Responsive Scrollable Menu

बॉडी ही नहीं मन का भी होता है डिटॉक्सिफिकेशन, ये है तरीका

देखभाल, साफ-सफाई और मरम्मत की जरूरत सबको होती है, हमारे मन को भी। कैसे करें मन का डिटॉक्सिफिकेशन, बता रही हैं डॉ. मोनिका शर्मा। शरीर की तरह ही मन को भी बीमारियां, थकान और भावनात्मक टूटन तभी घेरती है,...

Continue reading on the app

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने खोले ईरानी सरकार के राज, बताया-औरतों और आम नागरिकों पर किस हद तक होता है अत्याचार

Elnaaz Norouzi Expose Iran Government: ईरान में जन्मी बॉलीवुड एक्टर एल्नाज नोरौजी (Elnaaz Norouzi) ने ईरानी सरकार को लेकर कई खुलासे किए हैं. उन्होंने हाल ही में न्यूजनेशन (NewsNation) के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया कैसे वहां की फौज खुलेआम लोगों को मौत के घाट उतार देती है. इतना ही नहीं औरतों के संग रेप किए जाते हैं. जो भी ईरान की रिजीम के खिलाफ जरा भी मुंह खोलता है, उसको घर से उठाकर तक ले जाते हैं और मौत के घाट उतार देते हैं. आइए खुलकर जानते हैं कि एल्नाज ने न्यूज नेशन के संग इंटरव्यू में क्या-क्या खुलासे किए.

एल्नाज ने बताई ईरान की ग्राउंड रिएलिटी

एल्नाज ने ईरान की ग्राउंड रिएलिटी बताई, 'हम ईरानी लोग कई सालों से इस सच्चाई के बारे में बताना चाहते हैं. लेकिन बहुत से लोग इस सच्चाई को सुनना नहीं चाहते और उस पर विश्वास नहीं करते हैं. वहां की एयर क्वालिटी खबरा है. करेंसी जीरो हो गई है किसी के पास पैसे नहीं है. अंडे खरीदने तक के लिए बैंक से लोन लेना पड़ता है. महिलाओं के पास कोई अधिकार नहीं है. इतना ही नहीं पुरुषों के पास भी अधिकार नहीं है. ईरान में बहुत सारे इश्यू हैं, जिसकी लिस्ट बन सकती हैं.'

औरतों के रेप किए जाते हैं

उन्होंने आगे ईरानी सरकार की सच्चाई बताते हुए कहा, 'इसी साल जब जनवरी में प्रोटेस्ट हुए थे तब अस्पताल में जाकर वहां की फोर्स ने लोगों को गोलियों से मार कर मौत के घाट उतार दिया था. औरतों के रेप किए गए, जिन्होंने प्रदर्शनकारियों की मदद करने की कोशिश की उनको भी मारा गया. हालांकि इरान में यह सब जो हो रहा है कि बाहर के लोग इस पर भरोसा नहीं करेंगे. लेकिन यह सच है.' उन्होंने रोजमर्रा की जिंदगी के बारे में बताया, 'ईरान में सेना रैंडमली लोगों पर गोलीबारी कर देती है. जब उन्हें पता चलता है कि कोई उनके खिलाफ है तो उसके घर आकर उसे मार देते हैं. वहां आईआरजीसी का काम प्रोटेस्ट को दबाना है चाहे उन्हें ईरानियों को मारना पड़े. उनका काम बस ईरान की रिजीम को प्रोटेक्ट करना है.'

ईरान में पैदा होने पर फील होता है गिल्ट

इसके आगे जब उनसे पूछा गया कि क्या तुम्हें वहां पर पैदान होने पर गिल्ट फील होता है? इस पर उन्होंने हामी भरते हुए कहा,  'दुनियाभर में इसलिए तो 65 लाख से ज्यादा ईरानी रह रहे हैं क्योंकि वो वहां पर नहीं रह सकते थे. वहां सरकार के खिलाफ बोलने पर टॉर्चर करते हैं. महिलाओं का रेप किया जाता है. वहां पर लोगों को डराने के लिए पब्लिकली लोगों को फांसी पर लटका दिया जाता है जो भी ईरान की सरकार के खिलाफ मुंह खोलता है.'

चाइल्ड मैरिज है लीगल

एक्टर एल्नाज नोरौजी ईरान में बढ़ती महंगाई को लेकर बोला,  '2018-2019 में गैस के प्राइस 200 फीसदी से ज्यादा हो गए थे. ईरान की सरकार बाकी दुनिया में सस्ता ऑइल और गैस देती है लेकिन अपने ही लोगों को महंगी गैस और ऑइल बेचती है क्योंकि उसे फर्क नहीं पड़ता है वो सब ईरानी लोगों से पैसा कमाना चाहते हैं. जब वहां के लोगों ने इस महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया तो उन्हें तब भी मारा गया है.' इसके आगे उन्होंने ईरानी में चाइल्ड मैरिज पर बोला,  'वहां पर अब तक 65 लाख से ज्यादा चाइल्ड मैरिज हो चुकी हैं क्योंकि ईरान में चाइल्ड मैरिज लीगल है. जो ईरान के लोग नहीं चाहते हैं.' 

पहले भी कर चुकी हैं कई खुलासे

बता दें कि इस इंटरव्यू के दौरान एल्नाज नोरौजी ने ईरान की सरकार को लेकर कई खुलासे किए कि वहां कितना भ्रष्टाचार और लोगों को किस हद तक जुल्म किया जाता है. नोरौजी ने इससे पहले भी ईरान को लेकर कई खुलासे किए थे कि कैसे वहां पर लोगों को हर छोटी बात पर जुल्म किया जाता है. जब कोई सरकार के खिलाफ बोलता है तो उन्हें मौत के घाट उतार दिया जाता है. अगर वहां की औरतें हिजाब नहीं पहनती है तो उन्हें कठोर सजा दी जाती है. 

ये भी पढ़ें: Rajat Dalal ने गुपचुप रचाई शादी, पत्नी संग शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Continue reading on the app

  Sports

KKR vs MI: कप्तान Ajinkya Rahane का दमदार अर्धशतक, मुंबई के गेंदबाजों की धुनाई कर बनाए 220 रन

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने कप्तान अजिंक्य रहाणे (67) और अंगकृष रघुवंशी (51) के अर्धशतकों की बदौलत रविवार को यहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में चार विकेट पर 220 रन बनाए। सपाट पिच पर मुंबई इंडियंस के गेंदबाज अपने पहले ही मैच में दबदबा नहीं बना पाए, लेकिन शार्दुल ठाकुर (39 रन देकर तीन विकेट) ने टीम को अहम सफलता दिलाई। टीम के दोनों सीनियर तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह को कोई विकेट नहीं मिला। हालांकि भारत के मुख्य तेज गेंदबाज के 18वें और 20वें ओवर की किफायती गेंदबाजी ने केकेआर को 250 रन के करीब पहुंचने से रोक दिया।

रहाणे ने पहले ओवर में बोल्ट की गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से छक्का लगाकर पारी की शुरुआत की। कप्तान हार्दिक पंड्या (39 रन देकर एक विकेट) की चौथे ओवर में लाइन और लेंथ की लगातार गलतियों का फायदा उठाकर केकेआर ने 26 रन बना लिए। रहाणे ने लेग साइड में दो ‘पिक-अप’ शॉट खेलकर लगातार दो छक्के जड़े, जबकि फिन एलेन (17 गेंद में 37 रन) ने पंड्या की गेंद पर चौका जड़ा और फिर विकेटकीपर व शॉर्ट फाइन लेग के ऊपर से स्कूप शॉट खेलकर तीसरा चौका लगाया। इससे पहले एलेन ने पदार्पण कर रहे अल्लाह गजनफर (51 रन देकर कोई विकेट नहीं) के तीसरे ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाकर कुल 17 रन बटोरे थे। हालांकि ठाकुर ने अपनी दूसरी ही गेंद पर फिन को आउट करके मुंबई को सफलता दिलाई, जिनका कैच तिलक वर्मा ने लपका।

इसके बावजूद पावरप्ले खत्म होने के बाद केकेआर का स्कोर एक विकेट पर 78 रन था। केकेआर ने आठवें ओवर में ही 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया था और एक समय ऐसा लग रहा था कि रहाणे तिहरे अंकों (शतक) तक पहुंच जाएंगे। वह 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन ठाकुर ने अपने दो अलग-अलग स्पैल में दो विकेट लेकर मेहमान टीम की लय तोड़ दी।नौवें ओवर में ठाकुर ने कैमरन ग्रीन को आउट किया। फिर अपने तीसरे और पारी के 14वें ओवर में ठाकुर ने धीमी क्रॉस-सीम गेंद डालकर रहाणे को चकमा दे दिया, और वह कवर पर खड़े रोहित शर्मा को कैच देकर पवेलियन लौट गए। रहाणे ने 40 गेंद की पारी में तीन चौके और पांच छक्के जमाए। उनका मयंक मारकंडे के सिर के ऊपर से लगाया गया शॉट बेहद शानदार था, जो छक्के के लिए गया।

गजनफर की गेंद पर रहाणे ने घुटनों के बल बैठकर मिड-विकेट के ऊपर से एक और जोरदार छक्का लगाया। जहां एक तरफ रहाणे ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया, वहीं रघुवंशी अपनी पारी के अधिकांश हिस्से में काफी धीमे रहे। हालांकि पारी के अंत में उन्होंने कुछ बड़े शॉट लगाकर शानदार वापसी की, जिसकी बदौलत वह 50 रन बनाने में सफल रहे। रघुवंशी को भाग्य का भी साथ मिला, क्योंकि जब वह 21 रन के स्कोर पर थे, तब 15वें ओवर में गजनफर की गेंद पर रोहित शर्मा ने उनका कैच टपका दिया। पर 19वें ओवर में पंड्या ने उन्हें आउट कर दिया। इस तरह उन्होंने 29 गेंद में छह चौके और दो छक्के लगाए। अंत में रिंकू सिंह ने 21 गेंद में चार चौकों की मदद से नाबाद 33 रन बनाए।

Mon, 30 Mar 2026 09:51:15 +0530

  Videos
See all

Kim Jong Un Missile Engine Test:किम ने दिखाया दम, नया टैंक और इंजन तैयार | #viralnews #news #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T04:40:35+00:00

ट्रम्प को ईरान से जल्द डील की उम्मीद | Trump Latest News | America Iran News | Iran Israel War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T04:42:17+00:00

Iran Israel US War: ईरान को लेकर आज बड़ा दिन- डोनाल्ड ट्रंप | Hormuz | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T04:45:00+00:00

World News | Trump | Natanyahu | News KI Pathshala:Sushant Sinha Iran War में मोदी से उम्मीदें! News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T04:41:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers