Responsive Scrollable Menu

अनुकुल के डाइविंग कैच से रोहित आउट:रहाणे के चोटिल होने पर रिंकू ने कप्तानी की, रमनदीप ने डिप्स लगाए; मोमेंट्स

मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 की शुरुआत जीत के साथ की। टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया। वानखेड़े स्टेडियम में कई मोमेंट्स देखने को मिले। रोहित शर्मा को अनुकुल रॉय ने शानदार डाइविंग कैच लेकर आउट किया। वहीं अजिंक्य रहाणे चोटिल होकर बाहर हुए तो कप्तानी की जिम्मेदारी रिंकू सिंह ने संभाली। MI Vs KKR मैच के टॉप मोमेंट्स… रहाणे ने सिक्स से खाता खोला KKR की पारी का पहला सिक्स कप्तान अजिंक्य रहाणे ने लगाया। उन्होंने इस सिक्स के साथ अपना खाता भी खोला। ट्रेंट बोल्ट के पहले ओवर की तीसरी बॉल पर फ्लिक शॉट खेलकर रहाणे ने सिक्स लगा दिया। रोहित से छूटा कैच, मिला चौका 14.5 ओवर में रोहित शर्मा से कैच छूट गया। अल्लाह गजनफर की गेंद पर अंगकृष रघुवंशी ने लॉन्ग-ऑन पर शॉट खेला। रोहित ने कैच लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथों से छूट गई और बाउंड्री तक चली गई। रघुवंशी की चौके से फिफ्टी 18.2 ओवर में हार्दिक पंड्या की गेंद पर चौका लगाकर अंगकृष रघुवंशी ने अपना पचासा पूरा किया। फुल लेंथ गेंद पर उन्होंने स्लाइस करने की कोशिश की, लेकिन एज लगकर गेंद फील्डर के ऊपर से निकल गई और बाउंड्री तक पहुंच गई। रमनदीप ने डिप्स लगाए 19वें ओवर में अंगकृष रघुवंशी के आउट होने के बाद रमनदीप सिंह बैटिंग करने आए। अंपायर ने उनका बैट चेक किया। इसके बाद रमनदीप पिच पर ही डिप्स लगाने लग गए। रहाणे चोटिल होकर बाहर गए, रिंकू ने कप्तानी की चौथे ओवर के बाद कोलकाता के कप्तान अंजिक्य रहाणे को खिंचाव महसूस हुआ। इस कारण वे मैदान से बाहर चले गए। उनकी जगह रिंकू सिंह ने कप्तानी की। वैभव ने रिकेल्टन का कैच छोड़ा 10वें ओवर में रायन रिकेल्टन को जीवनदान मिल गया। कार्तिक त्यागी की बॉल पर रिकेल्टन ने छक्का लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद डीप स्क्वेयर लेग फील्डर की ओर चली गई। वहां मौजूद वैभव अरोड़ा ने कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से छूट गई। जीवनदान के वक्त रिकेल्टन 50 रन के स्कोर पर थे। अनुकुल ने पीछे की तरफ भागकर डाइविंग कैच लपका 11.5 ओवर में वैभव अरोड़ा ने रोहित शर्मा को आउट कर दिया। रोहित ने ऑफ स्टंप के बाहर फुलटॉस गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही और गेंद मिड-ऑन के ऊपर हवा में चली गई। अनुकुल रॉय ने पीछे भागते हुए शानदार डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा। रोहित 38 गेंदों में 78 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। अनुकूल के डायरेक्ट हिट से रिकेल्टन रनआउट 16वें ओवर की दूसरी बॉल पर अनुकूल रॉय के डायरेक्ट हिट ने रायन रिकेल्टन को पवेलियन भेज दिया। 81 रन बनाकर खेल रहे रिकेल्टन दूसरे रन के लिए भागे, लेकिन लॉन्ग-ऑफ से अनुकूल के फ्लैट थ्रो ने उन्हें रनआउट कर दिया।

Continue reading on the app

700 फायर प्रति मिनट वाली 2000 राइफल्स सेना को मिलीं:पार्क एवेन्यू लॉन्‍च करने वाले पद्मभूषण विजयपत सिंघानिया का निधन; 30 मार्च करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने प्रहार’ लाइट मशीन गन की पहली खेप सौंपी 28 मार्च को अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भारतीय सेना को 2,000 ‘प्रहार’ लाइट मशीन गन (LMG) की पहली खेप सौंपी। 2. पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया 28 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन किया। निधन (DEATH) 3. रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन 28 मार्च को रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन हो गया। वे 87 साल के थे। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. हॉकी प्लेयर हार्दिक और नवनीत प्लेयर ऑफ द ईयर बने 27 मार्च को 8वीं हॉकी इंडिया एनुअल अवॉर्ड सेरेमनी नई दिल्ली में आयोजित हुई। हॉकी एनुअल अवॉर्ड सेरेमनी 2025 के विजेता 5. पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन अमेरिका T-20 में खेलेंगे 28 मार्च को पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्चिन ने मेजर लीग क्रिकेट (MLC) सीजन के लिए सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स टीम से करार किया। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 6. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कैमरून विदेश मंत्री क्रिस्टोफर पीटर से मुलाकात की 29 मार्च को वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कैमरून के याउंडे में बारबाडोस के वरिष्ठ विदेश मामलों और विदेश व्यापार मंत्री क्रिस्टोफर पीटर सिंकलर से मुलाकात की। आज का इतिहास 30 मार्च ---------------------------- ये खबरें भी पढ़ें... होर्मुज से सुरक्षित तेल लाने को ऑपरेशन 'ऊर्जा सुरक्षा' शुरू: ओलिंप‍िक में ट्रांसजेंडर महिलाओं की विमेन कैटेगरी में एंट्री बैन; 28 मार्च के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें...

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट के 10 अंपायर...जिन्होंने सबसे ज्यादा मैचों में की अंपायरिंग, अलीम डार के विश्व कीर्तिमान का टूटना मुश्किल

10 umpires who Most matches as an umpiring in Test: क्रिकेट के मैदान पर फैसले की घड़ी हो या दबाव के बीच सटीक निर्णय, इन 'मैदानी जजों' ने खेल की परिभाषा बदली है. अलीम डार के 145 टेस्ट मैचों के अविश्वसनीय शिखर से लेकर स्टीव बकनर की 'स्लो डेथ' उंगली तक, यह कहानी है उन 10 महान अंपायरों की जिन्होंने तकनीक और चुनौतियों के बीच जेंटलमैन गेम की गरिमा बचाए रखी.जानते हैं कौन हैं टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा मैचों में न्याय करने वाले पर्दे के पीछे के असली नायक. Wed, 1 Apr 2026 16:38:22 +0530

  Videos
See all

ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन को तैयार अमेरिका? | Iran America War | Trump | Khamenei | Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T11:07:37+00:00

Carol Kirkwood says goodbye as she leaves BBC Breakfast. #TV #Weather #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T11:11:29+00:00

Madhya Pradesh: विजय राजपूत का तीसरा हत्यारा आसिफ भी गिरफ्तार | #mp #bhopal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T11:16:28+00:00

US Military Base: बहरीन में अमेरिकी बेस के पास ताबड़तोड़ धमाके | Iran Israel US War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T11:12:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers