'फारस की खाड़ी के शार्क के लिए अच्छा भोजन', ईरान ने अमेरिका को जमीनी हमले पर दी चेतावनी
मिडिल ईस्ट में संघर्ष जारी है. अमेरिका और ईरान के बीच टकराव के साथ जुबानी जंग भी तेज हो चुकी है. ईरान अब जंग को लेकर तख्त तेवर दिखा रहा है. रविवार को ईरान की सेना ने एक और वीडियो जारी किया, जिसमें उसके प्रवक्त लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम जोल्फागरी ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका जमीनी हमले का प्रयास करता है तो इसके परिणाम यहां भयावह होने वाले हैं.
ईरान पर जमीनी हमले की योजना
जोल्फागरी ने कहा कि अगर अमेरिकी सैनिक ईरान पर जमीनी आक्रमण का प्रयास तेज करते हैं तो वे 'फ़ारस की खाड़ी के शार्क के लिए अच्छा भोजन' बनेंगे. यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया है जब मीडिया में खबरें आ रही हैं कि अमेरिका करीब 10,000 सैनिकों को मध्य पूर्व भेजने की तैयारी कर रहा है. यह ईरान पर जमीनी हमले की योजना तहत किया जा रहा है.
अमेरिकी सेना को 'एक घातक दलदल' में धकेला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए ईरानी सैन्य प्रवक्ता ने उन्हें इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का मोहरा बताया. उन्होंने कहा कि वे अमेरिकी सेना को 'एक घातक दलदल' में धकेल वाले हैं. ईरानी क्षेत्र पर कब्जा करने के किसी अमेरिकी प्रयास को महज एक सपना बताते हुए, उन्होंने कहा कि इस्लामी गणराज्य की सेना लंबे समय ऐसी कार्रवाइयों का इंतजार कर रही है ताकि यह साबित हो सकेगा कि आक्रामकता और कब्जे के परिणाम अपमानजनक कैद, अंग-भंग और हमलावरों के गायब होने के अलावा कुछ नहीं होगा.
वार्ता को एक दिखावा बताया
इस दौरान ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर कलीबाफ ने कहा कि ईरानी सेनाएं 'अमेरिकी सैनिकों के जमीन पर पहुंचने का इंतजार कर रही हैं, ताकि उन्हें जलाकर राख कर दिया जाए. उनके क्षेत्रीय सहयोगियों को हमेशा के लिए दंडित किया जाए', उन्होंने मध्य पूर्व में करीब 2,500 अमेरिकी मरीन सैनिकों के आने के बाद वार्ता को एक दिखावा बताया है.
युद्ध महीनों तक नहीं खिंचेगा
इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बयानों के अनुसार, युद्ध महीनों तक नहीं खिंचेगा. कुछ ही हफ्तों में यह खत्म हो जाएगा. हालांकि,उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए सभी विकल्प खुले हैं और उन्होंने मध्य पूर्व में सेना भेजने के अपने फैसले का बचाव किया.
फिनलैंड के हवाई क्षेत्र में दो ड्रोन की घुसपैठ, कोउवोला के पास हुए क्रैश, कोई घायल नहीं
हेलसिंकी, 29 मार्च (आईएएनएस)। फिनलैंड के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रविवार को दो ड्रोन फिनलैंड के हवाई क्षेत्र में घुस आए और दक्षिण-पूर्वी फिनलैंड के कोउवोला शहर के पास क्रैश हो गए। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
ड्रोन कोउवोला के पास अलग-अलग जगहों पर गिरे। एक शहर के उत्तर में गिरा, तो दूसरा पूर्व में। पुलिस ने दोनों क्रैश स्थलों को घेर लिया है और जांच जारी है।
फिनलैंड एयर फोर्स के एफ/ए-18 हॉर्नेट विमान उस समय क्षेत्र में उड़ान भर रहे थे। हालांकि, रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि विमान खुफिया मिशन पर थे।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो ने बाद में पुष्टि की कि ड्रोन के खिलाफ किसी भी बल का प्रयोग नहीं किया गया था।
रक्षा मंत्री एंटी हक्कानेन ने कहा कि अधिकारी इस घटना को अत्यंत गंभीरता से ले रहे हैं। जांच जारी है, और पुष्टि होने के बाद जानकारी प्रदान की जाएगी।
सार्वजनिक प्रसारक येले के अनुसार, सुबह 10:04 बजे एक स्थानीय निवासी ने पास के जंगल में किसी वस्तु को गिरते हुए देखा, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने कहा कि वे इन उड़ने वाली वस्तुओं के मूल का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने एक रेडियो इंटरव्यू में सुझाव दिया कि ड्रोन संभवतः यूक्रेनी थे। उन्होंने बताया कि रूस अक्सर ड्रोन पर इलेक्ट्रॉनिक हस्तक्षेप करता है, जिससे ड्रोन फिनलैंड की सीमा में प्रवेश कर सकते हैं। उन्होंने फिनलैंड की ड्रोन-संबंधी घटनाओं से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
हाल ही में यूक्रेन ने फिनलैंड की खाड़ी के रूसी छोर पर स्थित रूसी ठिकानों को निशाना बनाया है। रूसी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में ड्रोन हमलों की एक श्रृंखला के बाद रविवार को रूस के उस्त-लुगा बंदरगाह पर भीषण आग लग गई।
इससे पहले बुधवार को, एस्टोनिया और लातविया ने बताया था कि ड्रोन ने रूस से उनके हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया। लातविया की नेशनल आर्म्ड फोर्सेज (एनबीएस) ने कहा कि उनकी वायु सेना ने रूस से एक बिना चालक वाला विमान लातविया की सीमा में प्रवेश करते हुए पाया। बयान के अनुसार, ड्रोन का मलबा वहीं पाया गया। हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई।
वहीं, एस्टोनिया की आंतरिक सुरक्षा आईएसएस ने कहा कि एक ड्रोन एस्टोनिया के ऑवरवरे पावर प्लांट की चिमनी से टकराया, जबकि दूसरा लातविया की सीमा पर गिरा।
--आईएएनएस
एवाई/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















