Responsive Scrollable Menu

टैक्स बचाने के लिए बचे 2 दिन:मिनिमम बैलेंस न डाला तो बंद होगा PPF-सुकन्या खाता; 31 मार्च तक निपटाएं 3 काम, अप्रैल से बदलेंगे 10 नियम

आज 30 मार्च है। आपके पास अपने वित्तीय कामों को निपटाने के लिए अब सिर्फ 2 दिन बचे हैं। 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद देश में टैक्स और बैंकिंग से जुड़े 3 बड़े कामों की डेडलाइन खत्म हो रही है। 31 मार्च की रात तक निपटाएं ये 3 काम… 1. सरकारी स्कीम्स एक्टिव रखें: PPF, NPS और सुकन्या में डालें मिनिमम बैलेंस पब्लिक पॉविडेंट फंड (PPF), नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) या सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) को चालू रखने के लिए हर साल ₹250 से ₹500 तक न्यूनतम राशि जमा करना अनिवार्य है। अगर खाता बंद हो गया तो चालू कराने के लिए पेनाल्टी लगेगी और बैंक के चक्कर काटने होंगे। 2. पुरानी टैक्स रिजीम में सेविंग का मौका: 80C और 80D के तहत निवेश करें पुरानी टैक्स रिजीम में टैक्स बचाने के लिए निवेश करने का कल आखिरी दिन है। सेक्शन 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की छूट पाने के लिए आप PPF, लाइफ इंश्योरेंस में निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा, 80D के तहत हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम और मेडिकल खर्चों पर 1 लाथ तक की छूट मिलती है। 1 अप्रैल या उसके बाद किया गया निवेश अगले साल के खाते में गिना जाएगा। 3. सैलरी क्लास के लिए जरूरी: ऑफिस में जमा करें इन्वेस्टमेंट प्रूफ अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपको अपने ऑफिस में इन्वेस्टमेंट प्रूफ जमा करने होंगे। इसमें घर के किराए की रसीदें, बीमा प्रीमियम की रसीद, होम लोन के ब्याज का सर्टिफिकेट शामिल हैं। अगर आप ये डॉक्यूमेंट्स समय पर नहीं देते हैं, तो कंपनी आपकी आखिरी सैलरी से ज्यादा TDS काट लेगी। इसे वापस पाने के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने तक का इंतजार करना होगा। अब उन 10 बदलावों की जानकारी जो 1 अप्रैल 2026 से होने वाले हैं…

Continue reading on the app

वित्त मंत्रालय ने माना इकोनॉमी की रफ्तार धीमी:चैटजीपीटी की मदद से घर ₹9.5 करोड़ में बिका, NSE पर 13 अप्रैल से कच्चे तेल की ट्रेडिंग होगी

कल की बड़ी खबर रेमंड से जुड़ी रही। टेक्सटाइल ब्रांड 'रेमंड' को घर-घर तक पहुंचाने वाले पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का रविवार 29 मार्च को मुंबई में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं वित्त मंत्रालय ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार अब थोड़ी धीमी हो सकती है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां... अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. वित्त मंत्रालय ने माना इकोनॉमी की रफ्तार धीमी: महंगे तेल-लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन बिगड़ने का असर; महंगाई बढ़ने के संकेत वित्त मंत्रालय ने मार्च 2026 की अपनी मंथली इकोनॉमिक रिव्यू रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार अब थोड़ी धीमी हो सकती है। इसकी सबसे बड़ी वजह पश्चिम एशिया में चल रहा तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें हैं। मंत्रालय ने माना है कि इन बाहरी झटकों की वजह से देश के अंदर इनपुट कॉस्ट यानी प्रोडक्शन की लागत बढ़ गई है, जिससे आर्थिक गतिविधियों पर दबाव दिख रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. चैटजीपीटी की मदद से घर ₹9.5 करोड़ में बिका: ₹95 लाख ज्यादा कीमत मिली, बिना एजेंट 5 दिन में डील हुई अमेरिका के फ्लोरिडा में एक शख्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके अपना घर करीब 1 मिलियन डॉलर (लगभग 9.5 करोड़ रुपए) में बेच दिया है। मियामी में रहने वाले रॉबर्ट लेविन ने घर बेचने के लिए किसी रियल एस्टेट एजेंट की मदद नहीं ली, बल्कि चैटजीपीटी को अपना गाइड बनाया। लेविन ने केवल 5 दिनों के अंदर ही अपने घर की डील क्लोज कर दी। खास बात यह है कि घर की जो कीमत लोकल एजेंट्स ने बताई थी, लेविन को AI की सलाह की वजह से उससे 95 लाख रुपए ज्यादा मिले। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. NSE पर 13 अप्रैल से ब्रेंट-क्रूड-ऑयल की ट्रेडिंग होगी: सेबी से मंजूरी मिली, इंटरनेशनल मार्केट के हिसाब से हेजिंग कर सकेंगे; कैश में सेटलमेंट होगा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) अपने कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट का विस्तार करने जा रहा है। NSE 13 अप्रैल 2026 से 'डेटेड ब्रेंट क्रूड ऑयल' फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च करेगा। इसके लिए एक्सचेंज को मार्केट रेगुलेटर सेबी से मंजूरी मिल गई है। इस नए कॉन्ट्रैक्ट के आने से भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों को ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क के साथ तालमेल बिठाने और रिस्क को मैनेज करने का एक नया जरिया मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन: बेटे गौतम सिंघानिया ने मुखाग्नि दी; पद्म भूषण से सम्मानित, वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था टेक्सटाइल ब्रांड 'रेमंड' को घर-घर तक पहुंचाने वाले पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का रविवार 29 मार्च को मुंबई में अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोपहर 3 बजे चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर उनके बेटे और रेमंड के मौजूदा चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में अंतिम रस्में पूरी कीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. टॉप-10 कंपनियों में से 7 की वैल्यू ₹1.75 लाख-करोड़ घटी: रिलायंस टॉप लूजर रही, वैल्यू ₹89 हजार करोड़ घटी; HDFC बैंक का मार्केट कैप भी घटा मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 1.75 लाख करोड़ रुपए घट गई। मिडिल ईस्ट में तनाव और इजराइल-ईरान जंग की वजह से यह गिरावट आई है। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की वैल्यू सबसे ज्यादा घटी। रिलायंस का मार्केट कैप 89,720 करोड़ रुपए घटकर ₹18.24 लाख करोड़ पर आ गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. अप्रैल में 14 दिन बैंकों में काम नहीं होगा: 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 8 दिन बैंक बंद रहेंगे अगले महीने यानी अप्रैल में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 14 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। RBI की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, अगले महीने 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 8 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। महीने की शुरुआत यानी 1 अप्रैल को छुट्‌टी से होगी। पूरे देश में बैंक सालाना अकाउंट क्लोजिंग के कारण बंद रहेंगे। इस दिन बैंक में कोई भी ऑफलाइन काम नहीं हो पाएगा। यहां देखें अप्रैल 2026 में आपके राज्य या लोकेशन में बैंक कब-कब बंद रहेंगे... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

  Sports

सिलेंडर नहीं पहुंचाया तो भड़का ससुर का गुस्सा, इंदौर से आकर देवास में घर में की तोड़फोड़

मध्यप्रदेश के देवास में एक घरेलू विवाद ने अचानक ऐसा मोड़ ले लिया, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। मामला गैस सिलेंडर जैसा साधारण लगने वाला था, लेकिन देखते ही देखते यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि घर में तोड़फोड़ और मारपीट तक पहुंच गया। जवाहर नगर इलाके में रहने वाले एक परिवार … Mon, 30 Mar 2026 07:43:47 GMT

  Videos
See all

AajTak 2 LIVE |आज का राशिफल । Aapke Tare | Daily Horoscope । Praveen Mishra । ZodiacSign।AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T02:35:17+00:00

Superfast News: US-Israel-Iran War News LIVE Updates | Donald Trump | PM Modi | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T02:36:02+00:00

News Ki Pathshala | ईरान संसद के स्पीकर का बड़ा बयान ! | #israeliranwar #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T02:33:10+00:00

Top Headlines Of The Today: US-Israel-Iran War News LIVE Updates | Donald Trump | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T02:35:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers