ईरान का भारी जल संयंत्र बुरी तरह क्षतिग्रस्त, संचालन बंदः आईएईए
वियना, 30 मार्च (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कहा है कि मध्य ईरान के खोंडाब में स्थित ईरान का भारी जल उत्पादन संयंत्र बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और अब चल नहीं रहा है।
आईएईए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, सैटेलाइट तस्वीरों के स्वतंत्र विश्लेषण और संयंत्र की जानकारी के आधार पर आईएईए ने खोंडाब स्थित भारी जल उत्पादन संयंत्र की पुष्टि की है, जिस पर ईरान ने 27 मार्च को हमले की सूचना दी थी। संयंत्र को गंभीर क्षति पहुंची है और अब यह परिचालन में नहीं है। संयंत्र में कोई घोषित परमाणु सामग्री नहीं है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी है।
27 मार्च को आईएईए ने कहा कि उसे ईरान से सूचित किया गया था कि खोंडाब स्थित भारी जल उत्पादन संयंत्र पर हमला हुआ था, लेकिन उसने पुष्टि की कि रेडिएशन का कोई खतरा नहीं पाया गया। ये हमले 28 फरवरी को शुरू हुए अमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष के बीच हुए हैं। शनिवार को इससे पहले, आईएईए ने पुष्टि की कि ईरान ने खोंडाब स्थित भारी जल उत्पादन संयंत्र सहित प्रमुख सुविधाओं पर नए हमलों की सूचना दी है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एजेंसी ने घोषणा की कि आईएईए को ईरान से जानकारी मिली है कि खोंडाब स्थित भारी जल उत्पादन संयंत्र पर भी आज हमला हुआ है। संयंत्र में कोई घोषित परमाणु सामग्री न होने के कारण रेडिएशन का कोई खतरा नहीं है।
वहीं, ईरान ने बताया कि खुज़ेस्तान स्टील प्रोडक्शन फैक्ट्री, एक औद्योगिक सुविधा जो औद्योगिक माप के लिए सीलबंद रेडियोधर्मी स्रोतों - कोबाल्ट-60 और सीज़ियम-137 का उपयोग करती है, को भी निशाना बनाया गया था। अधिकारियों ने कहा कि संयंत्र से बाहर कोई रेडिएशन रिसाव नहीं हुआ है और सुविधा सामान्य रूप से काम कर रही है। शुक्रवार को इससे पहले आईएईए ने बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास सैन्य गतिविधि पर भी चिंता जताई थी, जो 10 दिनों में इस तरह का तीसरा हमला था।
--आईएएनएस
ओपी/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
पाकिस्तान फिर शर्मसार! PSL में बॉल टेंपरिंग करते पकड़े गए 2 खिलाड़ी, क्या लगेगा शाहीन और फखर पर बैन?
PSL : पाकिस्तान एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर शर्मसार हो गया है. वैसे पाकिस्तान के लिए दुनिया के सामने बेइज्जती होना कोई नहीं बात नहीं है. देश में आए दिन कुछ न कुछ ऐसा होता ही रहता है जो पाकिस्तान को शर्मसार कर देता है. अब क्रिकेट के मैदान से भी एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. इस घटना ने पूरे पाकिस्तान को शर्मसार कर दिया है. पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों पर बॉल टेंपरिंग का आरोप लगा है.
पाकिस्तान फिर हुआ शर्मसार
दरअसल, पाकिस्तान में इन दिनों PSL 2026 खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट में 29 मार्च को लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स के बीच पाकिस्तान सुपर लीग का 6वां मैच खेला गया. इस मैच में बॉल टेंपरिंग का मामला सानना आया है. इस पूरे मामले में पाकिस्तान के वनडे कप्तान शाहीन अफरीदी और सलामी बल्लेबाज फखर जमान का नाम सामने आया है.
पाकिस्तान में बॉल टेंपरिंग की घटना कोई नहीं बात नहीं है. ऐसा पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ पहले भी हो चुका है लेकिन अब जिस लीग की तुलना भारत की इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल से की जाती है, उस पीएसएल में ऐसा हुआ है. पीएसएल में विदेशी खिलाड़ी भी खेलने के लिए आते हैं. ऐसे में पाकिस्तान अपनी बेइज्जती लगातार दुनिया के सामने करा रहा है.
???? BIGGEST HUMILIATION FOR PSL AND PAKISTANI FANS ????
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) March 29, 2026
Fakhar Zaman and Shaheen Shah Afridi did the ball tampering on live camera & got penalized by 5 runs
PSL is a league where the ball gets pink and now the ball gets tempered on live cam ????#MIvsKKR pic.twitter.com/U9MtHxmLOz
क्या है पूरा मामला
इस पूरी घटना के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा ने लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी से पूछा कि, बॉल टेम्परिंग की वजह से आखिर में आपसे बॉल ले ली गई, तो इस पर आपके क्या विचार हैं. इन आरोपों के बारे में शाहीन ने कहा कि, 'मुझे इस बारे में नहीं पता और हम देखेंगे कि यह कैमरे में है या नहीं और फिर बात करेंगे कि यह क्या है. असल में ये क्या है'.
Ramiz Raja.. What a question ???? #PSL pic.twitter.com/MD3FvFy1bX
— Nibraz Ramzan (@nibraz88cricket) March 29, 2026
ये भी पढ़ें : वाह रे पाकिस्तान! नसीम शाह को बड़ी सजा देने को तैयार पाक, नफरत फैलाने के आरोप में लगाएगा बैन और करोड़ों का चूना
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















