Responsive Scrollable Menu

'मैं अभी भी जवान हूं...', KKR के हारने के बाद अजिंक्य रहाणे ने क्यों कहा ऐसा, वायरल हुआ बयान

IPL 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए हाईस्कोरिंग मैच में मुंबई इंडियंस ने इतिहास रचा और आईपीएल का अपना सबसे बड़ा रन चेज किया. टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए केकेआर ने 221 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था, मगर मुंबई इंडियंस ने इस टारगेट को 5 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया और 6 विकेट से कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दिया. आइए जानते हैं कि सीजन के पहले मैच में मिली हार के बाद कप्तान रहाणे ने क्या-क्या कहा...

अजिंक्य रहाणे ने क्या-क्या कहा?

मुंबई इंडियंस के साथ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अजिंक्य रहाणे की टीम को हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की थी, मगर फिर फील्डिंग के दौरान उन्हें क्रैंप हुआ और वह मैदान से बाहर चले गए. उन्होंने मैच खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अपनी फिटनेस पर अपडेट देते हुए कहा, "ठीक महसूस कर रहा हूं, बहुत ऐंठन हो रही है, उम्मीद है सब ठीक हो जाएगा. 220-225 का स्कोर अच्छा था. गेंदबाजी आक्रमण अनुभवहीन था, लेकिन ये लड़के सीख जाएंगे. एमआई ने अच्छी बल्लेबाजी की."

'मैं अभी भी जवान हूं'

अजिंक्य रहाणे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 40 गेंदों पर 3 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 167.50 का रहा.

रहाणे ने अपनी बैटिंग के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं अभी युवा हूं, अच्छा महसूस कर रहा हूं, अपनी बल्लेबाजी से बहुत खुश हूं. उम्मीद है ग्रीन जल्द ही गेंदबाजी शुरू करेंगे. हमने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की, गेंद से संतुलन बनाना बहुत जरूरी है."

जब उनसे पूछा गया कि ग्रीन गेंदबाजी क्यों नहीं कर सकते? इस सवाल पर अजिंक्य रहाणे ने कहा, "आपको क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से यह सवाल पूछना चाहिए."

6 विकेट से पहला मैच हारी KKR

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने अपना पहला मैच खेला. इस मैच में हार्दिक पांड्या एंड कंपनी का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ. केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए 221 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसे मुंबई ने आसानी से हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली. 2012 के बाद पहली बार हुआ, जब मुंबई इंडियंस की टीम ने सीजन के पहले मैच में जीत दर्ज की.

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस ने खत्म किया 14 साल का इंतजार, MI VS KKR मैच में बने ये 10 बड़े रिकॉर्ड

Continue reading on the app

30 मार्च की टॉप 20 खबरें: ईरान का अमेरिका को जवाब- नरक में स्वागत है, बंगाल में कांग्रेस की 284 उम्मीदवारों की पहली सूची

30 March Top 20 News: अमेरिका के ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन की खबरों पर तेहरान ने चेतावनी देते हुए कहा है कि नरक में आपका स्वागत है. ईरान ने ऑपरेशन में अमेरिका को भारी नुकसान उठाने की चेतावनी दी है. वहीं, कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 284 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. अधीर रंजन चौधरी बहरमपुर से चुनाव लड़ रहे हैं. राजनीति और देश-दुनिया की ऐसी ही 20 बड़ी खबरें आप यहां एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं.

The post 30 मार्च की टॉप 20 खबरें: ईरान का अमेरिका को जवाब- नरक में स्वागत है, बंगाल में कांग्रेस की 284 उम्मीदवारों की पहली सूची appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड, केकेआर के खिलाफ मचाया बल्ले से बवाल

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 में विजयी शुरुआत की। मुंबई ने वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर को 6 विकेट से रौंदा, जिसमें हिटमैन रोहित शर्मा ने गदर काटा। उन्होंने 38 गेंदों में 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 78 रनों की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 205.26 का रहा। रोहित ने पावरप्ले में ही 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। वह एमआई के लिए पावरप्ले में फिफ्टी जमाले वाले चौथे खिलाड़ी हैं। 

वहीं रोहित शर्मा आईपीएल में 200 प्लस स्ट्राइक रेट के साथ पचास प्लस स्कोर बनाने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने 38 साल और 333 दिन की उम्र में ये कारनामा अंजाम दिया। उन्होंने सनथ जयसूर्या और दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड तोड़ा। श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जयसूर्या ने आईपीएल 2008 में मुंबई की और से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 48 गेंदों में 237.50 के स्ट्राइक रेट से 114 रन बनाए थे। तब उनकी उम्र 38 साल और 319 दिन थी। वहीं कार्तिक ने आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 35 गेंदों में 83 रन बटोरे, जिसमें 237.14 का स्ट्राइक रेट रहा। उनकी उम्र 38 साल और 319 दिन थी। कार्तिक तब आरसीबी के लिए खेल रहे थे। वह अब आरसीबी के मेंटोर हैं। 

रोहित से आगे लिस्ट में साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी हैं। फाफ ने 2024 में आरसीबी के लिए दो बार 200+ स्ट्राइक रेट से पचास प्लस स्कोर बनाया। उन्होंने हैदराबादके खिलाफ 28 गेंदों में 62 रन जोड़े। तब उनकी उम्र 39 साल और 277 दिन थी। वहीं फाफ ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 23 गेंदों में 64 रन की पारी खेली थी। वह उस समय 39 साल और 296 दिन के थे। रोहित इसके अलावा एक फ्रेंचाइजी के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 
Mon, 30 Mar 2026 14:33:24 +0530

  Videos
See all

Iran Israel America War News LIVE: ईरान ने एक साथ 7 देशों पर किए हमले | Trump | Breaking | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T09:09:42+00:00

US Iran Uranium News: ईरान में घुसकर यूरेनियम लाएगा अमेरिका? US मीडिया का खुलासा| #shorts #iranuswar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T09:05:46+00:00

Iran Missile Strike: ईरान का 86वां हमला! औद्योगिक क्षेत्र मिसाइलों से तबाह| #shorts #iranamericawar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T09:08:21+00:00

Sitapur News: यूपी में तालाब की जमीन पर बनी अवैध मस्जिद जमींदोज| #shorts #sitapurnews #illegalmosque #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T09:11:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers