Responsive Scrollable Menu

IPL 2026; SRH की कप्तानी में ईशान की पहली फिफ्टी:27 गेंद पर लगाया अर्धशतक; 38 बॉल पर 80 रन बनाकर आउट

IPL के 19वें सीजन का आगाज हो चुका है। पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा है। बेंगलुरु ने टॉस जीतने के बाद पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। ईशान किशन ने 38 बॉल पर 80 रन बनाकर आउट हो गए। 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर अभिनंदन सिंह की फुल टॉस गेंद पर ईशान ने कवर्स पर शॉर्ट लगाए, लेकिन वहां फिल सॉल्ट ने दौड़ते हुए बॉउंड्री पर कैच पकड़ लिया। इससे पहले उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 12वें ओवर में चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में फिफ्टी जमाई। बतौर कप्तान और IPL 2026 में उनका पहला अर्धशतक है। उनकी पारी में 5 छक्के और 8 चौके शामिल हैं। SRH की कप्तानी ईशान किशन कर रहे हैं। पैट कमिंस के चोटिल होने की वजह से उन्हें SRH की कप्तानी सौंपी गई है। IPL के इतिहास में वे पहली बार किसी टीम के लिए कप्तानी कर रहे हैं। SRH के सबसे कम उम्र के कप्तान बने ईशान किशन इसके साथ ही ईशान किशन हैदराबाद के सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए हैं। वे 27 साल 253 दिन के हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड केन विलियमसन के नाम था, जिन्होंने 2018 में 27 साल 244 दिन की उम्र में टीम की कप्तानी की थी। वहीं RCB की कप्तानी रजत पाटीदार करेंगे। आज के मुकाबले में विराट कोहली और ईशान किशन के बीच दिलचस्प टक्कर देखने को मिल सकती है। RCB ने पिछले सीजन पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला IPL खिताब जीता था। वहीं, हैदराबाद की टीम पिछली बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी और छठे स्थान पर रही थी। ईशान किशन और रजत पाटीदार की टक्कर SRH के रेगुलर कैप्टन पैट कमिंस के शुरुआती मैचों से बाहर होने के बाद फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह ईशान किशन को कप्तानी सौंपी है। कमिंस अपनी कमर की चोट से उबर रहे हैं। वे IPL का सेकेंड हाफ टारगेट कर रहे हैं, यानी वे 6 से 8 मैच मिस कर सकते हैं। ईशान से पहले शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार और मनीष पांडे जैसे दिग्गज भारतीय खिलाड़ी भी हैदराबाद की कप्तानी कर चुके हैं लेकिन ईशान ने उम्र के मामले में इन सबको पीछे छोड़ दिया है। आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को 11.25 करोड़ रुपए में ख़रीदा था। फ्रेंचाइजी ने उन्हें IPL 2026 से पहले रिटेन किया था। ईशान ने अपनी कप्तानी में झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 का खिताब जिताया था। ऐसे में सभी की निगाहें आज ईशान पर रहेंगी। आज ईशान किशन और विराट कोहली की टक्कर देखने को मिलेगी। ईशान किशन ने टी-20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास आईपीएल 2025 में ईशान ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू मैच में शतक जड़ा था। ईशान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दम पर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वॉड में जगह पाई थी और शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में ईशान किशन ने इतिहास रच दिया था। वो भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए, जिसने टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 250 या इससे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 8वें ओवर की तीसरी गेंद में छक्का मारकर यह आंकड़ा पार किया। ईशान किशन की बैटिंग से जुड़े अपडेट्स के नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

Bihar Board Class 12th Scrutiny Form 2026

Bihar Board Class 12th Scrutiny Form 2026 Author: Sarkari Exam Team Tag: 12th Exam Short Details : Bihar School Examination Board (BSEB) has released the notice for the Bihar Board 12th Scrutiny Form 2026 on its official website. The online application process for Bihar Board 12th Scrutiny 2026 has started from 25 March 2026 and ...

The post Bihar Board Class 12th Scrutiny Form 2026 appeared first on Sarkari Exam.

Continue reading on the app

  Sports

CBSE बोर्ड 10वीं दूसरी परीक्षा पर बड़ी अपडेट, LOC प्रक्रिया को लेकर अहम नोटिस जारी, देखें खबर 

सीबीएसई ने दसवीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा (CBSE Board Exam 2026) के लिए LOC सबमिश्न प्रोसेस शुरू भी कर दिया है। जिसे लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में एलओसी से संबंधित अतिरिक्त फीस कलेक्शन पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह कदम बोर्ड में छात्रों और स्कूलों द्वारा किए गए स्पष्टीकरण … Wed, 01 Apr 2026 19:02:47 GMT

  Videos
See all

Rashtravad: Bengal चुनाव से पहले TMC और Owaisi के प्रवक्ता के बीच तीखी बहस ! | Hindi Debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T14:10:39+00:00

Iran Israel America War: जी.डी. बख्शी ने जंग खत्म करने पर कही बड़ी बात! | Trump | IRGC | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T14:15:18+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Munir एंड कंपनी ने बनाया वो कानून कि पब्लिक कांप उठी! Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T14:07:01+00:00

Bihar New CM Announcement LIVE Update: बिहार के अगले CM के नाम का खुलासा! LIVE | Patna | Nishant #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T14:07:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers