Responsive Scrollable Menu

Yamuna Chhath 2026: इस दिन यमुना में लगाएं एक Holy Dip, हर पाप से मिलेगी मुक्ति, जानें Puja Vidhi

हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल चैत्र माह की षष्टी तिथि को यमुना जयंती या यमुना छठ का महापर्व मनाया जाता है। यह हिंदू धर्म का पवित्र पर्व है। जोकि यमुना नदी के अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन यमुना जी की पूजा और व्रत करने का विशेष महत्व होता है। इस बार यह पर्व 24 मार्च 2026 को मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता है कि यमुना छठ के दिन यमुना नदी में स्नान करने और श्रद्धालुओं द्वारा पूजा करने से जातक के सभी पाप नष्ट होते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है। तो आइए जानते हैं यमुना छठ की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व के बारे में...

पौराणिक कथा

हिंदू पौराणिक कथाओं के मुताबिक सूर्य देव और संज्ञा के घर पर यमुना जी का अवतरण हुआ था। वह यमराज की बहन मानी जाती है। माना जाता है कि पृथ्वी पर जीवों के कल्याण और पापों से मुक्ति देने के लिए यमुना जी ने नदी के रूप में अवतार लिया था। यमुना का उद्गम हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं से माना जाता है। यमुना का जल पवित्र और जीवनदायी माना जाता है, जिसमें स्नान करने से जातक को सभी पाप धुल जाते हैं और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें। संभव हो तो यमुना नदी में स्नान करें। इसके बाद साफ कपड़े पहनकर सूर्य देव को अर्घ्य दें और फिर यमुना माता की पूजा-अर्चना करें। दीपक जलाएं और फल-फूल व अक्षत अर्पित करें। इसके बाद यमुना माता की स्तुति और व्रत कथा का पाठ करें। वहीं इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को यथासंभव दान करें।

महत्व

धार्मिक मान्यता है कि यमुना जयंती पर व्रत करने और विधि-विधान से पूजा-पाठ करने से जातक को पापों से मुक्ति मिलती है। आय में वृद्धि होती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। यमुना छठ का पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है। इस दिन व्रत और पूजा-पाठ करने से परिवार में खुशहाली आती है।

Continue reading on the app

हार नहीं मानी! घाटे से उठकर MP के इस व्यापारी ने ड्राई फ्रूट बिजनेस से की लाखों की कमाई, लोगों को देते रोजगार

Dry Fruit Business: बिजनेस मेन अब्दुल सादिक बागवान ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले में मिठाई की दुकान का संचालन करता था. लेकिन इस मिठाई की दुकान से मुझे घाटा हो गया था. मैंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार ₹500000 का लोन लेकर ड्राई फ्रूट का व्यवसाय शुरू किया था. अभी मेरे यहां पर देश-विदेश के ड्राई फूड भी मिलते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

पंजाब किंग्स को मिल गया नंबर-3 का नया धुरंधर, पोंटिंग-अय्यर ने दिया 'तोड़फोड़' मचाने का लाइसेंस

Cooper Connolly: पंजाब किंग्स ने IPL 2026 सीजन के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कूपर कोनोली टीम में जोश इंग्लिश की जगह नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे. जोश इंग्लिश पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं थे, इसी वजह से पंजाब किंग्स ने ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया था. अब उनकी जगह भरने की जिम्मेदारी कोनोली पर है. कोनोली ने अब तक आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेला है. Mon, 30 Mar 2026 00:00:29 +0530

  Videos
See all

America के विरुद्ध अब Houthi लड़ेंगे युद्ध ! | America Iran Conflict | Israel Iran War | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T20:30:11+00:00

School Student Murder Case: चाकू से ताबड़तोड़ वार, 12वीं के छात्र की बेरहमी से हत्या | Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T21:00:00+00:00

सिलेंडर ले जाते वक्त हादसा! #baghpat #fire #firenews #moped #aajtak #viral #lpgcrisis #fireworks #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T20:30:09+00:00

Masjid में घुसकर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-29T20:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers