Responsive Scrollable Menu

Bihar Board 10th Result 2026: टायर बेचने वाले की बेटी सबरीन परवीन बनीं टॉपर, क्या है Future Plannig? देखिए

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है और इस बार वैशाली जिले की सबरीन परवीन ने पूरे बिहार में पहला स्थान हासिल किया. सबरीन छराई के चेहरा कला प्रखंड के चौराही गांव की रहने वाली हैं. उन्होंने 492 अंक प्राप्त किए, यानी कुल 98.4% अंक के साथ बिहार की टॉपर बनीं.

बड़े भाई और शिक्षक का मिला खास सहयोग

सबरीन की पढ़ाई की कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं है. गांव के स्कूल से उन्होंने पढ़ाई शुरू की और घर पर नियमित रूप से 10–11 घंटे तक मेहनत करती थीं. उनका कहना है कि स्कूल के शिक्षक और खासकर उनके बड़े भाई ने उनकी पढ़ाई में बहुत सहयोग किया. उनका परिवार हमेशा उनका हौसला बढ़ाता रहा और घर का माहौल पढ़ाई के लिए बिल्कुल अनुकूल था.

पिता करते हैं टायर बेचना का काम

सबरीन के पिता मोहम्मद सज्जाद आलम टायर का व्यवसाय करते हैं. उनके परिवार में चार बच्चे हैं और सबरीन सबसे बड़ी बेटी हैं. उनके पिता बताते हैं कि उन्होंने कभी पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी और हमेशा बच्चों के लिए पढ़ाई को प्राथमिकता दी. उन्होंने कहा कि गांव के बच्चे भी मेहनत और लगन से किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं.

आगे की क्या है तैयारी?

सबरीन आगे नीट परीक्षा क्वालीफाई करना और डॉक्टर बनना चाहती हैं. उनका सपना समाज की सेवा करना भी है. उनके माता-पिता की उम्मीदें भी बहुत बड़ी हैं और वे चाहते हैं कि सबरीन अपनी मेहनत और लगन से और ऊंचाइयां हासिल करें.

हजारों छात्रों के लिए है प्रेरणा का स्रोत

सबरीन की कहानी सिर्फ उनके लिए नहीं बल्कि बिहार के हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. यह साबित करता है कि सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से कोई भी छात्र सफलता पा सकता है.

जमुई की पुष्पांजलि भी रहीं टॉपर

इस साल लड़कियों का दबदबा भी देखा गया. जुमई की पुष्पांजलि कुमारी ने भी 492 अंक लेकर टॉप किया, जबकि बेगुसराय की नाहिद सुल्ताना 489 अंक के साथ सेकंड टॉपर्स में शामिल हैं.

बिहार बोर्ड ने टॉपर्स के लिए तय किए आकर्षक पुरस्कार

बिहार बोर्ड ने टॉपर्स के लिए आकर्षक पुरस्कार भी तय किए हैं. पहले रैंक के लिए 1 लाख रुपए की कैश प्राइज, लैपटॉप, सर्टिफिकेट और मेडल दिया जाएगा. इसके अलावा, उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी. अन्य टॉपर्स को उनकी रैंक के अनुसार नकद पुरस्कार और सम्मान दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.19% छात्र हुए पास, आर्ट्स-कॉमर्स में लड़कियों ने मारी बाजी

सबरीन के घर में खुशियों की लहर

रिजल्ट के बाद सबरीन के घर में खुशी की लहर है. पूरे गांव के लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे. उनके पिता बताते हैं कि यह सफलता उनके परिवार और गांव के लिए गर्व की बात है.

यह भी पढ़ें: Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड में इस बार भी लड़कियों का बोलबाला, ये हैं टॉपर्स

खुद का समर्पण भी है जरूरी

सबरीन की कहानी हमें यह संदेश देती है कि अगर मेहनत और हौसला मजबूत हो, तो कोई भी मुश्किल राह आसान हो सकती है. गांव से आने वाली यह छात्रा साबित करती हैं कि सपनों को पूरा करने के लिए शहर का होना जरूरी नहीं. सही मार्गदर्शन, परिवार का सहयोग और खुद का समर्पण सफलता की कुंजी है.

यह भी पढ़ें: Bihar Board 10th Result 2026: बिहार मैट्रिक रिजल्ट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 81.79% छात्र पास

यह भी पढ़ें: Bihar Board 10th Result 2026 Out: जारी हुआ बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, दो लड़कियों ने मारी बाजी, 81.79% रहा पास परसेंटेज

Continue reading on the app

Middle East Crisis: अब पेट्रोल पंपों पर मिलेगा केरोसिन, तेल संकट को लेकर मोदी सरकार का फैसला

Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट के संकट के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर दबाव देखने को मिल रहा है. इस बीच भारत सरकार ने रविवार को बड़ा निर्णय ​लेते हुए केरोसिन (मिट्टी तेल) की सप्लाई को आसान बनाने के लिए नियमों में ढील दी है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है. इसमें  पेट्रोलियम सुरक्षा और लाइसेंसिंग नियमों को आसान बनाया गया है. इस तरह से केरोसिन  की सप्लाई में तेजी आएगी. 

सरकार के अनुसार, इन नए प्रावधानों के तहत 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में घरों तक केरोसिन की अस्थायी आपूर्ति तय की जाएगी. इसका उपयोग खासकर खाना पकाने और रोशनी के लिए होगा. यह निर्णय ऐसे वक्त पर लिया गया है जब अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण ऊर्जा संसाधनों की उपलब्धता पर असर हो रहा है. आम जनता तक वैकल्पिक ईंधन को पहुंचाने की जरूरत है. 

शर्तों के साथ छूट देने का अधिकार

मंत्रालय के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि केंद्र सरकार को असाधारण परिस्थितियों में आदेश के माध्यम से अधिनियम या उसकी किसी धारा से किसी भी पेट्रोलियम श्रेणी को शर्तों के साथ छूट देने का अधिकार है. रिटेल लेवल पर एनर्जी उत्पादों की निर्बाध सप्लाई तय करने को लेकर केंद्र सरकार ने अधिक प्राथमिकता वाले सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) संचालन को लेकर PDS स्टॉक कीपिंग यूनिट (SKU) को मंजूरी दी है. ये 21  राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर लागू होंगे. यहां पर घरेलू खाना पकाने के लिए केरोसिन की सप्लाई का इंतजाम किया गया है. 

नोटिफिकेशन में क्या कहा गया? 

इस व्यवस्था को सुचारू करने के लिए कंपनियों को रिटेल स्टेशनों पर वितरण यूनिट 2,500 लीटर तक केरोसिन भंडारण की इजाजत दी गई. इस तरह से घरेलू उपयोग के लिए इसकी उपलब्धता तय की जा सके. नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सर्कुलर में तय अन्य सभी शर्तों का सख्ती से पालन होगा. 

ये भी पढ़ें: Mann Ki Baat: 'अफवाह फैलाने वाले कर रहे देश का बड़ा नुकसान', 'मन की बात' कार्यक्रम में बोले PM मोदी

Continue reading on the app

  Sports

कैमरून ग्रीन को बॉलिंग क्यों नहीं दी? रहाणे का चौंकाने वाला खुलासा, '- ये सवाल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछिए'

Ajinkya Rahane statement: मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कैमरून ग्रीन की गेंदबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है. रहाणे ने साफ कहा कि ग्रीन से गेंदबाजी न कराने का फैसला उनका नहीं था, बल्कि यह सवाल 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया' से पूछा जाना चाहिए. मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद 67 रनों की पारी खेलने वाले रहाणे ने स्वीकार किया कि उनकी युवा गेंदबाजी को अभी बहुत कुछ सीखना है, लेकिन टीम के बल्लेबाजी प्रदर्शन से वह काफी संतुष्ट हैं. Sun, 29 Mar 2026 23:51:37 +0530

  Videos
See all

Agra: सड़क पर बहा सरसों का तेल, बाल्टी और डिब्बे लेकर लूटने दौड़े लोग! | Agra News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T19:15:00+00:00

The photographer capturing Glasgow on a Game Boy. #Photography #GameBoy #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T19:15:02+00:00

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट! | Breaking News | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T19:30:00+00:00

Black and White शो के आज के Highlights | 29 March 2026 | Iran War | Kharg Island | Trump | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T19:24:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers