Responsive Scrollable Menu

LPG संकट के बीच पेट्रोल पंप से केरोसिन बेचने की इजाजत, सरकार ने नियमों में दी ढील

पेट्रोलियम अधिनियम, 1934 और पेट्रोलियम नियम, 2002 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए सरकार ने 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुछ नियमों में अस्थायी छूट देने की अधिसूचना जारी की है.

Continue reading on the app

'फारस की खाड़ी के शार्क के लिए अच्छा भोजन', ईरान ने अमेरिका को जमीनी हमले पर दी चेतावनी

मिडिल ईस्ट में संघर्ष जारी है. अमेरिका और ईरान के बीच टकराव के साथ जुबानी जंग भी तेज हो चुकी है. ईरान अब जंग को लेकर तख्त तेवर दिखा रहा है. रविवार को ईरान की सेना ने एक और वीडियो जारी किया, जिसमें उसके प्रवक्त लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम जोल्फागरी ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका जमीनी हमले का प्रयास  करता है तो इसके परिणाम यहां भयावह होने वाले हैं. 

ईरान पर जमीनी हमले की योजना

जोल्फागरी ने कहा कि अगर अमेरिकी सैनिक ईरान पर जमीनी आक्रमण का प्रयास तेज करते हैं तो वे 'फ़ारस की खाड़ी के शार्क के लिए अच्छा भोजन' बनेंगे. यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया है जब मीडिया में खबरें आ रही हैं कि अमेरिका करीब 10,000 सैनिकों को मध्य पूर्व भेजने की तैयारी कर रहा है. यह ईरान पर जमीनी हमले की योजना तहत किया जा रहा है. 

अमेरिकी सेना को 'एक घातक दलदल' में धकेला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए ईरानी सैन्य प्रवक्ता ने उन्हें इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का मोहरा बताया. उन्होंने कहा कि वे अमेरिकी सेना को 'एक घातक दलदल' में धकेल वाले हैं. ईरानी क्षेत्र पर कब्जा करने के किसी अमेरिकी प्रयास  को महज एक सपना बताते हुए, उन्होंने कहा कि इस्लामी गणराज्य की सेना लंबे समय ऐसी  कार्रवाइयों का इंतजार कर रही है ताकि यह साबित हो सकेगा कि आक्रामकता और कब्जे के परिणाम अपमानजनक कैद, अंग-भंग और हमलावरों के गायब होने के अलावा कुछ  नहीं होगा.

वार्ता को एक दिखावा बताया

इस दौरान ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर कलीबाफ ने कहा कि ईरानी सेनाएं  'अमेरिकी सैनिकों के जमीन पर पहुंचने का इंतजार कर रही हैं, ताकि उन्हें जलाकर    राख कर दिया जाए. उनके क्षेत्रीय सहयोगियों को हमेशा के लिए दंडित किया जाए',    उन्होंने मध्य पूर्व में करीब 2,500 अमेरिकी मरीन सैनिकों के आने के बाद वार्ता को     एक दिखावा बताया है.

युद्ध महीनों तक नहीं खिंचेगा 

इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बयानों के अनुसार, युद्ध महीनों तक नहीं खिंचेगा. कुछ ही हफ्तों में यह खत्म हो जाएगा. हालांकि,उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए सभी विकल्प खुले हैं और उन्होंने मध्य पूर्व में सेना भेजने के अपने फैसले का बचाव किया.

Continue reading on the app

  Sports

कैमरून ग्रीन को बॉलिंग क्यों नहीं दी? रहाणे का चौंकाने वाला खुलासा, '- ये सवाल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछिए'

Ajinkya Rahane statement: मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कैमरून ग्रीन की गेंदबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है. रहाणे ने साफ कहा कि ग्रीन से गेंदबाजी न कराने का फैसला उनका नहीं था, बल्कि यह सवाल 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया' से पूछा जाना चाहिए. मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद 67 रनों की पारी खेलने वाले रहाणे ने स्वीकार किया कि उनकी युवा गेंदबाजी को अभी बहुत कुछ सीखना है, लेकिन टीम के बल्लेबाजी प्रदर्शन से वह काफी संतुष्ट हैं. Sun, 29 Mar 2026 23:51:37 +0530

  Videos
See all

India Vs Pakistan : भारत के पास ये अटैक हेलीकॉप्टर ! #indiavspakistan #pakistan #sushantsinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T22:00:08+00:00

India vs Pakistan : पाकिस्तान के पास इतने परमाणु हथियार ! #pakistannews #indiavspakistan #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T21:42:25+00:00

स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा #baghpat #fire #firenews #viral #lpgcrisis #fireworks #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T22:00:04+00:00

The Ice Man Murder Mystery: बर्फ वाले का मर्डर, गिरफ्त में साइको किलर? Police Investigation #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T22:00:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers