CSK के ब्रेविस IPL के शुरुआती 2-3 मैच से बाहर:मांसपेशियों में खिंचाव से नहीं खेल पाएंगे; धोनी भी दो हफ्ते नहीं खेलेंगे
IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के डेवाल्ड ब्रेविस शुरुआती 2-3 मैच से बाहर हो गए हैं। न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक ब्रेविस साइड स्ट्रेन से जूझ रहे हैं। एक दिन पहले एमएस धोनी भी दो हफ्तों के लिए टीम से बाहर हो गए थे। ब्रेविस की जगह सरफराज खेल सकते हैं ब्रेविस की जगह मैथ्यू शॉर्ट या सरफराज खान को मौका मिल सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी। नाथन एलिस टीम से बाहर चेन्नई के तेज गेंदबाज नाथन एलिस भी हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया गया है। धोनी 3 मैचों से बाहर हो सकते हैं अगर धोनी पूरे 2 हफ्ते यानि 14 दिन तक बाहर रहते हैं तो वो कम से कम 3 मैच नहीं खेल पाएंगे। पूर्व कप्तान इस समय मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिहैब से गुजर रहे हैं। CSK की ओर से एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्हें काफ स्ट्रेन, यानी पिंडली में खिंचाव है। धोनी फिलहाल 44 साल के हैं। वे IPL 2026 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। पिछले सीजन ऋतुराज गायकवाड के चोटिल होने के बाद उन्हें बीच में ही चेन्नई की कप्तानी करनी पड़ी। उन्होंने टीम को 4 में से 3 मैचों में जीत दिलाई थी। ---------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में दूसरा मैच आज MI vs KKR:मुंबई को 5 साल से खिताब का इंतजार, कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार IPL के इस सीजन का दूसरा मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। पूरी खबर
संभल के सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क के बहनोई डॉक्टर पर नर्स के रेप की FIR, 3 साल तक यौन शोषण और जबरन गर्भपात का आरोप: चलाते हैं बिस्मिल्लाह अस्पताल
डॉक्टर जायद वारसी उन्हें नैनीताल हल्द्वानी बरेली और रामपुर जैसे शहरों में ले जाते थे और वहाँ भी बार-बार उनका यौन शोषण करते थे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
OpIndia














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






