार था तो बैठे-बैठे देश के बड़े संस्थानों और दफ्तरों को भेजता था बम से उड़ाने की धमकी, 47 साल का श्रीनिवास अरेस्ट
बेरोजगार था तो बैठे-बैठे देश के बड़े संस्थानों और दफ्तरों को भेजता था बम से उड़ाने की धमकी, 47 साल का श्रीनिवास अरेस्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
NDTV


















