Responsive Scrollable Menu

रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में किया वो कारनामा, जो आज तक नहीं कर पाया कोई भी भारतीय क्रिकेटर

Rohit Sharma Record: आईपीएल 2026 का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में जब रोहित शर्मा बैटिंग करने के लिए आए, तो उन्होंने अपने अंदाज में छक्के-चौकों की बारिश शुरू कर दी और इसी के साथ इतिहास रच दिया. रोहित टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए 550 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. 

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

भारतीय स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा इस वक्त आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे हैं. वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने बैटिंग करने आए रोहित ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और पावर प्ले में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. अपनी पारी में 3 छक्के लगाते ही हिटमैन ने इतिहास रच दिया है. वह टी-20 क्रिकेट में 550 छक्के लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले कोई भी भारतीय टी-20 क्रिकेट में 550 छक्के नहीं लगा सका था.

टी-20 क्रिकेट में खतरनाक हैं हिटमैन के आंकड़े

रोहित शर्मा ने 2007 में टी-20 क्रिकेट में डेब्यू किया था, तब से अब तक उन्होंने 464* टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 550* छक्के लगाए हैं. इस दौरान उन्होंने 135.21 की स्ट्राइक रेट और 30.85 के औसत से 12 हजार से अधिक रन बनाए हैं. वह टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के साथ-साथ रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं.

IPL में हिटमैन ने लगाए हैं 307* छक्के

रोहित शर्मा ने आईपीएल में अब तक 273 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 132.48 की स्ट्राइक रेट और 30 के औसत से 7097* रन बनाए हैं. इस दौरान हिटमैन ने 307* छक्के लगाए हैं, 643* चौके लगाए हैं. 

ये भी पढ़ें: RCB कितनी तारीख को खेलेगी IPL 2026 में अपना दूसरा मैच? नोट कर लीजिए डेट और टाइम

Continue reading on the app

Tips and Tricks: टूथपेस्ट- बेकिंग सोडा से चमकाएं टॉयलेट, बिना केमिकल जड़ से गायब होंगे पीले दाग और बदबू

Toilet Cleaning Tips: बाथरूम की सफाई बेदाग टॉयलेट सीट के बिना अधूरी ही लगती है. ऐसे में अगर आप महंगे हार्ड केमिकल से भी अपने टॉयलेट को नहीं चमका पा रहे हैं, तो ये घरेलू उपाय ट्राई करें. टॉयलेट क्लीनिंग का ये तरीका बहुत ही असरदार और किफायती है.

Continue reading on the app

  Sports

कैमरून ग्रीन को बॉलिंग क्यों नहीं दी? रहाणे का चौंकाने वाला खुलासा, '- ये सवाल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछिए'

Ajinkya Rahane statement: मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कैमरून ग्रीन की गेंदबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है. रहाणे ने साफ कहा कि ग्रीन से गेंदबाजी न कराने का फैसला उनका नहीं था, बल्कि यह सवाल 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया' से पूछा जाना चाहिए. मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद 67 रनों की पारी खेलने वाले रहाणे ने स्वीकार किया कि उनकी युवा गेंदबाजी को अभी बहुत कुछ सीखना है, लेकिन टीम के बल्लेबाजी प्रदर्शन से वह काफी संतुष्ट हैं. Sun, 29 Mar 2026 23:51:37 +0530

  Videos
See all

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट! | Breaking News | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T19:30:00+00:00

Agra: सड़क पर बहा सरसों का तेल, बाल्टी और डिब्बे लेकर लूटने दौड़े लोग! | Agra News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T19:15:00+00:00

Weather Update Today: मैदानों में भीषण गर्मी, पहाड़ों पर फिर लौटी ठंड! Top News | Delhi NCR #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T19:00:00+00:00

Black and White शो के आज के Highlights | 29 March 2026 | Iran War | Kharg Island | Trump | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T19:24:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers