बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने खोले ईरानी सरकार के राज, बताया-औरतों और आम नागरिकों पर किस हद तक होता है अत्याचार
Elnaaz Norouzi Expose Iran Government: ईरान में जन्मी बॉलीवुड एक्टर एल्नाज नोरौजी (Elnaaz Norouzi) ने ईरानी सरकार को लेकर कई खुलासे किए हैं. उन्होंने हाल ही में न्यूजनेशन (NewsNation) के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया कैसे वहां की फौज खुलेआम लोगों को मौत के घाट उतार देती है. इतना ही नहीं औरतों के संग रेप किए जाते हैं. जो भी ईरान की रिजीम के खिलाफ जरा भी मुंह खोलता है, उसको घर से उठाकर तक ले जाते हैं और मौत के घाट उतार देते हैं. आइए खुलकर जानते हैं कि एल्नाज ने न्यूज नेशन के संग इंटरव्यू में क्या-क्या खुलासे किए.
एल्नाज ने बताई ईरान की ग्राउंड रिएलिटी
एल्नाज ने ईरान की ग्राउंड रिएलिटी बताई, 'हम ईरानी लोग कई सालों से इस सच्चाई के बारे में बताना चाहते हैं. लेकिन बहुत से लोग इस सच्चाई को सुनना नहीं चाहते और उस पर विश्वास नहीं करते हैं. वहां की एयर क्वालिटी खबरा है. करेंसी जीरो हो गई है किसी के पास पैसे नहीं है. अंडे खरीदने तक के लिए बैंक से लोन लेना पड़ता है. महिलाओं के पास कोई अधिकार नहीं है. इतना ही नहीं पुरुषों के पास भी अधिकार नहीं है. ईरान में बहुत सारे इश्यू हैं, जिसकी लिस्ट बन सकती हैं.'
औरतों के रेप किए जाते हैं
उन्होंने आगे ईरानी सरकार की सच्चाई बताते हुए कहा, 'इसी साल जब जनवरी में प्रोटेस्ट हुए थे तब अस्पताल में जाकर वहां की फोर्स ने लोगों को गोलियों से मार कर मौत के घाट उतार दिया था. औरतों के रेप किए गए, जिन्होंने प्रदर्शनकारियों की मदद करने की कोशिश की उनको भी मारा गया. हालांकि इरान में यह सब जो हो रहा है कि बाहर के लोग इस पर भरोसा नहीं करेंगे. लेकिन यह सच है.' उन्होंने रोजमर्रा की जिंदगी के बारे में बताया, 'ईरान में सेना रैंडमली लोगों पर गोलीबारी कर देती है. जब उन्हें पता चलता है कि कोई उनके खिलाफ है तो उसके घर आकर उसे मार देते हैं. वहां आईआरजीसी का काम प्रोटेस्ट को दबाना है चाहे उन्हें ईरानियों को मारना पड़े. उनका काम बस ईरान की रिजीम को प्रोटेक्ट करना है.'
ईरान में पैदा होने पर फील होता है गिल्ट
इसके आगे जब उनसे पूछा गया कि क्या तुम्हें वहां पर पैदान होने पर गिल्ट फील होता है? इस पर उन्होंने हामी भरते हुए कहा, 'दुनियाभर में इसलिए तो 65 लाख से ज्यादा ईरानी रह रहे हैं क्योंकि वो वहां पर नहीं रह सकते थे. वहां सरकार के खिलाफ बोलने पर टॉर्चर करते हैं. महिलाओं का रेप किया जाता है. वहां पर लोगों को डराने के लिए पब्लिकली लोगों को फांसी पर लटका दिया जाता है जो भी ईरान की सरकार के खिलाफ मुंह खोलता है.'
चाइल्ड मैरिज है लीगल
एक्टर एल्नाज नोरौजी ईरान में बढ़ती महंगाई को लेकर बोला, '2018-2019 में गैस के प्राइस 200 फीसदी से ज्यादा हो गए थे. ईरान की सरकार बाकी दुनिया में सस्ता ऑइल और गैस देती है लेकिन अपने ही लोगों को महंगी गैस और ऑइल बेचती है क्योंकि उसे फर्क नहीं पड़ता है वो सब ईरानी लोगों से पैसा कमाना चाहते हैं. जब वहां के लोगों ने इस महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया तो उन्हें तब भी मारा गया है.' इसके आगे उन्होंने ईरानी में चाइल्ड मैरिज पर बोला, 'वहां पर अब तक 65 लाख से ज्यादा चाइल्ड मैरिज हो चुकी हैं क्योंकि ईरान में चाइल्ड मैरिज लीगल है. जो ईरान के लोग नहीं चाहते हैं.'
पहले भी कर चुकी हैं कई खुलासे
बता दें कि इस इंटरव्यू के दौरान एल्नाज नोरौजी ने ईरान की सरकार को लेकर कई खुलासे किए कि वहां कितना भ्रष्टाचार और लोगों को किस हद तक जुल्म किया जाता है. नोरौजी ने इससे पहले भी ईरान को लेकर कई खुलासे किए थे कि कैसे वहां पर लोगों को हर छोटी बात पर जुल्म किया जाता है. जब कोई सरकार के खिलाफ बोलता है तो उन्हें मौत के घाट उतार दिया जाता है. अगर वहां की औरतें हिजाब नहीं पहनती है तो उन्हें कठोर सजा दी जाती है.
ये भी पढ़ें: Rajat Dalal ने गुपचुप रचाई शादी, पत्नी संग शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
शादी के बाद महिला की 'ना' को क्यों नहीं सुन पाती हैं अदालतें
शादी से पहले और शादी के बाद महिलाओं की 'ना' का कितना महत्व हैं और इस पर भारत में अदालतों का क्या रुख रहा है, इसके बारे में बता रही हैं एडवोकेट सीमा जोशी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
NDTV






















