RR vs CSK कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़ों कर देंगे दूध का दूध पानी का पानी
RR vs CSK: आईपीएल 2026 का तीसरा मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज यानी 30 मार्च (सोमवार) को खेला जाने वाला है. RR और CSK के बीच ये मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच में राजस्थान की कप्तानी रियान पराग के हाथों में होगी तो वहीं, चेन्नई की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ करते हुए नजर आएंगे. ये दोनों ही टीमें जीत के साथ आईपीएल के इस सीजन का आगाज करती हुई नजर आएंगी.
राजस्थान रॉयल्स के पास यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी के रूप में दो मजबूत सलामी बल्लेबाजी मौजूद हैं. तो वहीं सीएसके के पास संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे मौजूद हैं, जो तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं. तो आइए उससे पहले हम आपको बताते हैं कि ये मैच कौन जीतेगा, राजस्थान रॉयल्स या चेन्नई सुपर किंग्स?
It all begins tomorrow. ⏳ pic.twitter.com/AvcknjZIZD
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 29, 2026
राजस्थान रॉयल्स या चेन्नई सुपर किंग्स कौन जीतेगा मैच?
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान राजस्थान रॉयल्स को 16 मैचों में जीत हासिल हुई है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को 16 मैचों में जीत मिली है. इन आंकड़ों के आधार पर आरआर और सीएसके के बीच कांटे की टक्कर है. लेकिन हेड टू हेड की बढ़त के आधार पर चेन्नई सुपर किंग्स बाजी मार सकती है.
On point! ????
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 28, 2026
Sneak peek: Short, the bowler in action! #WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/G0Nl28EHXI
अंतिम पांच मैचों में राजस्थान का रहा दबाव
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए पिछले पांच मैचों के परिणाम की बात करें तो, राजस्थान रॉयल्स ने 4 मुकाबले जीते है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है. चेन्नई सुपर किंग्स का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उच्चतम स्कोर 246 रन है, जबकि उनका न्यूनतम स्कोर 109 रन है. वहीं राजस्थान का चेन्नई के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 223 है, जबकि लोएस्ट स्कोर 126 रन है.
1DTG ???? pic.twitter.com/Ki7EAfoVdw
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 29, 2026
चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड
CSK - ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, उर्विल पटेल, अंशुल कम्बोज, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉल्क्स, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, अकील हुसैन, मैट हेनरी, राहुल चाहर.
RR - रियान पराग (कप्तान), शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन राव पेराला, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, युद्धवीर सिंह चरक, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यश राज पुंजा, विग्नेश पुथुर, ब्रिजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा, नंद्रे बर्गर, दसुन शनाका.
ये भी पढ़ें : RCB से हारने के बाद क्या बोले SRH के कप्तान ईशान किशन, जानें किसे बताया हार का जिम्मेदार
UPPSC-2024 का रिजल्ट जारी, नेहा पंचाल टॉपर:टॉप 10 में 6 लड़कियों ने बाजी मारी, 947 पदों पर 932 का सेलेक्शन हुआ
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की परीक्षा 'सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) 2024' परीणाम जारी हो गया है। टॉप 10 में 6 लड़कियां शामिल हैं। नेहा पंचाल ने टॉप किया है। वहीं दूसरे नंबर पर नेहा त्रिवेदी और तीसरे नंबर अभय प्रताप सिंह हैं। 947 पदों पर 2719 का इंटरव्यू कॉल हुआ था। इनमें से 2698 लोग इंटरव्यू देने के लिए पहुंचे थे। इसमें 21 लोग पहुंचे नहीं। व्यवस्थाधिकारी के एक और व्यवस्थापक के 14 पद योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण खाली रह गए हैं। कुल 932 पदों पर सेलेक्शन हुआ। 5 फरवरी को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने यूपी पीएससी-2024 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित हुआ था। इसमें कुल 2719 अभ्यर्थी पास हुए थे। कुल 24 प्रकार के पदों के लिए 947 की भर्ती होनी थी। बता दें कि मुख्य परीक्षा 29 जून से 2 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इसके लिए लखनऊ और प्रयागराज में सेंटर बनाए गए थे। PCS 2024 प्री के लिए कुल 5,76,154 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 2,43,111 अभ्यर्थी पहले सत्र में, जबकि 2,41,359 अभ्यर्थी दूसरे सत्र में शामिल हुए थे। प्री का रिजल्ट मार्च 2025 में जारी किया गया था। इसमें से 15,066 अभ्यर्थियों ने मेन्स के लिए क्वालीफाई किया था। मेन्स परीक्षा में 13776 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पीसीएस 2024 के लिए कुल 947 पद भरे जाएंगे। इसमें 60 पदों पर केवल लिखित परीक्षा के आधार पर चयन होना था। 60 रिक्तियों को छोड़कर 887 रिक्तियों पर लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर चयन होना था। हाईकोर्ट में लंबित मामलों से जुड़े अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोका गया इस परीक्षा से संबंधित कुल 15 याचिकाएं इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं। इनसे जुड़े अभ्यर्थियों का रिजल्ट फिलहाल घोषित नहीं किया गया है। इन अभ्यर्थियों का रिजल्ट हाईकोर्ट के आदेश के अधीन रहेगा। उत्तर प्रदेश के बाहर की महिला अभ्यर्थियों का रिजल्ट उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दायर विशेष अपील संख्या-475 (डी)/2019 में हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। मुख्य परीक्षा के आधार पर सफल घोषित अभ्यर्थी जिन-जिन पदों के लिए सफल हुए हैं, उन पदों से संबंधित अधिमान्यता और रिजल्ट से जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोग द्वारा अलग से जारी की जाएगी। रिजल्ट वेबसाइट पर उपलब्ध, अंक बाद में जारी होंगे परीक्षा का रिजल्ट आयोग कार्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दिया गया है। यह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। अभ्यर्थियों के नंबर और कट-ऑफ अंक अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद जारी किए जाएंगे। इसलिए नंबर और कट-ऑफ से संबंधित जानकारी के लिए सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन न करने की अपील की गई है। PCS मुख्य परीक्षा शुरू, 4 दिन चलेगी वहीं उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठित प्रशासनिक परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा की शुरुआत हो गई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) मुख्य परीक्षा-2025 1 अप्रैल तक होगी। परीक्षा प्रयागराज और लखनऊ के कुल 27 केंद्रों पर आयोजित की जाएगा। 11403 अभ्यर्थी इसमें शामिल हो रहे हैं। प्रयागराज में 12 परीक्षा केंद्रों पर 4757 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जबकि लखनऊ में 15 केंद्रों के लिए 6646 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। दोनों शहरों में परीक्षा केंद्रों का चयन अभ्यर्थियों की संख्या और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके। दो पालियों में होगी परीक्षा, कड़े इंतजाम PCS मुख्य परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहले सत्र में सुबह और दूसरे सत्र में दोपहर बाद परीक्षा होगी। आयोग और प्रशासन की ओर से परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ निगरानी के विशेष प्रबंध किए गए हैं। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… यूपी में 32,679 कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित:जून में तीन दिन होंगे लिखित एग्जाम; जानिए कैटेगरी वाइज पासिंग नंबर यूपी में 32,679 कांस्टेबल भर्ती- 2025 परीक्षा की तारीखों का ऐलान हो गया है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) के अनुसार, परीक्षा जून 2026 में कराई जाएगी। बोर्ड ने इसका आधिकारिक नोटिस मंगलवार शाम जारी कर दिया है। नोटिस के मुताबिक, लिखित परीक्षा 8 जून, 9 जून और 10 जून को आयोजित होगी। परीक्षा हर दिन अलग-अलग 2 शिफ्ट में कराई जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















