Responsive Scrollable Menu

अप्रैल में सफर करने से पहले पढ़ लें ये खबर, कई ट्रेनें हैं कैंसिल; कई का रूट बदला

Indian Railway News: अगर आप अप्रैल महीने में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. भारतीय रेलवे हर दिन लाखों यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाता है, लेकिन इस बीच रेलवे ने कुछ अहम बदलाव किए हैं. अप्रैल में कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, वहीं कई ट्रेनों के रूट में बदलाव भी किया गया है.

क्यों लिया रेलवे ने ये फैसला?

रेलवे ने यह फैसला कानपुर और उन्नाव के बीच गंगा नदी पर बने पुराने पुल की मरम्मत के कारण लिया है. यह पुल काफी पुराना है और इसकी मजबूती बनाए रखने के लिए समय-समय पर मेंटेनेंस जरूरी होता है. इसी वजह से रेलवे 2 अप्रैल से इस पुल पर मरम्मत का काम शुरू करने जा रहा है. यह काम लगभग 40 दिनों तक चलेगा. इस दौरान ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी, जिससे यात्रियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है.

नहीं चलेगी कानपुर से लखनऊ के बीच ये ट्रेन

रेलवे ने कुछ ट्रेनों को पूरी तरह कैंसिल कर दिया है. इनमें सबसे पहले ट्रेन नंबर 64701/64702 झांसी-लखनऊ-झांसी MEMU ट्रेन शामिल है. इसके अलावा ट्रेन नंबर 54153/54154 कानपुर-रायबरेली-कानपुर पैसेंजर ट्रेन भी रद्द कर दी गई है. ट्रेन नंबर 54101/54102 प्रयागराज-कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन भी इस अवधि में नहीं चलेगी. इसके साथ ही ट्रेन नंबर 54325/54326 सीतापुर-कानपुर-सीतापुर पैसेंजर ट्रेन को भी कैंसिल किया गया है. वहीं, ट्रेन नंबर 64212, 64203 और 64214 कानपुर-लखनऊ MEMU ट्रेनें भी इस दौरान नहीं चलेंगी.

कई ट्रेनों का बदला रूट

इसके अलावा कई ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है, ताकि यात्रियों को कुछ हद तक सुविधा मिल सके और ट्रेनों का संचालन जारी रह सके. ट्रेन नंबर 12004 नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस का रूट बदल दिया गया है. इसी तरह ट्रेन नंबर 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन को भी डायवर्ट किया गया है. ट्रेन नंबर 02423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन भी बदले हुए रूट से चलेगी.

यहां भी ट्रेन डायवर्ट

ट्रेन नंबर 15065 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 15045 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस के रूट में भी बदलाव किया गया है. इसके अलावा ट्रेन नंबर 12591 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस को भी डायवर्ट किया गया है. ट्रेन नंबर 13237 कोटा-पटना एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12143 एलटीटी-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 12183 भोपाल-प्रतापगढ़ सुपरफास्ट ट्रेन भी बदले हुए मार्ग से संचालित होंगी.

यह भी पढ़ें: लोगों की सुरक्षा को लेकर रेलवे की नई पहल, अश्विनी वैष्णव ने रेलवे ट्रैक के पास सबवे बनाने के दिए निर्देश

रेलवे की यात्रियों से ये अपील

रेलवे का कहना है कि यह सभी बदलाव यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं. पुल की मरम्मत जरूरी है ताकि भविष्य में किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके. हालांकि, रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें: Railway Rules: ट्रेन में सफर करने से पहले जान लें ये नियम, नहीं तो जाना पड़ सकता है जेल

अगर टिकट बुक है तो क्या करें?

अगर आपने पहले से टिकट बुक कर लिया है, तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के जरिए अपनी ट्रेन की स्थिति चेक कर सकते हैं. साथ ही, जरूरत पड़ने पर आप अपना टिकट कैंसिल या यात्रा की योजना में बदलाव भी कर सकते हैं. अप्रैल में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. सही जानकारी और समय पर अपडेट लेकर आप अपनी यात्रा को आसान बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Indian Railway 1 अप्रैल से लागू करने वाला है नए नियम, कंफर्म टिकट कैंसिलेशन को लेकर होगा ये बड़ा बदलाव

यह भी पढ़ें: Indian Railway News: चार्ट बनने के बाद भी टिकट का वापस मिलेगा पैसा? जान लीजिए ये नियम

Continue reading on the app

धुरंधर 2 की सक्सेस के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, रणवीर सिंह और रणबीर कपूर में कौन है बेहतर एक्टर?

Ranveer Singh Vs Ranbir Kapoor Who is better Actor: धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की सक्सेस के बीच एक बार फिर एक दिलचस्प बहस शुरू हो गई है. सोशल मीडिया पर नेटिजन्स बॉलीवुड के दो बड़े स्टार्स रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की एक्टिंग की तुलना करने लगे हैं. हालांकि, दोनों ही कलाकार अपनी-अपनी एक्टिंग स्टाइल, फिल्म चुनाव के लिए और बॉक्स ऑफिस सफलता के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में यह सवाल उठना भी नेचुरल है कि आखिर दोनों में बेहतर एक्टर कौन है- आइए जानते हैं कि नेटिजन्स क्या कह रहे हैं-

एक्स (पहले ट्विटर) पर सरीम नाम के एक व्यक्ति ने रणवीर सिंह और रणबीर कपूर का फोटो शेयर किया. साथ ही नेटिजन्स से पूछा ईमानदारी से बताओं की इन दोनों में से बेहतर एक्टर कौन है? इस पर कई लोगों ने अपने रिएक्शन दिए हैं. इस बहस में ओवरऑल ये देखने को मिला कि दोनों ही एक्टर अपनी-अपनी एक्टिंग में बढ़िया हैं. जहां रणवीर सिंह अपनी एनर्जेटिक और एक्सपेरिमेंट एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. वहीं, रणबीर कपूर अपनी नैचुरल एक्टिंग और इमोशनल डैप्थ के लिए पसंद किए जाते हैं.

नेटिजन्स ने की तुलना

जस्टसेइंग नाम के यूजर ने पोस्ट का जवाब देते हुए कहा कि अगर आप इस सवाल का जवाब चाहते हो तो रणबीर कपूर की बर्फी, तमाशा, रॉकस्टार और संजू फिल्म देख लो. वहीं, दूसरे शख्स ने कहा कि अगर अभी के समय में देखा जाए तो रणवीर सिंह की एक्टिंग बढ़िया है. वहीं, एक अन्य ने लिखा कि मेरे लिए हमेशा से ही रणवीर सिंह ही बेस्ट हैं. मेरे लिए रणवीर सिंह धुरंधर  फिल्म से पहले ही बेस्ट थे और आज भी बेस्ट एक्टिंग करते हैं. 

ये कमेंट्स पढ़िए 

 

ये भी पढ़ें: 'प्रोपेगेंडा और सिनेमा में फर्क है', 'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा फिल्म बताने वालों पर बरसे पियूष मिश्रा, दिया करारा जवाब

एनर्जी और एक्सपेरिमेंट का नाम

इस बात से हर कोई वाकिफ है कि रणवीर सिंह को बॉलीवुड का सबसे एनर्जेटिक और वर्सेटाइल एक्टर माना जाता है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बैंड बाजा बारात (Band Baaja Baaraat) से की थी, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया. इसके बाद उन्होंने गोलियों की 'रासलीली राम लीला',  (Goliyon Ki Raasleela Ram-Leela), 'बाजीराव मस्तानी' (Bajirao Mastani) और पद्मावत (Padmaavat) जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग की.

रणवीर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह हर किरदार में पूरी तरह ढल जाते हैं. गली बॉय फिल्म (Gully Boy) में एक स्ट्रगलिंग रैपर का रोल हो या फिल्म '83' में कपिल देव का किरदार निभाना हो. उन्होंने हर बार खुद को साबित किया है. उनकी एक्टिंग में जोश, एक्सपेरिमेंट और रिस्क लेने की क्षमता साफ दिखाई देती है. 

इमोशनल डेप्थ और नैचुरल एक्टिंग

वहीं, रणबीर कपूर को उनकी नैचुरल और इमोशनल एक्टिंग के लिए जाना जाता है. उन्होंने सांवरिया (Saawariya) से बॉलीवुड में कदम रखा था, लेकिन असली पहचान उन्हें रॉकस्टार (Rockstar) से मिली. इसके बाद रणबीर ने बर्फी (Barfi), 'ये जवानी है दीवानी' (Yeh Jawaani Hai Deewani) और 'संजू' (Sanju) जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी एक्टिंग का अलग ही लेवल दिखाया. रणबीर की खासियत यह है कि वह अपने किरदार को बहुत सहज तरीके से निभाते हैं, जिससे दर्शक उनसे जुड़ाव महसूस करते हैं.

इसके साथ ही रणबीर कपूर हालिया फिल्मों में ब्रह्मास्त्र(Brahmāstra) और एनिमल (Animal) को लेकर काफी चर्चा में रहे. जहां उन्होंने अलग-अलग तरह के रोल निभाकर अपनी रेंज दिखाई. ऐसे में देखा जाए तो दोनों में एक्टिंग को लेकर तुलना करना सही नहीं है. हालांकि ये सोशल मीडिया यूजर्स के लिए एक मुद्दा हो सकता है. लेकिन दोनों ही अपनी अलग-अलग तरह की एक्टिंग के लिए जाते हैं. 

ये भी पढ़ें: ट्रोलिंग का शिकार होने के बाद अनीत पड्डा की बहन ने किया इंस्टाग्राम डिलीट, धुरंधर 2 को बताया था प्रोपेगेंडा

Continue reading on the app

  Sports

अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलने उतरेंगे संजू सैमसन, चेन्नई के लिए डेब्यू, लाइव देखना है तो क्या करना होगा?

RR Vs CSK Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलने उतरेगी. आज का यह मैच संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा के लिए खास होगा. दोनों ही पिछले सीजन तक जिस टीम से खेल रहे थे आज उसी टीम के खिलाफ उतरेंगे. Mon, 30 Mar 2026 07:38:27 +0530

  Videos
See all

Viral Video | बाइक चोरी का हाईवोल्टेज CCTV Moment | #bikerobbery | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T03:13:57+00:00

Iran ने जारी की Saudi Arabia पर हुए अटैक की तस्वीर | US Israel Iran War News | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T03:17:06+00:00

IPS Oficer Marraige | IPS अकिंता और IPS बिश्नोई की वरमाला | #viralnews | #viralvideo | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T03:13:05+00:00

Viral Auto Stunt Video | ऑटो वाले का जबरदस्त स्टंट वायरल ! | #autostunt | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T03:10:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers