Breaking News Today Live Updates: गुजरात के वापी में मदीना मस्जिद के पास लगी भीषण आग, इलाके में फैला दहशत
Breaking News Today Live Updates: आज 30 मार्च 2026 और दिन सोमवार है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5:30 बजे ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. लोकसभा में आज नक्सलवाद से भारत को मुक्त करने के प्रयासों पर अहम चर्चा होगी. गृह मंत्री अमित शाह जवाब देंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन असम दौरे पर हैं. आज वो दो रैलियों को संबोधित करेंगे. मोरीगांव में सुबह 11:30 बजे और बोकाखाट में दोपहर 2:00 बजे उनकी रैलियां होंगी. कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारतीय नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के मामले में दायर अपील पर राऊज एवेन्यु कोर्ट 30 मार्च को सुनवाई करेगा. दिल्ली हाई कोर्ट मकोका के मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक नरेश बालियान की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक फाजिलनगर सीएचसी का निरीक्षण करेंगे. मिल रही सुविधाओं का जायजा लेंगे.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
'मैं अभी भी जवान हूं...', KKR के हारने के बाद अजिंक्य रहाणे ने क्यों कहा ऐसा, वायरल हुआ बयान
IPL 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए हाईस्कोरिंग मैच में मुंबई इंडियंस ने इतिहास रचा और आईपीएल का अपना सबसे बड़ा रन चेज किया. टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए केकेआर ने 221 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था, मगर मुंबई इंडियंस ने इस टारगेट को 5 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया और 6 विकेट से कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दिया. आइए जानते हैं कि सीजन के पहले मैच में मिली हार के बाद कप्तान रहाणे ने क्या-क्या कहा...
अजिंक्य रहाणे ने क्या-क्या कहा?
मुंबई इंडियंस के साथ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अजिंक्य रहाणे की टीम को हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की थी, मगर फिर फील्डिंग के दौरान उन्हें क्रैंप हुआ और वह मैदान से बाहर चले गए. उन्होंने मैच खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अपनी फिटनेस पर अपडेट देते हुए कहा, "ठीक महसूस कर रहा हूं, बहुत ऐंठन हो रही है, उम्मीद है सब ठीक हो जाएगा. 220-225 का स्कोर अच्छा था. गेंदबाजी आक्रमण अनुभवहीन था, लेकिन ये लड़के सीख जाएंगे. एमआई ने अच्छी बल्लेबाजी की."
'मैं अभी भी जवान हूं'
अजिंक्य रहाणे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 40 गेंदों पर 3 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 167.50 का रहा.
रहाणे ने अपनी बैटिंग के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं अभी युवा हूं, अच्छा महसूस कर रहा हूं, अपनी बल्लेबाजी से बहुत खुश हूं. उम्मीद है ग्रीन जल्द ही गेंदबाजी शुरू करेंगे. हमने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की, गेंद से संतुलन बनाना बहुत जरूरी है."
जब उनसे पूछा गया कि ग्रीन गेंदबाजी क्यों नहीं कर सकते? इस सवाल पर अजिंक्य रहाणे ने कहा, "आपको क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से यह सवाल पूछना चाहिए."
6 विकेट से पहला मैच हारी KKR
We take our learnings and move ahead. pic.twitter.com/Irh2JCJlLE
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 29, 2026
वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने अपना पहला मैच खेला. इस मैच में हार्दिक पांड्या एंड कंपनी का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ. केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए 221 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसे मुंबई ने आसानी से हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली. 2012 के बाद पहली बार हुआ, जब मुंबई इंडियंस की टीम ने सीजन के पहले मैच में जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस ने खत्म किया 14 साल का इंतजार, MI VS KKR मैच में बने ये 10 बड़े रिकॉर्ड
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















