Responsive Scrollable Menu

Health Tips: रोज की थाली को बनाएं लो-कैलोरी, कुछ ही दिनों में दिखेंगे फिट

आज के समय में अधिकतर लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और उसे कम करने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। लेकिन सबसे जरूरी होता है कि आप अपने खाने पर ध्यान दें। जब आप अपनी मेंटेनेंस कैलोरी से कम इनटेक करते हैं तो इससे शरीर पहले से स्टोर फैट को बतौर एनर्जी इस्तेमाल करता है और फिर आपका फैट बर्न होता है। 

हालांकि, कैलोरी कम करने का मतलब क्रैश डाइट करना नहीं होता, बल्कि आपको पोर्शन का ध्यान रखना होता है और स्मार्ट स्वैप करने की जरूरत होती है। कुछ लोगों को यह समझ नहीं आता कि वह अपनी ही रोज की थाली को स्मार्टली कैसे तैयार करें, जिससे वे कम कैलोरी में भी अपने रोज के खाने को आसानी से एन्जॉय कर पाएं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप अपनी रोज की थाली को लो कैलोरी किस तरह बना सकते हैं-

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स में होता है तेज दर्द और Mood Swings? इन 7 गलतियों से आज ही करें तौबा

तेल पर करें कंट्रोल 

आप जिस तेल में खाना बना रहे हैं, उस पर कंट्रोल करके काफी हद तक अपनी कैलोरी इनटेक को कम कर सकते हैं। अक्सर हमें अंदाजा नहीं होता है, लेकिन खाने को टेस्टी बनाने के लिए हम सभी बहुत सारे तेल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक बड़ा चम्मच तेल में लगभग 120 कैलोरी होती है। इसलिए, खाना बनाते समय सीधा तेल डालने की जगह उसे ब्रश से इस्तेमाल करें या फिर स्प्रे बोतल का इस्तेमाल करें। इसी तरह, नॉन-स्टिक पैन का इस्तेमाल करके भी कैलोरी इनटेेक को काफी हद तक कम किया जा सकता है।  
  

स्मार्टली खाएं रोटी और चावल  

रोटी और चावल हर भारतीय थाली का हिस्सा है। अक्सर वजन कम करने के लिए हम इसे अपनी डाइट से बाहर कर देते हैं। लेकिन इसे लंबे समय तक फॉलो नहीं किया जा सकता। इसलिए, कार्ब्स को पूरी तरह से न हटाएं, बस उन पर कंट्रोल करें। कोशिश करें कि आप 2-3 रोटी की जगह 1-2 रोटी $ सलाद लें या फिर सफेद चावल की क्वांटिटी आधी करें और आधी सब्ज़ियां प्लेट में शामिल करें। जब प्लेट में 50 प्रतिशत सब्ज़ी, 25 प्रतिशत प्रोटीन और 25 प्रतिश कार्ब्स होंगे तो ऐसे में वही खाना कम कैलोरी वाला बन जाएगा और फिर आपका फैट बर्न भी सस्टेनेबल होगा।

कुकिंग करने का तरीका बदलें

अगर आप अपने कुकिंग करने के तरीके को थोड़ा बदलते हैं तो इससे आपको टेस्ट तो वही मिलता है, लेकिन इससे कैलोरी इनटेक काफी कम हो जाता है। मसलन, आप किसी फूड को फ्राई करने की जगह एयर फ्रायर का इस्तेमाल करें। इसी तरह, डीप फ्राई करने की जगह शैलो फ्राई करना अच्छा रहता है। आपका स्मार्ट कुकिंग स्टाइल काफी हद तक कैलोरी बचाता है।

- मिताली जैन

Continue reading on the app

अगर दिमाग को बनाना है कंप्यूटर जैसा, तो अपनाएं ये मंत्र

अगर दिमाग को बनाना है कंप्यूटर जैसा, तो अपनाएं ये मंत्र हमारा मस्तिष्क जीवन के हर निर्णय को लेने में अहम भूमिका निभाता है। जब दिमाग तेज़ और सक्रिय होता है, तो हम किसी भी चुनौती को आसानी से पार कर लेते हैं। लेकिन जब दिमाग सुस्त हो जाता है, तब हम कई बार सही […]

Continue reading on the app

  Sports

ग्राहकों को मिला तोहफा, इस बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, जानें अब मिलेगा कितना रिटर्न?

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया 6 अप्रैल से मौद्रिक नीति समिति की बैठक आयोजित करने वाला है। 8 अप्रैल को फैसले की घोषणा की जाएगी। रेपो रेट में उतार-चढ़ाव हो सकता है। जिसका सीधा असर फिक्स्ड डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट पर पड़ेगा। इससे पहले ही कई बैंक सावधि जमा के ब्याज दरों (Bank FD Rates) में … Wed, 01 Apr 2026 20:31:08 GMT

  Videos
See all

Rule Change 1st April: आज से बदले ये 10 बड़े नियम, जानिए क्याहुआ सस्ता और क्या महंगा ? | Price Hike #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:45:00+00:00

Bihar News: Nalanda में महिला से सरेआम छेड़छाड़ पर चश्मदीदों ने क्या बताया? । Woman Harassment Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:32:36+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: चंडीगढ़ में बीजेपी ऑफिस के बाहर बड़ा बम धमाका! #bombblast #bjpoffice #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:31:45+00:00

Rubika Liyaquat : Congress पर तहसीन पूनावाला क्या बोल गए.? |Desh Nahin Jhukne Denge | FCRA | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:30:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers