700 फायर प्रति मिनट वाली 2000 राइफल्स सेना को मिलीं:पार्क एवेन्यू लॉन्च करने वाले पद्मभूषण विजयपत सिंघानिया का निधन; 30 मार्च करेंट अफेयर्स
जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने प्रहार’ लाइट मशीन गन की पहली खेप सौंपी 28 मार्च को अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भारतीय सेना को 2,000 ‘प्रहार’ लाइट मशीन गन (LMG) की पहली खेप सौंपी। 2. पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया 28 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन किया। निधन (DEATH) 3. रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन 28 मार्च को रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन हो गया। वे 87 साल के थे। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. हॉकी प्लेयर हार्दिक और नवनीत प्लेयर ऑफ द ईयर बने 27 मार्च को 8वीं हॉकी इंडिया एनुअल अवॉर्ड सेरेमनी नई दिल्ली में आयोजित हुई। हॉकी एनुअल अवॉर्ड सेरेमनी 2025 के विजेता 5. पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन अमेरिका T-20 में खेलेंगे 28 मार्च को पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्चिन ने मेजर लीग क्रिकेट (MLC) सीजन के लिए सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स टीम से करार किया। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 6. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कैमरून विदेश मंत्री क्रिस्टोफर पीटर से मुलाकात की 29 मार्च को वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कैमरून के याउंडे में बारबाडोस के वरिष्ठ विदेश मामलों और विदेश व्यापार मंत्री क्रिस्टोफर पीटर सिंकलर से मुलाकात की। आज का इतिहास 30 मार्च ---------------------------- ये खबरें भी पढ़ें... होर्मुज से सुरक्षित तेल लाने को ऑपरेशन 'ऊर्जा सुरक्षा' शुरू: ओलिंपिक में ट्रांसजेंडर महिलाओं की विमेन कैटेगरी में एंट्री बैन; 28 मार्च के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें...
दीया मिर्जा बोलीं-फिल्म फ्लॉप हुई तो लोग पनौती कहने लगे:ऐश्वर्या राय से होती थी तुलना; फिर राजकुमार हिरानी से कॉल पर मांगना पड़ा काम
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा की फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' आज भले ही कल्ट क्लासिक मानी जाती हो, लेकिन रिलीज के वक्त इस फिल्म के फ्लॉप होने का खामियाजा एक्ट्रेस को भुगतना पड़ा था। दीया ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया कि कैसे एक दौर में उन्हें इंडस्ट्री में 'पनौती' और 'बदकिस्मत' मान लिया गया था और उन्हें काम मिलना बंद हो गया था। ऐश्वर्या से होती थी तुलना, फिर 'पनौती' का टैग इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में दीया ने बताया कि करियर की शुरुआत में उनकी तुलना ऐश्वर्या राय से की जाती थी। एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे याद है कि मेरी एक बड़ी फिल्म फ्लॉप हुई और अचानक सब बदल गया। जो लोग मुझे काम देने के लिए लाइन लगाए रहते थे, वही मुझे 'पनौती' समझने लगे। मैंने उस दौर में बहुत कुछ झेला है, जहां मुझे सिर्फ इसलिए काम नहीं दिया जा रहा था क्योंकि लोग मुझे अनलकी मानने लगे थे।" राजकुमार हिरानी से कहा- 'प्लीज मुझे काम दीजिए' दीया के मुताबिक, उनके करियर में टर्निंग पॉइंट फिल्म 'संजू' से आया। उन्होंने बताया, "जब राजकुमार हिरानी 'संजू' की कास्टिंग कर रहे थे, तो मैंने खुद उन्हें कॉल किया। मैंने उनसे कहा- प्लीज मुझे काम दीजिए, मेरे पास कोई काम नहीं है और मैं नए प्रोजेक्ट्स तलाश रही हूं। मैं वादा करती हूं कि मैं स्क्रीन टेस्ट दूंगी, आप बस मुझे मौका दें।" हिरानी ने रणबीर कपूर और टीम से बात की और दीया को मान्यता दत्त का रोल मिला, जो उनके लिए 'लाइफ सेवर' साबित हुआ। फ्लॉप होकर भी 'कल्ट' बनी पहली फिल्म बता दें कि साल 2001 में आई 'रहना है तेरे दिल में' का बजट करीब 5-6 करोड़ रुपए था। फिल्म ने भारत में केवल 5.36 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप घोषित हुई थी। हालांकि, बाद में टीवी और डीवीडी के जरिए इस फिल्म को इतनी लोकप्रियता मिली कि आज इसे रोमांस जॉनर की बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है। 2026 में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहीं दिया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others





















