Responsive Scrollable Menu

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस कितनी तारीख को खेलेगी अपना दूसरा मैच? डेट और टाइम कर लीजिए नोट

मुंबई इंडियंस ने 13 साल का सूखा खत्म किया और IPL 2026 का ओपनिंग मैच जीता. वानखेड़े स्टेडियम में MI VS KKR के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला गया, जिसमें केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 221 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया था. इस बड़े लक्ष्य को MI ने हासिल किया और 6 विकेट से जीत दर्ज की. मुंबई का ये आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रनचेज भी है. अब इस जीत के बाद यकीनन टीम दूसरे मैच की तैयारी में जुट जाएगी और इस बार 6वीं ट्रॉफी जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहेगी. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि मुंबई इंडियंस अपना इस सीजन का अपना दूसरा मैच कब और किस टीम के खिलाफ खेलेगी?

कितनी तारीख को मुंबई इंडियंस खेलेगी दूसरा मैच?

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस अपना दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलेगी. ये मुकाबला 4 अप्रैल शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.

कितने बजे शुरू होगा दूसरा मैच?

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस अपना दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलने वाली है. ये मैच शाम को नहीं बल्कि दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा, जिसका मतलब है कि टॉस के लिए दोनों कप्तान 3 बजे मैदान पर आएंगे.

DC VS MI Head to Head

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक आईपीएल में 37 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 21 मैच मुंबई ने जीते हैं और 16 मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नाम किए हैं. हेड टू हेड में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी दिख रहा है.

मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीता पहला मैच

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने अपना पहला मैच खेला. इस मैच में हार्दिक पांड्या एंड कंपनी का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ. केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए 221 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसे मुंबई ने आसानी से हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली. 2012 के बाद पहली बार हुआ, जब मुंबई इंडियंस की टीम ने सीजन के पहले मैच में जीत दर्ज की.

यहां देखें मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल

मैच तारीख दिन मुकाबला स्थान समय
1 29 मार्च रविवार MI vs KKR मुंबई (वानखेड़े) 7:30 PM
2 4 अप्रैल शनिवार DC vs MI दिल्ली 3:30 PM
3 7 अप्रैल मंगलवार RR vs MI गुवाहाटी 7:30 PM
4 12 अप्रैल रविवार MI vs RCB मुंबई 7:30 PM
5 16 अप्रैल गुरुवार MI vs SRH मुंबई 7:30 PM
6 20 अप्रैल सोमवार CSK vs MI चेन्नई 7:30 PM
7 24 अप्रैल शुक्रवार MI vs GT मुंबई 7:30 PM
8 27 अप्रैल सोमवार PBKS vs MI मोहाली 7:30 PM
9 30 अप्रैल गुरुवार MI vs LSG मुंबई 7:30 PM
10 3 मई रविवार KKR vs MI कोलकाता 7:30 PM
11 7 मई गुरुवार MI vs DC मुंबई 7:30 PM
12 10 मई रविवार MI vs RR मुंबई 7:30 PM
13 14 मई गुरुवार RCB vs MI बेंगलुरु 7:30 PM
14 18 मई सोमवार LSG vs MI लखनऊ 7:30 PM

ये भी पढ़ें: RCB कितनी तारीख को खेलेगी IPL 2026 में अपना दूसरा मैच? नोट कर लीजिए डेट और टाइम

Continue reading on the app

Chaitra Som Pradosh Vrat 2026: आज है चैत्र मास का आखिरी प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और ग्रह दोष दूर करने के उपाय

Chaitra Pradosh Vrat 2026: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. यह व्रत हर महीने दो बार आता है. एक कृष्ण पक्ष में और दूसरा शुक्ल पक्ष में. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से विशेष फल मिलता है. आज यानी 30 मार्च 2026 को सोम प्रदोष व्रत मनाया जा रहा है. इस व्रत को वार के अनुसार जाना जाता है. जैसे यदि प्रदोष व्रत सोमवार के दिन हो तो उसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाता है. चैत्र महीने का प्रदोष व्रत और भी खास माना जाता है. इस दिन की गई पूजा से जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं.

आज है मार्च का आखिरी प्रदोष व्रत

हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 30 मार्च को सुबह 7 बजकर 09 मिनट पर शुरू होगी. यह तिथि 31 मार्च को सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी. प्रदोष व्रत हमेशा प्रदोष काल में किया जाता है. इसलिए इस बार मार्च का अंतिम प्रदोष व्रत आज यानी 30 मार्च, सोमवार को रखा जाएगा.

सोम प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त

प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल के मुहूर्त में करने से ही व्रत का पूरा फल प्राप्त होता है. पंचांग के अनुसार 30 मार्च सोमवार को प्रदोष काल का मुहूर्त शाम 06 बजकर 38 मिनट से 8 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. पूजा के लिए 2 घंटा 19 मिनट का समय मिलेगा. इस मुहूर्त में ही चैत्र मास के शुक्ल पक्ष के सोम प्रदोष व्रत की पूजा करनी चाहिए. इसी समय में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करना सबसे फलदायी माना जाता है.

चंद्र दोष दूर करने का उपाय

अगर मन अशांत रहता है या मानसिक तनाव बना रहता है, तो यह उपाय लाभकारी हो सकता है.

क्या करें:

शिवलिंग पर कच्चा गाय का दूध अर्पित करें.

मंत्र:

ॐ सों सोमाय नमः

लाभ:

इससे मन शांत होता है और चंद्रमा मजबूत होता है.

शनि दोष से राहत के उपाय

जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है, उन्हें यह उपाय जरूर करना चाहिए.

क्या करें:

नंदी की पूजा करें
पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शिवलिंग पर जल में काले तिल मिलाकर चढ़ाएं

लाभ:

शनि के दुष्प्रभाव कम होते हैं और अटके काम पूरे होने लगते हैं.

वैवाहिक जीवन के लिए खास उपाय

अगर दांपत्य जीवन में तनाव है या शादी में देरी हो रही है, तो यह उपाय असरदार माना जाता है.

क्या करें:

शिव और पार्वती का गठबंधन करें (मौली से बांधें)
माता पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें
गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें

लाभ:

रिश्तों में मिठास आती है और शुक्र ग्रह मजबूत होता है.

आर्थिक समस्याओं से छुटकारा

अगर आर्थिक तंगी या कर्ज से परेशान हैं, तो प्रदोष व्रत का दिन खास माना जाता है.

क्या करें:

शिवलिंग पर साबुत चावल (अक्षत) चढ़ाएं. ध्यान रखें कोई भी चावल टूटा हुआ नहीं होना चाहिए.

लाभ:

घर में धन की स्थिति बेहतर होती है और नए अवसर मिलते हैं.

ध्यान रखने वाली बातें

  • पूजा हमेशा प्रदोष काल में करें
  • साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें
  • श्रद्धा और नियम के साथ व्रत रखें
  • भगवान शिव का ध्यान करते रहें

यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2026: 30 या 31 मार्च, कब है चैत्र मास का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें सही तारीख, पूजा मुहूर्त और विधि

Continue reading on the app

  Sports

अब इन महिला क्रिकेटरों को हर महीने मिलेगी पेंशन, लिया गया बड़ा फैसला

कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन ने बड़ा फैसला करते हुए अपने राज्य की महिला खिलाड़ियों को पेंशन देने का ऐलान किया है. हर महीने इन खिलाड़ियों को पैसा दिया जाएगा. Wed, 01 Apr 2026 20:30:16 +0530

  Videos
See all

Rule Change 1st April: आज से बदले ये 10 बड़े नियम, जानिए क्याहुआ सस्ता और क्या महंगा ? | Price Hike #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:45:00+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: चंडीगढ़ में बीजेपी ऑफिस के बाहर बड़ा बम धमाका! #bombblast #bjpoffice #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:31:45+00:00

Iran America War Update: अमेरिकी एंबेसी तबाह, महिला पत्रकार किडनैप | N18G | US Journalist #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:37:59+00:00

Bihar News: Nalanda में महिला से सरेआम छेड़छाड़ पर चश्मदीदों ने क्या बताया? । Woman Harassment Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:32:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers