रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस ने खत्म किया 14 साल का इंतजार, MI VS KKR मैच में बने ये 10 बड़े रिकॉर्ड
IPL 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए हाईवोल्टेज मैच में हार्दिक पांड्या एंड कंपनी ने केकेआर को हराकर शानदार जीत दर्ज की. इस मैच में रिकॉर्ड्स की झमाझम बारिश हुई है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन सभी रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं, जो MI VS KKR के बीच खेले मुकाबले में बने हैं...
MI VS KKR मैच में बने 10 रिकॉर्ड
1- मुंबई इंडियंस 2012 के बाद पहली बार सीजन का पहला मैच जीती है. 13 सालों के बाद मुंबई ने ये कारनामा किया है.
2- मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में सबसे बड़ा रनचेज किया है. केकेआर ने 221 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे एमआई ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर हासिल किया और 6 जीत दर्ज की.
Lighting up the Wankhede Stadium in style ????
— IndianPremierLeague (@IPL) March 29, 2026
Rohit Sharma brings up his 5⃣0⃣th fifty-plus score in #TATAIPL ????
Updates ▶️ https://t.co/JmJcgsoHQ7#KhelBindaas | #MIvKKR | @mipaltan | @ImRo45 pic.twitter.com/b4aemNsbUE
3- रोहित ने केकेआर के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया, जो आईपीएल इतिहास में उनका सबसे तेज पचासा है.
4- ये हिटमैन के आईपीएल करियर का 48वां अर्धशतक रहा.
5- रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में 550 छक्के पूरे कर लिए हैं. वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं. हिटमैन ने ये उपलब्धि अपने 464वें टी-20 मैच में हासिल की.
6- पावरप्ले में मुंबई इंडियंस के लिए हाईएस्ट स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज:-
63 - ईशान किशन बनाम SRH (2021)
59 - जयसूर्या बनाम सीएसके (2008)
55 - ईशान किशन बनाम आरसीबी (2024)
51 - ???????????????????? ???????????????????????? बनाम केकेआर (2026)*
7- अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 30वां मैच खेला. मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 6वीं फिफ्टी लगाई.
8- रियान रिकेल्टन ने 24 गेंदों में अर्धशतक लगाया, जो उनके आईपीएल करियर का चौथी फिफ्टी है.
9- मुंबई इंडियंस आईपीएल की पहली टीम बन गई है, जो अपना 300वां मुकाबला खेल रही है.
10- अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल करियर का 34वां अर्धशतक लगाया.
ये भी पढ़ें: RCB कितनी तारीख को खेलेगी IPL 2026 में अपना दूसरा मैच? नोट कर लीजिए डेट और टाइम
क्या आप निरोगी हैं? स्वस्थ शरीर देता है ये 7 जरूरी संकेत
नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। शरीर में किसी तरह की भी परेशानी होने पर शरीर खुद-ब-खुद संकेत देता है। शरीर में आए बदलाव बता देते हैं कि कहीं न कहीं कोई परेशानी हो रही है, लेकिन कई बार पूरी तरह स्वस्थ होने पर भी शरीर संकेत देता है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी है।
आज हम आपको स्वस्थ शरीर के ऐसे 7 संकेतों के बारे में बताएंगे। अगर यह संकेत आपका शरीर भी देता है, तो समझ लीजिए कि आप बिल्कुल निरोगी जीवन जी रहे हैं।
स्वस्थ शरीर का पहला संकेत है कि बिस्तर पर लेटने के बाद 15 मिनट बाद नींद आना। अगर बिस्तर पर लेटने के बाद आराम से बिना किसी परेशानी के गहरी और अच्छी नींद आ जाती है और सुबह बिना अलार्म के अपने आप नींद समय पर खुल जाती है, तो यह स्वस्थ नींद का संकेत है। गहरी और अच्छी नींद बहुत जरूरी है, क्योंकि यह समय शरीर को रिकवर करने में मदद करता है।
दूसरा संकेत है पूरे दिन एनर्जी से भरे रहना। अगर पूरे दिन बिना थकावट के काम हो जाता है और सुस्ती और आलस नहीं महसूस होता है, तो यह एक अच्छा संकेत है। तीसरा संकेत है, पाचन में कोई परेशानी नहीं होगी। पूरे दिन गैस, भारीपन की समस्या न होना अच्छे पाचन का संकेत है। अगर खाना खाने के बाद आलस और भारीपन महसूस नहीं होता है, तो यह अच्छी पाचन क्रिया का संकेत है।
चौथा संकेत है साफ चेहरा और गुलाबी जीभ। अगर शरीर अंदर से मजबूत और पूरी तरह स्वस्थ है तो चेहरा बिल्कुल साफ रहता है। पाचन में परेशानी होने पर चेहरे पर मुहांसे और एक्ने की परेशानी बनी रहती है और जीभ पर छाले होने लगते हैं। पांचवां संकेत है मन की शांति। अगर शरीर स्वस्थ होता है तो मन भी एकाग्र और खुश रहता है। हर काम करने में मन लगता है लेकिन वहीं बीमार होने पर मन काम से भटकता है।
छठा है बीमारी से जल्दी रिकवर करना। स्वस्थ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत ज्यादा होती है। मौसमी बदलाव भी शरीर को ज्यादा समय तक परेशान नहीं कर पाते हैं। बुखार और खांसी जैसी परेशानी कुछ ही समय में ठीक हो जाती है। सातवां और आखिरी है समय पर भूख लगना। कुछ लोगों को कम भूख लगती है। थोड़े से खाने से ही पेट भर जाता है, लेकिन अगर समय पर अच्छे से भूख लगती है तो यह स्वस्थ पाचन का संकेत है।
--आईएएनएस
पीएस/डीएससी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















